न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह 3 दिन में ले सकते हैं सिंगापुर घूमने का मजा, जानें और बनाए अपना प्लान

जब भी कभी भारतियों द्वारा विदेश घूमने की बात आती हैं तो सिंगापुर का नाम सबसे पहले आता हैं। सिंगापुर घूमने के लिहाज से भारतियों की पहली पसंद हैं। लेकिन जब भी कभी आप नई जगह घूमने जाते हैं तो चाहते हैं कि तय समय में ज्यादा से ज्यादा घूमने जाया जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Jan 2022 10:19:41

इस तरह 3 दिन में ले सकते हैं सिंगापुर घूमने का मजा, जानें और बनाए अपना प्लान

जब भी कभी भारतियों द्वारा विदेश घूमने की बात आती हैं तो सिंगापुर का नाम सबसे पहले आता हैं। सिंगापुर घूमने के लिहाज से भारतियों की पहली पसंद हैं। लेकिन जब भी कभी आप नई जगह घूमने जाते हैं तो चाहते हैं कि तय समय में ज्यादा से ज्यादा घूमने जाया जाए। ऐसे में अगर आप तीन दिन में सिंगापुर घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए इसका प्लान लेकर आए हैं जिसे जानकर आप संतुलित तरीके से सिंगापुर घूमने का मजा ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस प्लान के बारे में...

singapore,singapore travel,singapore travel guide,singapore tourism,tourist places in singapore

फोर्ट कैनिंग पार्क

इस देश में कम से कम 3 दिन तो आप गुजारेंगी ही। इन 3 दिन में आप इस देश को ज्यादा से ज्यादा देख लेने की कोशिश करेंगी। हैं न तो शुरुआत कीजिए कोलोनियल डिस्ट्रिक से, इसे इस देश का दिल कहा जाता है। यहां आपको पैदल चलते हुए ही बहुत कुछ देखने को मिल जाएगा। आपको ढेरों कोलोनियल स्टाइल की इमारतें यहां देखने को मिलेंगी। फिर आप फोर्ट कैनिंग पार्क की ओर चल दीजिए। यहां आपको अनोखी हरियाली मिलेगी। इतनी हरियाली कि फिर यहां से वापस आने का मन ही नहीं करेगा।

singapore,singapore travel,singapore travel guide,singapore tourism,tourist places in singapore

नेशनल गैलरी

सिंगापुर में कई सारे म्यूजियम हैं और नेशनल गैलरी भी इन्हीं में से एक है। खास बात ये है कि सारे ही म्यूजियम एक दूसरे से पैदल रास्ते पर हैं। नेशनल गैलरी एक आर्ट म्यूजियम है। यहां मौजूद 8000 आइटम को देखकर आपको जरूर ही अच्छा लगेगा। इस गैलरी में आपको रूफ टॉप रेस्टोरेन्ट भी मिलेंगे। इसके बाद आपको नेशनल म्यूजियम की ओर चल देना होगा। इसमें आपको सिंगापुर का 600 साल का इतिहास नजर आ जाएगा। आपको 3डी आर्ट वर्क देखने को भी मिलेगा।

singapore,singapore travel,singapore travel guide,singapore tourism,tourist places in singapore

मरलियन पार्क

मरलियन पार्क वही जगह है, जहां सिंगापुर की शान मरलियन स्टैचू भी है। ये सिंगापुर का ऑफिशियल मेसकॉट है। इस स्टैचु में बॉडी मछली की है और सिर शेर का। ये स्टैचू पीआर स्टंट के तौर पर बनाया गया था 1980 में। लेकिन बाद में ये इस देश की पहचान ही बन गया। यहां से आपको मरीना बे का खूबसूरत नजारा दिखेगा। यहां से आप क्रूज का आनंद भी ले सकते हैं।

singapore,singapore travel,singapore travel guide,singapore tourism,tourist places in singapore

गार्डेन्स बाय द बे, नेचर पार्क

गार्डेन्स बाय द बे 110 हेक्टेयर में फैला नेचर पार्क है। इसमें तीन वॉटर फ्रंट गार्डेन्स हैं। बे साउथ गार्डेन, बे ईस्ट गार्डेन और बे सेंट्रल गार्डेन। यहां पर आपको 22 मीटर की ऊंचाई पर स्काई वॉक भी की जा सकती है। यहां पर कई बार टिकट बुक कराने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है। इसलिए आप समय मिलते ही ऑनलाइन टिकट बुक करा लें और फिर अगले 180 दिनों में इसका कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

singapore,singapore travel,singapore travel guide,singapore tourism,tourist places in singapore

ऑरकर्ड रोड, नाइट सफर

ऑरकर्ड रोड पर आपको शॉपिंग के कई मौके मिलेंगे। आपके पैसे खत्म होंगे लेकिन शॉप नहीं। यहीं पास में आपको ऑरकर्ड मॉल भी मिल जाएगा।

singapore,singapore travel,singapore travel guide,singapore tourism,tourist places in singapore

लिटिल इंडिया

सिंगापुर में आपको लिटिल इंडिया देखने का मौका भी मिलेगा। यहां आकर आपको सच में लगेगा कि आप भारत में ही हैं। ये जगह रविवार को काफी भीड़भाड़ व वाली बन जाती है। यहां आपको बहुत सुंदर मंदिर देखने का मौका भी मिलेगा। इंडियन हेरिटेज सेंटर साल 2015 में खोला गया था। यहां आप सिंगापुर में मौजूद इंडियन समुदाय की विरासत देखने को मिलती है। फिर आप श्री वीरामाकलियममन टैम्पल भी देख सकती हैं। ये मंदिर बहुत पुराना है, इसे 1881 में बनाया गया था।

singapore,singapore travel,singapore travel guide,singapore tourism,tourist places in singapore

नाइट सफारी

हो सकता है, आप घूमने की शौकीन हों और इसलिए अपने देश में भी नाइट सफारी जरूर की होगी। लेकिन सिंगापुर में नाइटसफारी का मजा आपको खूब आएगा। यहां के चिड़ियाघर के पास ही आपको नाइट लाइफ का मौका मिलेगा। जहां आपको 30 मिनट का समय लगेगा।

singapore,singapore travel,singapore travel guide,singapore tourism,tourist places in singapore

संतोसा बीच

अब सिंगापुर को खूब देख लेने के बाद बारी है सिर्फ मजे करने की। इसलिए चल दीजिए संतोसा आई लैंड की ओर। यहां पर बीच तो है ही, कई दूसरे मनोरंजन के साधन भी आपको यहां मिल जाएंगे। सिंगापुर से इस आइसलैंड आने के लिए केबल कार है तो ट्रेन भी। यहां पर वेव हाउस भी है। संतोसा आइसलैंड पर तो कई दिन गुजारे जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!