न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नैनीताल की सैर करने जाएं तो जरूर देखें ये 8 जगहें, बनते हैं आकर्षण का केंद्र

गर्मियों का मौसम जारी हैं और सभी गर्मियों की छुट्टियों का इन्तजार कर रहे हैं ताकि किसी ठंडी जगह पर घूमने जाया जा सके। ऐसे में कई लोग नैनीताल की सैर करना पसंद करते हैं जो अपने विभिन्न प्राकृतिक आकर्षण और अनुकूल जलवायु के लिए प्रसिद्ध है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Apr 2022 11:23:56

नैनीताल की सैर करने जाएं तो जरूर देखें ये 8 जगहें, बनते हैं आकर्षण का केंद्र

गर्मियों का मौसम जारी हैं और सभी गर्मियों की छुट्टियों का इन्तजार कर रहे हैं ताकि किसी ठंडी जगह पर घूमने जाया जा सके। ऐसे में कई लोग नैनीताल की सैर करना पसंद करते हैं जो अपने विभिन्न प्राकृतिक आकर्षण और अनुकूल जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। भारत के उत्तराखंड राज्य में बसा यह खूबसूरत शहर अपनी हरी-भरी वादियों व शांत वातावरण के लिए हमेशा पर्यटकों को चहेता बना रहता हैं। आप यहां अपने पार्टनर, परिवार या दोस्तों से साथ भी घूमने का मजा ले सकते हैं। यहां आसपास के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नैनीताल के आकर्षण का केंद्र बनती हैं और सैर का पूरा मजा देगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

नैनीताल की सैर करने जाएं तो जरूर देखें ये 8 जगहें, बनते हैं आकर्षण का केंद्र

ईको केव पार्क

पर्यटकों के आराम करने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। जिन लोगों को एडवेंचर पसंद है, उन लोगों को यह जगह बेहद पसंद आएगी। यहां पर एक टाइगर गुफा है, जिसे पैंथर गुफा के नाम से भी जाना जाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि ये पार्क पहले तेंदुए और बाघों का निवास स्थान हुआ करता था। लेकिन अब इन्हें पर्यटक स्थलों में तब्दील कर दिया गया है। यहां जाने के दौरान फ्लैट जूते-चप्पल पहनने की सलाह दी जाती है। अगर आपको सांस लेने में समस्या होती है, तो यहां जाना अवॉइड करें। यहां जाने की एंट्री फीस 10 रुपए है।

नैनीताल की सैर करने जाएं तो जरूर देखें ये 8 जगहें, बनते हैं आकर्षण का केंद्र

नैनी झील

नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता हैं पहले यहाँ 50 से अधिक झीले हुआ करती थी। हम झीलों की बात कर रहे हो और नैनी झील की बात ना हो ऐसा नहीं हो सकता। नैनी झील नैनीताल की सबसे सुन्दर झील है पुरे देश व दुनिया से लोग इस झील की सुन्दरता देखने के लिए उत्तराखंड आते हैं। हरे-भरे पहाड़ो से भरी इस झील में आप नौकायन का आनंद भी उठा सकते हैं तथा यहाँ के सुहावने मौसम का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि जब भगवान शंकर माता सती को कैलाश पर्वत के जा रहे थे तब माता सती की बाई आँख यहाँ गिर गयी थी जिसे से इस झील के निर्माण हुआ आँख से झील बनने की मान्यता के कारण ही इस झील का नाम नैनी झील पड़ा।

नैनीताल की सैर करने जाएं तो जरूर देखें ये 8 जगहें, बनते हैं आकर्षण का केंद्र

लवर्स पॉइंट

इसे चाइना पीक भी कहा जाता है। यह जगह समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी है। इस सबसे ऊंची पहाड़ी से आप राजसी हिमालय, तिब्बत की सीमा के पहाड़, नैना झील और शहर के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग, घुड़सवारी जैसी रोमांचक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। यहां जाने के लिए कोई फीस नहीं है। साफ आसमान वाले दिनों में यहां बेहतरीन नजारे का अनुभव किया जा सकता है। एक सुनसान जगह होने के कारण अंधेरे से पहले वापस आने की सलाह दी जाती है।

नैनीताल की सैर करने जाएं तो जरूर देखें ये 8 जगहें, बनते हैं आकर्षण का केंद्र

माल रोड

मॉल रोड, जो नैनी झील के समानांतर चलता है, पहाड़ी शहर मल्लीताल और तल्लीताल के दो छोरों को जोड़ता है, जो नैनीताल के आश्चर्य का प्रमुख खरीदारी, भोजन और सांस्कृतिक केंद्र है। माल रोड में कई होटल, शोरूम, डिपार्टमेंट स्टोर, दुकानें, रेस्तरां और कैफे हैं। सड़क के माध्यम से झील के ऊपर बहने वाली ठंडी हवा के साथ, मॉल के चारों ओर रात की सैर का अपना विशेष आकर्षण होता है। यह पर्यटकों के बीच एक प्रसिद्ध शॉपिंग सेंटर है और नैनीताल झील का शानदार दृश्य प्रदान करता है। इसके अलावा, इस जगह के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि कटी पतंग और कोई मिल गया जैसी कई लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग यहां की गई थी। यह सबसे अच्छे नैनीताल के पर्यटन स्थल में से एक है।

नैनीताल की सैर करने जाएं तो जरूर देखें ये 8 जगहें, बनते हैं आकर्षण का केंद्र

नैना पीक

इसे चाइना पीक भी कहा जाता है। यह जगह समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी है। इस सबसे ऊंची पहाड़ी से आप राजसी हिमालय, तिब्बत की सीमा के पहाड़, नैना झील और शहर के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग, घुड़सवारी जैसी रोमांचक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। यहां जाने के लिए कोई फीस नहीं है। साफ आसमान वाले दिनों में यहां बेहतरीन नजारे का अनुभव किया जा सकता है। एक सुनसान जगह होने के कारण अंधेरे से पहले वापस आने की सलाह दी जाती है।

नैनीताल की सैर करने जाएं तो जरूर देखें ये 8 जगहें, बनते हैं आकर्षण का केंद्र

केबल कार

यदि आप कुछ मिनट में ही नैनीताल का सुन्दर द्रश्य देखना चाहते हैं तो एरियल रोपवे (हवाई रस्सी मार्ग) आपके लिए बहुत अच्छे रहेगा। नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए केबल कार हमेशा से ही एक आकर्षण का केंद्र रहा हैं। प्रतिदिन सैकड़ो लोग इस केबल कार के द्वारा नैनीताल का व नैनी झील का सुन्दर द्रश्य देखते हैं। आप 3 मिनट से भी कम समय में इस केबल कार के द्वारा नैनीताल की प्रख्यात जगह स्नो व्यू पॉइंट पहुँच जाते हैं। यह केबल कार मल्लीताल से शुरू होकर स्नो व्यू पॉइंट तक जाता हैं।

नैनीताल की सैर करने जाएं तो जरूर देखें ये 8 जगहें, बनते हैं आकर्षण का केंद्र

नैना देवी मंदिर

अगर आप नैनीताल गए हैं, तो आपको नैनी देवी मंदिर जरूर जाना चाहिए। खासकर नंदा देवी उत्सव के दौरान। कहते हैं कि यहां नैना झील की रक्षा नैना देवी करती हैं। इसे भारत के शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यहां की संध्या आरती देखने लायक होती हे। जैसे ही सूरज पहाड़ियों के पीछे छिपता है, चमकदार रंगीन रोशनी झील के पानी को रोशन कर देती है। मंदिर सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है।

नैनीताल की सैर करने जाएं तो जरूर देखें ये 8 जगहें, बनते हैं आकर्षण का केंद्र

स्नो व्यू पॉइंट

नैनीताल में स्नो व्यू पॉइंट समुद्र तल से 2270 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इस क्षेत्र के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। स्नो व्यू पॉइंट दूधिया-सफेद बर्फ के शक्तिशाली हिमालय का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। स्नो व्यू पॉइंट पर दूरबीन की एक बड़ी जोड़ी लगाई गई है जो आपको हिमालय पर्वतमाला और उनकी जादुई चोटियों को करीब से देखने की अनुमति देती है। अगर आप गौर से देखेंगे तो आपको एक छोटा सा मंदिर मिलेगा जिसमें राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, दुर्गा और शिव के चित्र हैं। यह नंदा देवी, नंदा कोट और त्रिशूल जैसी प्रमुख चोटियों के साथ बर्फ से ढके हिमालय के अद्भुत और मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। स्नो व्यू पॉइंट मल्लीताल में माल रोड से ऊंचाई पर स्थित है। इस बिंदु तक पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका हवाई केबल कार होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा