Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के पडोसी देश श्रीलंका में हैं कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स, जानें इनके बारे में

भारत के कई पडोसी देश हैं जिनमें से एक हैं समुद्री द्वीप पर स्थित श्रीलंका जिससे भारत के रिश्ते बेहद अच्छे हैं। भारत-श्रीलंका की टीम के बीच क्रिकेट के भी कई मैच होते हैं जिसे दोनों देश के लोग बहुत एंजॉय करते हैं। दोनों देशों के बीच पौराणिक संबंध भी हैं जो राम-रावण से जुड़ा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 11:10:21

भारत के पडोसी देश श्रीलंका में हैं कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स, जानें इनके बारे में

भारत के कई पडोसी देश हैं जिनमें से एक हैं समुद्री द्वीप पर स्थित श्रीलंका जिससे भारत के रिश्ते बेहद अच्छे हैं। भारत-श्रीलंका की टीम के बीच क्रिकेट के भी कई मैच होते हैं जिसे दोनों देश के लोग बहुत एंजॉय करते हैं। दोनों देशों के बीच पौराणिक संबंध भी हैं जो राम-रावण से जुड़ा हैं। भारत के कई लोग पर्यटन के लिए श्रीलंका घूमने जाना पसंद करते हैं जहां की कई जगहें घूमने के लिहाज से बेहतरीन मानी जाती हैं। श्रीलंका की ये जगहें ऐतिहासिक महत्व रखने के साथ ही खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको श्रीलंका की कुछ पर्यटन स्थलों की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं श्रीलंका की इन जगहों के बारे में...
sri lanka,tourist destinations in sri lanka,sri lanka tourist places,holidays in sri lanka,travel in sri lanka रावण वॉटरफॉल

आप सोच रहे होंगे कि रावण के नाम से कोई वॉटरफॉल हो सकता है भला। तो आपको बता दें कि श्रीलंका में बेस्ट डेस्टिनेशन्स में रावण वॉटरफॉल भी शामिल है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां ज्यादातर पर्यटक स्नान करने और मौज करने के लिए आते हैं। खूबसूरत झरनों के पास हरे-भरे पेड़-पौधे भी मौजूद हैं, जो इस स्थान को अधिक आकर्षित बनाते हैं। sri lanka,tourist destinations in sri lanka,sri lanka tourist places,holidays in sri lanka,travel in sri lanka मिनटेल

श्रीलंका के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में मिनटेल प्लेस भी शामिल है। यह श्रीलंका में पर्वतमाला के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान ना सिर्फ एतिहासिक है बल्कि बौद्ध समुदायों से भी जुड़ा हुआ है। इस स्थल को लेकर कई धारणाएं भी हैं कि यहां बौद्ध भिक्षु महिंदा राजा देवनमप्यतिसा से मिले थे। राजा बौद्ध भिक्षु से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने युद्ध को त्याग दिया और शांति स्थापित की। sri lanka,tourist destinations in sri lanka,sri lanka tourist places,holidays in sri lanka,travel in sri lanka मिरिसा बीच

अगर आपको पार्टी करना पसंद है, तो आपके लिए मिरिस बीच एकदम परफेक्ट है। आपको बता दें कि मिरिस बीच, श्रीलंका की सबसे लोकप्रिय जगहों में एक है, यहां पर्यटक अपने दोस्तों के साथ या पार्टनर के साथ आना पसंद करते हैं। आप भी यहां अपने पार्टनर के साथ आ सकते हैं और कई गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप व्हेल देखना, स्नोर्कलिंग और सर्फिंग जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं। sri lanka,tourist destinations in sri lanka,sri lanka tourist places,holidays in sri lanka,travel in sri lanka गल विहार

श्रीलंका के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गल विहार की यात्रा भी कर सकते हैं। श्रीलंका का यह दर्शनीय स्थल प्राचीन शहर पोलोन्नारुवा में स्थित हैं। गल विहार बौद्ध धर्म से सम्बंधित एक प्रसिद्ध स्थल हैं और बौद्ध धर्म से संबधित कई मूर्तीयां यहाँ देखने के लिए मिल जाएगी। यहाँ स्थित कई गुफाएं पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर केन्द्रित करती हैं। गल विहार्या श्रीलंका के सबसे अच्छे दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। यदि आप श्रीलंका की यात्रा पर जाते हैं तो इस स्थान का चुनाव भी कर सकते हैं। sri lanka,tourist destinations in sri lanka,sri lanka tourist places,holidays in sri lanka,travel in sri lanka उनावातुना

श्रीलंका में मिनटेल प्लेस के बाद उनावातुना भी घूमने लायक जगह है। यह श्रीलंका के समुद्रीय तट पर बसा हुआ है, जो पर्यटकों के लिए एक पिकनिक स्पॉट है। यहां लोग खूबसूरत दृश्यों, रंग- बिरंगी मछलियों को देखने और मौज मस्ती करने आते हैं। इसके अलावा, आप यहां स्वादिष्ट भोजन का भी लुत्फ उठा सकते हैं। sri lanka,tourist destinations in sri lanka,sri lanka tourist places,holidays in sri lanka,travel in sri lanka उदावलावे नेशनल पार्क

श्रीलंका में घूमने वाली जगहों में शामिल उदावलावे नेशनल पार्क एक खूबसूरत जगह हैं जोकि ऐसे स्थानों में शामिल जहाँ हाथी को भी देखा जा सकता है। हालाकि हाथी के अलावा भी यहाँ कई अन्य जानवर सियार, भैंस, मोर, मगरमच्छ, बंदर और हिरण आदि शामिल हैं जिनको देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। इस स्थान पर सफारी करने के लिए सुबह का समय अच्छा माना जाता हैं क्योंकि इस समय के दौरान आप अधिक से अधिक जानवरों को घुमते हुए देख पाएंगे। sri lanka,tourist destinations in sri lanka,sri lanka tourist places,holidays in sri lanka,travel in sri lanka याला नेशनल पार्क

श्रीलंका में देखने वाली जगहों में शामिल याला नेशनल पार्क एक खूबसूरत जगह हैं जोकि विभिन्न जातियों के जीव-जंतुओं को समेटे हुए हैं और पर्यटकों के लिए शानदार नजारा प्रस्तुत करता हैं। इस वन्यजीव अभ्यारण में पाएं जाने वाले जानवरों में तेंदुओं की संख्या सबसे अधिक हैं। इसके अलावा हाथी, स्लोथ भालू और मगरमच्छ इस अभ्यारण का प्रमुख आकर्षण हैं। sri lanka,tourist destinations in sri lanka,sri lanka tourist places,holidays in sri lanka,travel in sri lanka दांबुला गुफा मंदिर परिसर

श्रीलंका के दर्शनीय स्थलों में शामिल दांबुला गुफा मंदिर बौद्ध धर्म से सम्बंधित एक पवित्र स्थल है। यह मंदिर पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से इस चंद्र चरण के धार्मिक महत्व की वजह से बहुत अधिक व्यस्त रहता हैं। दुनिया भर से आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या इस गुफा मंदिर में बहुत अधिक देखी जाती हैं। गुफाओं के लिए प्रचलित इस क्षेत्र में 80 से अधिक गुफाएं बनी हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका