Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक दिन में लेना चाहते है शिमला घूमने का मजा, कर आएं इन 7 जगहों की सैर

सर्दियों के इस मौसम में जब भी कभी घूमने की प्लानिंग की जाती हैं तो शिमला का नाम जरूर सामने आता हैं। सर्दियों के इन दिनों में यहां बर्फ से खेलने का मजा लिया जा सकता हैं। हिमाचल का सबसे बड़ा यह शहर पर्यटन में एक विशेष स्थान रखता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 2:11:55

एक दिन में लेना चाहते है शिमला घूमने का मजा, कर आएं इन 7 जगहों की सैर

सर्दियों के इस मौसम में जब भी कभी घूमने की प्लानिंग की जाती हैं तो शिमला का नाम जरूर सामने आता हैं। सर्दियों के इन दिनों में यहां बर्फ से खेलने का मजा लिया जा सकता हैं। हिमाचल का सबसे बड़ा यह शहर पर्यटन में एक विशेष स्थान रखता हैं। यहां पर्यटन के लिए कई जगहें हैं जहां की अपनी अनोखी विशेषता हैं। ऐसे में अगर आप एक दिन में शिमला घूमने की चाहत रखते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो यहां घूमने का मजा देगी और इन पलों को यादगार बनाएगी। तो आइये जानते हैं शिमला की इन जगहों के बारे में जो एक दिन में घूमी जा सकती हैं...
shimla,tourist places in shimla,himachal pradesh tourism,places to visit in shimla,holidays in shimla,holidays in himachal pradesh तारा देवी मंदिर

शिमला जाएं तो शुरुआत करें तारा देवी मंदिर से। ये मंदिर सुबह 7 बजे से शाम 6।30 बजे तक खुलता है।यहां से आपको सिर्फ देवी के दर्शन ही नहीं करने को मिलेंगे बल्कि सूरज का उगना और पहाड़ों की सुन्दरता भी खूब दिखेगी। शिमला से 11 किलोमीटर दूर बना ये मंदिर 250 साल पुराना है। इस मंदिर में अष्टमी और नवरात्र के समय भक्तों का तांता लगता है। shimla,tourist places in shimla,himachal pradesh tourism,places to visit in shimla,holidays in shimla,holidays in himachal pradesh जाखू मंदिर

जाखू मंदिर शिमला की पहचान माने जाने वाले मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में जाने के लिए आपको रोप वे से जाना होगा। जो एक रोमांचकारी अनुभव होगा। इस पर बैठ कर मंदिर जाते हुए आपको पहाड़ों और प्रकृति का नजारा भी अच्छा लगेगा। एव मंदिर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुलता है लेकिन दोपहर में 11 से 4 बजे तक बंद भी रहता है। शिमला की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बना ये मंदिर देवदार के पेड़ों के बीच बना है। माना जाता जाता है कि भगवान हनुमान ने इसी जगह पर आराम किया था।
shimla,tourist places in shimla,himachal pradesh tourism,places to visit in shimla,holidays in shimla,holidays in himachal pradesh मॉल रोड

शिमला बहुत से लोगों के बीच इस मॉल रोड की वजह से ही जाना जाता है। ये मॉल रोड एक ऐसी जगह है, जहां आकर और टहलकर आपका शिमला आना सफल हो जाएगा। ये शिमला की सबसे हेप्निंग जगह है। बेहतरीन कैफे, बुकस्टोर, बेकरी और शॉपिंग…इस जगह को और खास बनता है। बाकि इसके आसपास का मौसम तो खास होता ही है। इस मॉल रोड में 1887 में बना प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर भी है, जिसको देखने और दर्शन करने के लिए भी लोग दूर-दूर से आते हैं। आजादी के पहले से बनी बिल्डिंग भी देखी जानी चाहिए। इन्हीं इमारतों में से एक हैं, द टाउन हॉल। shimla,tourist places in shimla,himachal pradesh tourism,places to visit in shimla,holidays in shimla,holidays in himachal pradesh लक्कर बाजार

खास कढ़ाइयों से सजे ऊनी कपड़े आपको यहां जरूर मिल जाएंगे। अगर अच्छी क्वालिटी के ऊनी कपड़े आपको लेने हैं तो आपको यहां जरूर आना चाहिए। इतना ही नहीं यहां लकड़ी से बने सामां भी खूब मिलते हैं। किन्नूर में बने तिब्बतियन कार्पेट भी आपको यहां मिल जाएंगे। shimla,tourist places in shimla,himachal pradesh tourism,places to visit in shimla,holidays in shimla,holidays in himachal pradesh रिज मैदान

शिमला का रिज मैदान अक्सर फिल्मों में दिख जाता है। शिमला आए और यहां न आएं ये तो हो ही नहीं सकता है। इस मैदान में आपको हिमाचल के कल्चर के रंग दिखेंगे तो शॉपिंग और अच्छा समय बिताने के लिए भी ये जगह बेहद खास है। कुल मिलाकर यहां आने के बाद लौटने का मन बिलकुल नहीं करेगा। shimla,tourist places in shimla,himachal pradesh tourism,places to visit in shimla,holidays in shimla,holidays in himachal pradesh क्राइस्ट चर्च

शिमला आकर क्राइस्ट चर्च की सैर जरूरी हो जाती है। यहां सिर्फ आध्यत्मिक कारणों से ही न आएं बल्कि यहां का आर्किटेक्चर और इतिहास देखने भी जरूर आएं। ये चर्च रिज मैदान से काफी पास है। इस चर्च को बनने में 11 साल का समय लगा था और ये उत्तर भारत का दूसरा सबसे पुराना चर्च है। इसके बगल में चर्च लाइब्रेरी भी है जिसका निर्माण 1910 में हुआ था। यहां बहुत पुरानी किताबें भी आपको मिल जाएंगी। shimla,tourist places in shimla,himachal pradesh tourism,places to visit in shimla,holidays in shimla,holidays in himachal pradesh स्कैंडल पॉइंट

स्कैंडल पॉइंट भी शिमला आने के बाद देखी जाने वाली एक जरूरी और मजेदार जगह है। रिज मैदान और मॉल रोड के बीच में बना ये पॉइंट भी आपका दिल जरूर खुश कर देगा। इस जगह को ये नाम दी जाने के पीछे एक कहानी है। इसमें माना जाता है कि पटियाला के महराज ब्रिटिश वायसराय की बेटी से इसी जजगह पर मिले थे। मग इसके ठीक बाद दोनो मानो गायबी हो गए। इस जगह से आपको शिमला और आसपास के बेहद सुंदर नजारों को कैद करने का मौका मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका