न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा के बाद घूमने के लिए करें इन 8 जगहों का चुनाव, यादगार बनेगा सफ़र

कई लोग होते हैं जो घूमने के इतने शौक़ीन होते हैं कि बस अपनी गाड़ी निकाली और घूमने के लिए निकल जाते हैं वो भी बिना किसी प्लानिंग के। ऐसे घूमने का अपना अलग ही मजा होता हैं। कई लोग होते हैं जो घूमने के लिए आगरा का चुनाव करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Feb 2022 7:44:18

आगरा के बाद घूमने के लिए करें इन 8 जगहों का चुनाव, यादगार बनेगा सफ़र

कई लोग होते हैं जो घूमने के इतने शौक़ीन होते हैं कि बस अपनी गाड़ी निकाली और घूमने के लिए निकल जाते हैं वो भी बिना किसी प्लानिंग के। ऐसे घूमने का अपना अलग ही मजा होता हैं। कई लोग होते हैं जो घूमने के लिए आगरा का चुनाव करते हैं। लेकिन आगरा घूमने के बाद सोच में पड़ जाते हैं कि कहां घूमने जाया जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो आगरा से नजदीक हैं और पर्यटन के लिए जानी जाती हैं। इन जगहों पर आप घूमने का मजा लेते हुए अपने पलों को यादगार बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

agra,tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,holidays

आगरा से मथुरा और वृन्दावन

आगरा के आसपास घूमने के लिए मथुरा और वृन्दावन सबसे पवित्र और लोकप्रिय स्थानों में आते हैं। आगरा से मथुरा की दूरी 57 किलोमीटर है, तो वही आगरा से वृन्दावन की दूरी 75 किलोमीटर है। मथुरा और वृन्दावन के धार्मिक स्थलों के देखने के लिए आप कम से कम 2 दिन की छुट्टी जरूर लेकर आएं। मथुरा और वृन्दावन घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है। मथुरा में आप कृष्ण जन्म भूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, कुसुम सरोवर, गीता मंदिर, राधा कुंड, कंस किला और मथुरा संग्रहालय देख सकते हैं, तो वही वृन्दावन के प्रमुख आकर्षण इस्कॉन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राधा रमन मंदिर और प्रेम मंदिर हैं।

agra,tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,holidays

अगर से रणथंभौर

रणथंभौर को देश के सर्वश्रेष्ठ बाघ अभयारण्यों में से एक माना जाता है, जहां आप सबसे बाघ पाए जाते हैं। साथ ही रणथंभौर वनस्पतियों और जीवों की वजह से भी बेहद समृद्ध और प्रसिद्ध है। विंध्य और अरावली पहाड़ियों की तलहटी में स्थित, रणथंभौर पार्क आगरा के पास सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक बनाता है जहाँ कोई भी प्रकृति के बीच एक अच्छा समय बिता सकता है और प्रसिद्ध रणथंभौर किला और जोगी महल को भी देख सकता है। यहां आप अक्टूबर से अप्रैल के महीने के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं। रणथंभौर एक दिन के ट्रिप के लिए काफी है। आगरा से रणथंभौर की दूरी 197 किलोमीटर है।

agra,tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,holidays

आगरा से खजुराहो

खजुराहो मंदिर प्रसिद्ध यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में से एक है जो मध्य प्रदेश में स्थित है। यह मंदिर शानदार नक्काशी के लिए जाना जाता है। बुंदेलखंड क्षेत्र के छोटे से शहर में स्थित, यह मंदिर मध्ययुगीन काल की भारतीय वास्तुकला के शानदार उदाहरणों में से एक के रूप में प्रदर्शित है। वर्ष 950 से 1050 में निर्मित, यह मंदिर भारतीय सांस्कृतिक और कलात्मक के बेहतरीन काम को प्रदर्शित करता है। खजुराहो आप जुलाई से मार्च के बीच में कभी भी जा सकते हैं। यहां के लिए आप एक से दो दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। चतुर्भुज मंदिर, मंदिरों का पश्चिमी समूह, और कंदरिया महादेव मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण है। आगरा से खजुराहो की दूरी 432 किलोमीटर है।

agra,tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,holidays

आगरा से लखनऊ

अक्सर "नवाबों का शहर" कहे जाने वाले लखनऊ को गोमती नदी के तट पर स्थित उत्तर प्रदेश की राजधानी के रूप में जाना जाता है। यह शहर न केवल अपने विशाल गैस्ट्रोनॉमिकल संबंध के लिए मशहूर है, बल्कि सुंदर वास्तुकला, साहित्य और इतिहास के लिए भी जाना जाता है। यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है। एक से दो दिन का ट्रिप आप लखनऊ के लिए प्लान कर सकते हैं। आगरा से लखनऊ की दूर 335 किलोमीटर है। यहां का प्रमुख आकर्षण रूमी दरवाजा, रेजीडेंसी, और बड़ा इमामबाड़ा है।

agra,tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,holidays

आगरा से फतेहपुर सिकरी

मुगल बादशाह अकबर द्वारा निर्मित-फतेहपुर सीकरी विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। फतेहपुर सीकरी आगरा का सबसे सुंदर और निकटतम पर्यटन स्थल है। आधे घंटे की ड्राइव आपको मुगल साम्राज्य की पूर्ववर्ती राजधानी तक ले जाएगी। आगरा से फतेहपुर सिकरी की दूरी 36 किलोमीटर है और यहां आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है। वैसे आप यहां सब कुछ एक दिन के ट्रिप में ही देख सकते हैं। यहां देखने लायक जगह जैसे बुलंद दरवाजा, जोधाबाई पैलेस, शेख सलीम चिश्ती की दरगा (मकबरा), जामा मशजीद, ख्वाबाग और दीवान-ए-खास हैं।

agra,tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,holidays

आगरा से भरतपुर

आगरा के आसपास घूमने के लिए भले ही कई जगह हो, लेकिन प्रकृति प्रेमियों और पक्षी प्रेमियों के लिए भरतपुर आगरा के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भरतपुर मुख्य रूप से केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान या भरतपुर पक्षी अभयारण्य के लिए जाना जाता है। स्थानीय और प्रवासी दोनों तरह की दुर्लभ और लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियां यहां मौजूद हैं। यह जगह फोटोग्राफरों और पक्षीविज्ञानियों के लिए सबसे पसंदीदा जगह है और आगरा से वीकेंड मनाने के लिए भी परफेक्ट प्लेस है। यहां आप 4 से 5 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आगरा से भरतपुर की दूर 52 किलोमीटर है। पक्षी अभयारण्य के अलावा, डीग वाटर पैलेस, गंगा मंदिर और सरकारी संग्रहालय यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

agra,tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,holidays

आगरा से जयपुर

जयपुर शहर उत्तर भारत के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है, जहां आप राजपूत की सदियों पुरानी विरासत को अभी भी देख सकते हैं। जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च के बीच का महीना है। यहां दो से तीन दिन के लिए घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। यहां के प्रमुख आकर्षण हवा महल, आमेर किला, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस है। आगरा से जयपुर की दूरी 240 किलोमीटर है।

agra,tourist destinations,travel,travel guide,travel tips,holidays

आगरा से नैनीताल

नैनीताल को उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है जो हिमालय में कुमाऊं पर्वत की तलहटी में बसा हुआ है। ये जगह गर्मियों से राहत दिलाने के लिए सबसे बेस्ट और सस्ती जगह मानी जाती है। वीकेंड पर आगरा के पास घूमने के लिए ये लोकेशन एकदम परफेक्ट है। आप यहां पूरे साल में कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। दो से तीन दिन में नैनीताल जैसी खूबसूरत जगह को अच्छे से एक्सप्लोर किया जा सकता है। आगरा से नैनीताल की दूरी 340 किलोमीटर है। नैनी झील, टिफिन टॉप, नैनी मंदिर और जी।बी। पंत चिड़ियाघर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार