न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अप्रैल महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 8 जगहें, गर्मियों के मौसम में भी करेंगे एंजॉय

भारत एक विशाल देश है जहां हर क्षेत्र का अपना अलग वातावरण और जलवायु हैं। ऐसे में हर मौसम में भारत में घूमने के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं। अप्रैल का महीना आने वाला है जिसमें गर्मी तेज हो जाएगी। लेकिन कई लोगों को इसी समय फ्री टाइम मिल पाता हैं जिसमें वे घूमने का प्लान बनाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 7:03:31

अप्रैल महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 8 जगहें, गर्मियों के मौसम में भी करेंगे एंजॉय

भारत एक विशाल देश है जहां हर क्षेत्र का अपना अलग वातावरण और जलवायु हैं। ऐसे में हर मौसम में भारत में घूमने के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं। अप्रैल का महीना आने वाला है जिसमें गर्मी तेज हो जाएगी। लेकिन कई लोगों को इसी समय फ्री टाइम मिल पाता हैं जिसमें वे घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में लोगों को उन गंतव्यों की तलाश रहती है जहां वे समर सीजन को मस्ती के साथ एंजॉय कर सकें। भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर कई हिल स्टेशन है जो काफी ठंडे हैं। जो अप्रैल में घूमने के लिए बिलकुल सही प्लेस हैं, इन हिल स्टेशन की यात्रा करने आप गर्मियों में भी ठंडी का मजा ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अप्रैल के महीने में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आप गर्मियों के मौसम में भी एन्जॉय कर सकते हैं।

april,tourist destinations to visit in april,india tourist destinations,tourism,holidays in india

पहलगाम

पहलगाम जम्मू और कश्मीर राज्य का एक बहुत ही आकर्षक पर्यटन स्थल और हिल स्टेशन है। यह खूबसूरत हिल्स स्टेशन अपने अछूते और भव्य प्राकृतिक सौंदर्य के साथ आपकी आंखों को एक आकर्षक दृश्य प्रदान करता है। जो भी पर्यटक अप्रैल के महीने मंत पहलगाम घूमने के लिए आता है वो इसके सुरम्य वातावरण और खूबसूरती को देखकर हैरान रह जाता है। अगर आप अप्रैल के महीने में इस खूबसूरत जगह की सैर करने के लिए आने वाले हैं तो यहां आप हरे-भरे बागान, केसर के खेत, हरी घटियाँ और यहां बने छोटे घरों को देखकर खुश हो जायेंगे। पहलगाम के पर्यटन स्थलों की सैर करने के अलावा यहां आप कई पहाड़ों में से एक पर ट्रेक कर सकते या फिर मछली पकड़ने जैसे काम कर सकते हैं।

april,tourist destinations to visit in april,india tourist destinations,tourism,holidays in india

पचमढ़ी

पचमढ़ी भारत के ह्रदय राज्य मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है। जो राज्य के होशंगाबाद जिले के अंतर्गत आता है। सतपुड़ा की पहाड़ियों के मध्य बसे होने के कारण इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। यह पर्वतीय स्थल अपने हरे-भरे घने जंगलों, तालाबों, जलप्रपातों के लिए जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ यह स्थल रोमांच प्रेमियों के मध्य काफी लोकप्रिय है। आप यहां की पहाड़ी खूबसूरती के साथ-साथ सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान की सैर का भी आनंद उठा सकते हैं।

april,tourist destinations to visit in april,india tourist destinations,tourism,holidays in india

दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में दार्जिलिंग का विशेष स्थान है क्योंकि यह पूर्वी हिमालय की तलहटी में राज्य के उत्तर की तरफ स्थित है। दार्जिलिंग एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। यह समुद्र तल से 2134 मीटर ऊंचे स्थान पर स्थित है। दार्जिलिंग में विभिन्न बौद्ध मठ मौजूद हैं। दार्जिलिंग चाय की कृषि के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। अप्रैल के महीने में यह परफेक्ट डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यहां आने वाले लोग इसकी सुंदरता के कायल हो जाते हैं। यदि आप अप्रैल के महीने में दार्जिलिंग घूमने के लिए जाते हैं तो यहां के कई प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं जिसे देखना आपके लिए और भी मनोरम और यादगार साबित हो सकता है। इसके अंतर्गत मुख्य रूप से सिंगलिला राष्ट्रीय उद्यान, नाइटेंगल पार्क, बतासिया लूप, टाइगर हिल और रॉक गार्डन भी शामिल हैं।

april,tourist destinations to visit in april,india tourist destinations,tourism,holidays in india

डलहौजी

डलहौजी हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा एक छोटा सा शहर हैं, जो अप्रैल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें सर्च करने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग के सामान है। यह पुराने विश्व आकर्षण का प्रतीक है, जो अपने प्राकृतिक परिदृश्य, पाइन-क्लैड घाटियों, फूलों, घास के मैदान, तेज प्रवाह वाली नदियों, शानदार धुंध के पहाड़ से हर किसी को अपनी ओर खींचता है। डलहौज़ी गर्मियों में घूमने के लिए हिमांचल प्रदेश की सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगहों में से एक है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन आकर्षण के लिए प्रसिद्ध है।आपको बता दें कि यह हिल स्टेशन गर्मियों के समय अंग्रेजों के सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक था, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में राजसी विक्टोरियन शैली दिखाई देती है। डलहौजी देश के भीड़ वाले शहरों से दूर अपनी तरह का एक विचित्र शहर है जो आपको चिलचिलाती गर्मी से दूर प्रकृति की गोद में होने का अनुभव करवाता है और एक प्रदूषण मुक्त और ठंडा वातावरण प्रदान करता है।

april,tourist destinations to visit in april,india tourist destinations,tourism,holidays in india

माथेरान

महाराष्ट्र के बेहद आकर्षक और मनोरम दर्शनीय स्थलों में माथेरान हिल स्टेशन भी शामिल है। मुंबई जैसे भीड़भाड़ वाले शहर से 108 किलोमीटर की दूरी पर स्थित माथेरान एक बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। माथेरान के आसपास की हरियाली इसे एक सुंदर और आकर्षक वातावरण प्रदान करता है। महाराष्ट्र के माथेरान हिल स्टेशन का वातावरण प्रदूषण से बिल्कुल दूर एवं घाटियों के समीप है। दूर-दूर तक फैली हुई हरी-भरी घाटियां, पर्वतों से घिरे खूबसूरत नजारे और झिल प्रदेश यहां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। महाराष्ट्र के माथेरान में चारलोटी झील, मंकी प्वाइंट, पैनोरमा पॉइंट, रामबाग और मास्टर पार्क के साथ कैथेड्रल पार्क भी शामिल हैं, जहां दूर-दूर से लोग घूमने के उद्देश्य से आते हैं। यह क्षेत्र पिकनिक मनाने के लिए भी काफी मजेदार है। आप अपने परिवार, दोस्तों आदि के साथ भी अप्रैल के महीने में यहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

april,tourist destinations to visit in april,india tourist destinations,tourism,holidays in india

कदमत द्वीप

लक्षद्वीप स्थित कदमत द्वीप गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से कदमत ट्रैवलर्स के मध्य काफी लोकप्रिय है। यह जगह प्रयटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। लक्षद्वीप के अंतर्गत यह द्वीप लगभग 3.12 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। यहां आप समुद्री खूबसूरती के अलावा वाटर एडवेंचर का आनंद उठा सकते हैं। आप यहां डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, तैराकी आदि अंडर वाटर गतिविधियों का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। आप यहां का प्लान अप्रैल माह के दौरान बना सकते हैं।

april,tourist destinations to visit in april,india tourist destinations,tourism,holidays in india

माउंट आबू

राजस्थान में सबसे महत्वपूर्ण एवं आकर्षक स्थानों में माउंट आबू का विशेष स्थान है। माउंट आबू राजस्थान के एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है, जहां प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग इस दर्शनीय स्थल को देखने और यहां घूमने के उद्देश्य से आते हैं। साल भर के अन्य महीनों की तुलना की जाए तो अप्रैल का महीना यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। बता दें कि माउंट आबू उच्च पथरीले पठार पर अवस्थित है। यहां से नीचे के नजारे काफी आकर्षक और मनमोहक लगते हैं, जहां से हरे-भरे मैदान और बेहद सुंदर नजारे दिखाई देते हैं। यदि आप अप्रैल के महीने में कहीं दूर जाने की सोच रहे हैं तो आप माउंट आबू की ट्रिप प्लान जरूर करें। यह शहर अथवा बाजार से दूर बिल्कुल शांत स्थान पर है, जहां भारत के विभिन्न राज्यों से लोग घूमने के लिए आते हैं।

april,tourist destinations to visit in april,india tourist destinations,tourism,holidays in india

मैकलोडगंज

मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश राज्य में धर्मशाला के पास स्थित एक हिल स्टेशन है जो ब्रिटिश प्रभाव के साथ तिब्बती संस्कृति का सुंदर मिश्रण है। अप्रैल के महीने में अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए मैकलोडगंज एक आदर्श पर्यटन स्थल है। मैकलोडगंज यात्रा के दौरान आप ट्रायंड और इंद्रहार पास कि सैर करने के साथ यहाँ के वनस्पतियों और जीवों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मैकलोडगंज में अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान 25°C तक रहता है जिसमे आप आसानी से अपनी ट्रिप को एन्जॉय कर सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!