न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मार्च के महीने में बना रहे हैं घूमने जाने का प्लान, ये 8 लोकेशन रहेगी बेस्ट

मार्च का महीना शुरू हो चुका हैं जिसे घूमने जाने के लिहाज से बहुत पसंद किया जाता हैं क्योंकि इन दिनों में ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा सर्दी। इसी के साथ इस बार होली पर लंबा वीकेंड भी पड़ रहा हैं जिसका सभी फायदा उठाना चाहते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Mar 2022 9:51:50

मार्च के महीने में बना रहे हैं घूमने जाने का प्लान, ये 8 लोकेशन रहेगी बेस्ट

मार्च का महीना शुरू हो चुका हैं जिसे घूमने जाने के लिहाज से बहुत पसंद किया जाता हैं क्योंकि इन दिनों में ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा सर्दी। इसी के साथ इस बार होली पर लंबा वीकेंड भी पड़ रहा हैं जिसका सभी फायदा उठाना चाहते हैं। इस दौरान बच्चों के एग्जाम भी समाप्त हो जाते हैं और उन्हें भी घूमने का मन होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां मार्च में घूमने जाना एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा। अपने दोस्तों, पार्टनरों, फ़ैमिली, बच्चों के साथ अपनी सारी चिन्ताओं को भूलकर इन जगहों पर घूमने का मजा लें और यादगार पल बिताएं। तो आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में जो मार्च में घूमने के लिए है बेस्ट ऑप्शन...

tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,tourist destinations to travel in march,travel tips

अंडमान निकोबार द्वीप

इसे भारत में मार्च में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता है। रोमांटिक मौसम, नीला-नीला पानी, लहराते नारियल के पेड़, समुद्र की मछलियों के करतब इत्यादि जो अंडमान निकोबार द्वीप समूह को बेहद खुबसुरत बनाते हैं तथा इसी वजह से यह भारत में घुमने के लिए एक खुबसुरत जगहों में से एक हैं। यहां होटल, रेस्टोरेंट्स और बड़े-बड़े बाजार भी हैं जहां से आप कई सारी यादगार चीजें ले सकते हैं। आपकी रूचि यदि समुद्री जीवन या वाॅटर स्पोर्ट्स में है तो यकिनन ये जगह आपको बहुत पसंद आने वाली है क्योंकि स्कूबा डाइविंग से आप न सिर्फ़ समंदर की सैर कर पायेंगें बल्कि नीले नीले पानी में समुद्री जीवों को बहुत ही करीब से महसूस भी कर पायेंगें। इसके अलावे ऊँची ऊँची पहाड़ी के साथ साथ घने पेड़, जीव जन्तु तथा समुद्री विविधता को करीब से जानने का भी मौका मिलेगा।

tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,tourist destinations to travel in march,travel tips

ऋषिकेश, उत्तराखंड

मार्च में घूमने की बात हो रही है और ऐसे में हम ऋषिकेश की बात न करें, ऐसा कैसे हो सकता है। ऋषिकेश भारत में मार्च में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है क्योंकि यहां दुनिया भर से कई पर्यटक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में भाग लेने के आते हैं। एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी ये जगह एकदम बेस्ट है, यहां आप रिवर राफ्टिंग से लेकर, बंजी जंपिंग और भी कई रोमांचक एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। साथ ही धार्मिक प्रेमियों के बीच भी ये जगह बेस्ट है। लक्ष्मण झूला, राम झूला, वशिष्ठ गुफा, त्रिवेणी घाट और बीटल्स आश्रम यहां देखने लायक जगहों में आता है।

tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,tourist destinations to travel in march,travel tips

रामेश्वरम्, तमिलनाडु

रामेश्वरम् तमिलनाडु के रामनाथपुर जिले में स्थित हिन्दूओं का एक पवित्र तीर्थ स्थान है। यह हिन्दूओं के चारों धामों में से एक धाम है तथा यहाँ स्थापित रामेश्वरम् शिवलिंग द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से माना जाता है। यदि आप सोच रहे हो रामेश्वरम् केवल धार्मिक महत्व का ही तीर्थ है तो ये आपकी मात्र कल्पना है। रामेश्वरम् प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टिकोण से भी दर्शनीय है। यह एक ऐसा दर्शनीय स्थल है, जिसकी पूरे विश्व में प्रसिद्धि फैली हुई है। यहाँ की सबसे खास बात यह है कि रामेश्वरम् की यात्रा करने वालों को रामकहानी की गूँज सुनाई देती है, जिससे आप अपने बच्चों को अपने धर्म संस्कृति के बारे में अवगत भी करा सकेंगें। मार्च के महीने में यहां जाना आपके लिए काफी रोमांचक भी साबित हो सकता है।

tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,tourist destinations to travel in march,travel tips

वायनाड, केरल

केरल के बारह जिलों में से एक है वायनाड जो कन्नूर और कोझिकोड जिलों के मध्य स्थित है। पश्चिमी घाट के हरे भरे पहाड़ी इलाकों के बीच एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जिसकी प्राकृतिक सौंदर्य आज भी अपने प्राचीन रूप में अवस्थित है। वास्तव में शान्ति और संतुष्टि की खोज के लिए एक आदर्श स्थान है तो वह सिर्फ़ वायनाड में ही है। एडक्कल गुफाएं, मीनमुट्ठी जलप्रपात, पुकूट झील आदि हैं जो वायनाड की प्राकृतिक सुन्दरता को चार चाँद लगा देते हैं। हालांकि वायनाड प्राचीनता के साथ साथ आधुनिकता का भी खुली बाहों से स्वागत किया है।अतः यह कहना अनुचित नहीं होगा की वायनाड की सैर आपको जीवन में न भुलने वाला अनुभव का एहसास जरूर करायेगा।

tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,tourist destinations to travel in march,travel tips

जयपुर, राजस्थान

गुलाबी शहर अपने शानदार किलों, महलों और म्यूजियम से पर्यटकों को आए दिन अपनी ओर आकर्षित करने में मदद करता है। मार्च में जयपुर एलीफेंट फेस्टिवल भी होता है, जहां आप हाथी नृत्य और हाथी पोलो जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। टेस्टी स्ट्रीट फूड और शाही इतिहास शहर को मार्च के महीने में भारत में घूमने के लिए सबसे जगहों में से एक बनाते हैं। जयपुर का पास का एयरपोर्ट जयपुर हवाई अड्डा है, जो शहर से 11 किमी की दूरी पर स्थित है। साथ ही यहां का पास का स्टेशन जयपुर रेलवे स्टेशन है। आमेर किला, जौहरी बाजार, सिटी पैलेस, हवा महल और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, यहां की देखने लायक जगहों में आते हैं।

tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,tourist destinations to travel in march,travel tips

कोडगु या कुर्ग, कर्नाटक

भारत के कर्नाटक प्रांत का एक जिला जिसे कोडगु या आंग्ला भाषा में कुर्ग नाम से प्रसिद्ध है। कोडगु दक्षिण भारत का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है जो पश्चिमी घाट पर स्थित पहाड़ियों और घाटियों से घिरा हुआ क्षेत्र है। कर्नाटक का यह मनोरम दृश्य वाला पर्वतीय क्षेत्र समुद्र तल से लगभग 1525 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। कोडगु के पहाड़, हरे-भरे जंगल, चाय और कॉफी के बागान और यहां के लोग मन को लुभाते हैं। कावेरी नदी का उदगम स्थान कोडगु अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा हाइकिंग, क्रॉस कंट्री और ट्रेल्स के लिए भी मशहूर है। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि यहाँ की यात्रा आपको एक न भुलने वाला अनुभव का एहसास जरूर करायेगी। यहाँ की सबसे खास बात यह है कि कुर्ग को भारत का स्काॅटलैंड भी कहा जाता है।

tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,tourist destinations to travel in march,travel tips

गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर की खूबसूरती के बारे में तो हर कोई जानता है। यही कारण है कि यहां प्रत्येक साल लोगों की अच्छी खासी भीड़ रहती है और साथ ही यहां का वातावरण भी बेहद शांत एवं मनोरम है। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित एक हिल स्टेशन गुलमर्ग है, जिसका मूल नाम गौरीमर्ग हुआ करता था। यह देश के प्रमुख पर्यटक क्षेत्रों में से एक है तथा इसकी प्राकृतिक सुन्दरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। अब बात करें गुलमर्ग की तो जानकारी के लिए बता दें कि यह स्थान फूलों के प्रदेश से भी जाना जाता है। यहाँ के हरे भरे ढलान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं तथा समुद्र तल से 2730 मीटर ऊँचाई पर बसे गुलमर्ग में इस सर्दी-गर्मी के मौसम में काफ़ी संख्या में पर्यटकों का आना जाना लगा ही रहता है।

tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,tourist destinations to travel in march,travel tips

उमियम लेक, मेघालय

पूर्वोत्तर भारत में स्थित बादलों का घर कहा जाने वाला क्षेत्र मेघालय, जो बहुत से खुबसुरत, अद्भुत प्राकृतिक स्थलों का भी घर है। इन्हीं खुबसुरत घाटियों, झीलों के मध्य एक झील है, उमियम झील जो भारत की मंत्रमुग्ध झीलों में से एक है। यही स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के बीच आकर्षक बनता जा रहा है। उमियम झील के साथ साथ चारों ओर घिरे घने जंगलों, खुबसुरत वादियों से परिपूर्ण मेघालय पृथ्वी पर किसी जन्नत से कम नहीं है। ये झील उन पर्यटकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रही है जो नई नई जगहें देखने और घुमने के शौकीन हो। अगर आप भी नई जगहें देखने और घूमने के शौक़ीन है, तो मेघालय के इस छिपी हुई झील को अवश्य घूमे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!