न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगस्त के इस महीने में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 8 जगहें, जानें और बनाए अपना प्लान

अगस्त का महीना जारी हैं जिसमें कई वेकेशन हैं जिसके चलते इस महीने को घूमने के लिए बेहतरीन माना जा रहा हैं। इस महीने में एक तरफ तो सावन के साथ त्यौहारी सीजन जारी हैं और दूसरी और मॉनसून के कारण मौसम सुहाना बना हुआ हैं। इन दोनों का संगम आप सभी को घूमने पर मजबूर कर देता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 10:53:00

अगस्त के इस महीने में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 8 जगहें, जानें और बनाए अपना प्लान

अगस्त का महीना जारी हैं जिसमें कई वेकेशन हैं जिसके चलते इस महीने को घूमने के लिए बेहतरीन माना जा रहा हैं। इस महीने में एक तरफ तो सावन के साथ त्यौहारी सीजन जारी हैं और दूसरी और मॉनसून के कारण मौसम सुहाना बना हुआ हैं। इन दोनों का संगम आप सभी को घूमने पर मजबूर कर देता हैं। छुट्टियों के दिनों में घूमना हर किसी को पसंद होता हैं। अगर आप भी इस महीने घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अपने पार्टनर, दोस्तों और फैमली के साथ घूमने जाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

अगस्त के इस महीने में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 8 जगहें, जानें और बनाए अपना प्लान

फूलों की घाटी

फूलों की घाटी या वेली ऑफ फ्लावर एक विश्व धरोहर स्थल है, जो भारत के उत्तराखंड राज्य में चमोली जिले में स्थित है। अल्पाइन फूलों और घास के मैदानों से सजी ये प्राकृतिक जगह प्रकृति प्रेमियों को बेहद पसंद आने वाली है। यहां सबसे ज्यादा पर्यटक सुंदर-सुंदर फोटो खिचवाने के लिए ही जाते हैं। फोटोग्राफी के शौकीन व्यक्तियों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नही हैं। इस घाटी में सैंकड़ों प्रजाति और रंगों के फूल पाएं जाते है। फूलों की घाटी जाने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच है।

अगस्त के इस महीने में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 8 जगहें, जानें और बनाए अपना प्लान

स्पीति घाटी

मौसम विभाग की मानें तो मानसून सीजन में भी स्पीति घाटी में बारिश बहुत कम होती है। पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना रहता है। अन्य मौसम में भी बड़ी संख्या में पर्यटक स्पीति घाटी घूमने आते हैं। इसके अलावा, भीड़ कम होने की वजह से स्पीति घाटी का वातावरण बेहद शांत रहता है। आप अपने दोस्त और परिवार वालों के साथ वेकेशन पर स्पीति घाटी जा सकते हैं।

अगस्त के इस महीने में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 8 जगहें, जानें और बनाए अपना प्लान

मथुरा-वृंदावन

अगस्त महीने में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। 19 अगस्त को जन्माष्टमी है, फिर शनिवार और रविवार पड़ जाएगा। इस मौके पर तीन दिन की छुट्टी में आप श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा वृंदावन के सफर पर जा सकते हैं। मथुरा-वृंदावन के अलावा गोकुल धाम, गोवर्धन पर्वत भी घूमने जा सकते हैं। कम बजट में आप परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां श्रीकृष्ण के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने के साथ शाम के समय यमुना तट की आरती में भी शामिल हो सकेंगे।

अगस्त के इस महीने में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 8 जगहें, जानें और बनाए अपना प्लान

गोवा

मानसून सीजन में घूमने के लिए गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन है। दूधसागर की खूबसूरती देखने के लिए अगस्त का महीना अनुकूल है। पणजी से दूधसागर की दूरी महज 60 किलोमीटर है। यह गोवा और कर्नाटक के बॉर्डर पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 310 मीटर है। इसके अलावा, गोवा में घूमने के लिए पालोलेम बीच, अंजुना बीच, सिंकेरियन बीच और बागाटोर बीच पर जा सकते हैं। वहीं, देवी देवताओं के दर्शन के लिए सप्तकेटेश्वर, परनेम भगवती मंदिर, महालक्ष्मी, श्री कामाक्षी, श्री शांतादुर्ग, महालसा नारायणी आदि मंदिरों की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

अगस्त के इस महीने में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 8 जगहें, जानें और बनाए अपना प्लान

ऊटी

ऊटी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा ऊटी पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यहां अगर आप जुलाई के महीने में आएंगे तो आपको हरे भरे घास के मैदान, सुंदर वातावरण, शांत मौसम, झील, झरने और यात्रा करने के लिए तमाम दर्शनीय स्थल मिलेंगे। जुलाई और अगस्त के मौसम में यहां देशभर से तमाम पर्यटक आते हैं।

अगस्त के इस महीने में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 8 जगहें, जानें और बनाए अपना प्लान

माउंट आबू

अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो अगस्त के महीने में निकटतम वेकेशन के लिए माउंट आबू जा सकते हैं। राजस्थान के सिरोही जिले में माउंट आबू स्थित है। इतिहासकारों की मानें तो यह अरावली पहाड़ियों पर बसा एक हिल स्टेशन है। इसकी सबसे ऊंची चोटी 5,650 फीट है। माउंट आबू के पास में दिलवाड़ा मंदिर है, जो वास्तुकला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, माउंट आबू में घूमने के लिए नक्की झील और माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य हैं।

अगस्त के इस महीने में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 8 जगहें, जानें और बनाए अपना प्लान

मुन्नार

अगर आप 15 अगस्त वाले वीकेंड में लगभग 5 दिन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको दक्षिण भारत की सबसे लोकप्रिय जगह मुन्नार घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। यहां आप परिवार के साथ एराविकुलम नेशनल पार्क, कुंडला झील, अत्तुकड़ वॉटरफॉल, एको प्वाइंट और अनामुदी जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

अगस्त के इस महीने में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 8 जगहें, जानें और बनाए अपना प्लान

पंचगनी

समुद्र तल से लगभग 1000 से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद पंचगनी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है जो एक नहीं बल्कि कई मनोरम दृश्य के लिए भी प्रसिद्ध है। अगस्त के महीने में यहां का मौसम ही बेहद सुहावना होता है। यहां आप टेबल लैंड, पंचगनी महाबलेश्वर, देवराई, भिलार वॉटरफॉल, पारसी प्वाइंट और राजपुरी गुफाएं आदि जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल