Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साल 2021 में पर्यटकों की पसंदीदा जगह रही ये 7 जगहें, 2022 में आप भी बनाए यहां घूमने का प्लान

साल 2021 समाप्त हो चुका हैं और नए साल 2021 की शुरुआत हो चुकी हैं। बीता साल कोरोना की दूसरी लहर के चलते बहुत संकटों से भरा रहा हैं। लोगों ने अपने कई महीने डर के साए में गुजारे हैं और संकट कम होने के बाद तनाव को दूर करने के लिए घूमने जाना पसंद किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Jan 2022 3:38:14

साल 2021 में पर्यटकों की पसंदीदा जगह रही ये 7 जगहें, 2022 में आप भी बनाए यहां घूमने का प्लान

साल 2021 समाप्त हो चुका हैं और नए साल 2021 की शुरुआत हो चुकी हैं। बीता साल कोरोना की दूसरी लहर के चलते बहुत संकटों से भरा रहा हैं। लोगों ने अपने कई महीने डर के साए में गुजारे हैं और संकट कम होने के बाद तनाव को दूर करने के लिए घूमने जाना पसंद किया हैं। मन को हल्का करने और शांति-सुकून को पाने के लिए अपनी पसंद की जगह घूमने जाना बेस्ट रहता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं को साल 2021 में पर्यटकों की पसंदीदा रही और यहां कई लोग घूमने के लिए गए हैं। तो आप भी इन जगहों के बारे में जान भविष्य में घूमने का प्लान बना सकते हैं।
tourist destinations,india tourism,tourist places in india,travel destinations,travel guide,holidays in india गोवा

अब जब साल के बेस्ट और सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगहों की बात की जा रही है, तो हम गोवा को कैसे भूल सकते हैं। गोवा कभी भी लोगों के लिए बोर जगह नहीं बनती, हमेशा से ही यहां घूमने का क्रेज़ पर्यटकों के बीच बना रहता है। सबसे ज्यादा आप यहां दोस्तों के ग्रुप्स को घूमते हुए देख सकते हैं। गोवा अपने दो हिस्सों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, एक नार्थ गोवा और एक साउथ गोवा। नार्थ गोवा अपने नाइटलाइफ हब, टूरिस्ट बीच, मार्किट के लिए मशहूर है, तो वही साउथ गोवा अपने लग्जरी रिजॉर्ट और खूबसूरत बीच के लिए जाना जाता है। अगर आप इस साल यहां नहीं जा पाए हैं, तो साल के जाते-जाते जरूर एक बार घूमकर आएं। tourist destinations,india tourism,tourist places in india,travel destinations,travel guide,holidays in india जयपुर, राजस्थान

राजस्थान के इस गुलाबी शहर में आप कितनी बार घूमे हैं? अभी तक नहीं, तो जल्दी करिए और यहां आज ही घूमने का प्लान बनाइए, क्योंकि इससे बेस्ट और रॉयल जगह आपको कहीं और नहीं मिल सकती। सर्दियों का महीना भी है जयपुर में आप आराम-आराम से टहलते हुए यहां की खूबसूरती को निहार सकते हैं। यहां का जंतर मंतर और आमेर फोर्ट यहां के प्रमुख आकर्षण हैं, साथ ही ये जगह अपने लोकल फूड के लिए भी जानी जाती है, जब भी आएं तो घेवर, दाल बाटी चूरमा और प्याज कचोरी को खाना बिल्कुल न मिस करें। tourist destinations,india tourism,tourist places in india,travel destinations,travel guide,holidays in india लेह लद्दाख

लद्दाख एक ऐसी जगह है, जहां जाने का सपना हर किसी का होता है, फिर चाहे वो बाइक से हो या गाड़ी से हो, लेकिन सपने को पूरा जरूर करना है। अगर आप भी अपनी इस इच्छा को पूरा करना चाहते हैं, तो साल के खत्म होने से पहले यहां घूमने की प्लानिंग कर लें। लोगों को ये जगह इतनी पसंद है कि यहां 2021 में सबसे ज्यादा पर्यटक देखे गए थे। लद्दाख राफ्टिंग और ऊंची-ऊंची ट्रैकिंग के लिए भी जाना जाता है। tourist destinations,india tourism,tourist places in india,travel destinations,travel guide,holidays in india वाराणसी, उत्तर प्रदेश

विश्व का सबसे पुराना जीवित शहर, वाराणसी - जिसे काशी (जीवन का शहर) और बनारस के नाम से भी जाना जाता है, भारत की आध्यात्मिक राजधानी है। यह हिंदू धर्म के सात पवित्र शहरों में से एक है। इस साल काशी भी लोगों के बीच काफी पसंदीदा रहा, लोगों ने यहां तनाव को दूर करने के लिए और धार्मिक चीजों से जुड़ने के लिए यहां का रुख किया। यहां के घाट और गंगा आरती इस शहर को जीवंत कर देते हैं। आप भी मन की शांति के लिए इस शहर की खूबसूरती में शामिल हो सकते हैं। tourist destinations,india tourism,tourist places in india,travel destinations,travel guide,holidays in india जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड

जिम कॉर्बेट भी किसी हिल स्टेशन या रॉयल जगह से कम नहीं है, यहां की केवल जंगल सफारी के मजे लेने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी वीकेंड की कोई ऐसी जगह देख रहे हैं, जहां घूमकर आप 1 या दो दिन में लौट सकते हैं, तो आपको अपने बच्चों के साथ या दोस्तों के साथ जिम कॉर्बेट जाना चाहिए। इस साल ये जगह वीकेंड ट्रिप के लिए लोगों की पहली पसंद रही है। दिल्ली से कुछ ही घंटे में पहुंचने वाली जगहों में जिम कॉर्बेट अपने बंगाल टाइगर के लिए जानी जाती है। tourist destinations,india tourism,tourist places in india,travel destinations,travel guide,holidays in india शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला हमेशा से पर्यटकों के बीच सबसे पसंदीदा जगह रही है, हम जब भी हिल स्टेशन पर घूमने की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले शिमला का ही नाम आता है। इस जगह को सबसे ज्यादा लोग फैमिली के साथ या अपने पार्टनर के साथ देखना पसंद करते हैं। शिमला अपनी कई औपनिवेशिक वास्तुकला से सजी दुकानों, कैफे, रेस्टोरेंट, को समेटा हुआ है। कई महीनों तक शिमला का मौसम काफी अच्छा रहता है, खासकर गर्मियों के महीनों में पर्यटकों का यहां तांता लगा रहता है। दिसंबर से फरवरी के आखिर तक कुछ दिनों तक यहां आप बर्फ का भी मजा ले सकते हैं। tourist destinations,india tourism,tourist places in india,travel destinations,travel guide,holidays in india मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का एक और प्रसिद्ध हिल स्टेशन मनाली भी इस साल लोगों के दिलों में बसा हुआ नजर आया। जैसे ही लॉकडाउन हटने की घोषणा हुई, वैसे ही लोगों आधे लोग शिमला निकल गए तो आधे लोग मनाली। मनाली की खूबसूरती ही ही कुछ ऐसी है कि लोगों की ट्रैवलिंग लिस्ट से ये कभी नहीं निकल पाता। इस हिल स्टेशन के आसपास कई ट्रैकिंग ऑप्शन हैं, साथ ही यहां ब्यास नदी के पास के शहर कुल्लू में राफ्टिंग भी करवाई जाती है। पार्वती नदी से सटे, कसोल, मणिकरण, तोश और छोटे गांवों के साथ पार्वती घाटी स्थित है, जो यात्रियों को बेहद आकर्षित करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका