न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कम पैसों में भी ले सकते हैं यूरोप के इन 8 देशों में घूमने का मजा

भारतीय लोगों में जब भी कभी विदेश घूमने जाने की बात आती हैं तो सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं यूरोप जहां आप एक ही ट्रिप में कई देशों की सैर का मजा ले सकते हैं। लेकिन लोग यहां की महंगी यात्रा की वजह से घूमने जाने का विचार कैंसिल कर देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Mar 2022 11:30:28

कम पैसों में भी ले सकते हैं यूरोप के इन 8 देशों में घूमने का मजा

भारतीय लोगों में जब भी कभी विदेश घूमने जाने की बात आती हैं तो सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं यूरोप जहां आप एक ही ट्रिप में कई देशों की सैर का मजा ले सकते हैं। लेकिन लोग यहां की महंगी यात्रा की वजह से घूमने जाने का विचार कैंसिल कर देते हैं। जबकि यूरोप के कई हिस्से ऐसे हैं जहां आप सस्ते में भी घूमने का मजा ले सकते हैं। अब जरा सोचिए कि सस्ते में विदेश यात्रा हो रही हो तो कौन नहीं जाना चाहेगा। आज इस कड़ी में हम आपको यूरोप के कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप 20 से 50 हजार के बीच में आराम से घूम सकते हैं। आइये जानते हैं उन यूरोपीय देशों के बारे में...

tourist destinations in europe,europe tourism,tourist places in europe,travel,holidays,travel guide,travel tips

जॉर्जिया

खूबसूरत अंगूर के बागों से लेकर शानदार चर्च और वॉचटावर तक, पहाड़ी नजारों से लेकर लोगों की हलचल से घिरे छोटे-छोटे गांवों तक, जॉर्जिया पैदल चलने वालों, घुड़सवारों, साइकिल चालकों, स्कीयर, राफ्टर्स और हर तरह की चीजों को अनुभव करने के लिए एक अद्भुत जगह है। जॉर्जिया में देखने लायक शहर में तबिलिसी सबसे अच्छा है, यहां का नारीकला किला, रुस्तवेली स्क्वायर, जॉर्जियाई राष्ट्रीय संग्रहालय, ज्वारिस-मामा चर्च, मदर जॉर्जिया स्मारक और त्बिलिसी मस्जिद को एक बार जरूर देखें। यहां एक दिन घूमने-ठहरने का खर्चा करीब 4000 रूपये पड़ता हैं।

tourist destinations in europe,europe tourism,tourist places in europe,travel,holidays,travel guide,travel tips

रोमानिया

यह मध्य, पूर्वी और दक्षिणपूर्वी यूरोप के बीचों-बीच स्थित है। मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों, चट्टानी चोटियों से लेकर मध्यकालीन गांवों तक, रोमानिया एक ऐसी जगह है जो वास्तव में पर्यटकों को बहुत पसंद आएगी। इस जगह पर जाकर यूरोप की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जाना जा सकता है। यहां एक दिन घूमने-ठहरने का खर्चा करीब 4500 रूपये पड़ता हैं।

tourist destinations in europe,europe tourism,tourist places in europe,travel,holidays,travel guide,travel tips

ग्रीस

ग्रीस के रॉयल नजारों की वजह से लोग इस देश की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं। यहां की सफेद और नीली बिल्डिंग्स यहां आने वाले कपल्स और पर्यटकों का दिल जीत लेती हैं। यहां आप जब भी घूमने के लिए आएं यहां के रोमांटिक सूर्यास्त को अपने कैमरे में कैप्चर करना न भूलें। अगर आप ग्रीस में कोई घूमने की जगह देख रहे हैं, तो आपको राजधानी एथेंस में एक बार घूमने के लिए जाना चाहिए। यहां एक दिन घूमने-ठहरने का खर्चा करीब 6000 रूपये पड़ता हैं।

tourist destinations in europe,europe tourism,tourist places in europe,travel,holidays,travel guide,travel tips

बुल्गारिया

यह एक दक्षिण पूर्व यूरोपीय देश है। इसका पूर्वी हिस्सा काला सागर की तरफ है। सोफिया देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। बजट यात्रियों के लिए बुल्गारिया सबसे अच्छी जगह है, क्योंकि यहां यह कई सस्ते आवास मौजूद हैं। यह देश अपने प्राचीन समुद्र तटों और धूप वाली पर्वत चोटियों के लिए जाना जाता है। यहां एक दिन घूमने-ठहरने का खर्चा करीब 5000 रूपये पड़ता हैं।

tourist destinations in europe,europe tourism,tourist places in europe,travel,holidays,travel guide,travel tips

हंगरी

हमारी लिस्ट में सबसे पहले हंगरी देश आता है। यहां की वास्तुकला, फोल्क आर्ट, खूबसूरत झील, और यूरोप की सबसे खूबसूरत नाइटलाइफ, हंगरी को देखने लायक जगहों में से एक बनाती है। यहां का सबसे अच्छा शहर, इसकी राजधानी बुडापेस्ट है। यहां एक दिन घूमने-ठहरने का खर्चा करीब 4500 रूपये पड़ता हैं।

tourist destinations in europe,europe tourism,tourist places in europe,travel,holidays,travel guide,travel tips

इटली

इटली न केवल यूरोप के सबसे सस्ते देशों में से एक है, बल्कि कला, इतिहास, खाना और एल्कोहॉल का अच्छा खासा मिश्रण भी है। इटली में देखने लायक जगहों में सबसे ऊपर रोम आता है। रोम को इटली का दिल माना जाता है, इस देश की हर एक चीज लोगों को खुश कर देती है। यहां एक दिन घूमने-ठहरने का खर्चा करीब 5500 रूपये पड़ता हैं।

tourist destinations in europe,europe tourism,tourist places in europe,travel,holidays,travel guide,travel tips

पोलैंड

पोलैंड अपने इतिहास, शानदार और शांत पहाड़ी नजारों से घिरा देश है। इस देश का वारसॉ शहर देखने लायक जगहों में आता है। यहां आप ओल्ड टाउन, पार्क लाज़िएनकोव्स्की, द रॉयल रूट (ओल्ड टाउन से विलानो पैलेस तक), वारसॉ यहूदी बस्ती, वारसॉ विद्रोह म्यूजियम देख सकते हैं। यहां एक दिन घूमने-ठहरने का खर्चा करीब 5000 रूपये पड़ता हैं।

tourist destinations in europe,europe tourism,tourist places in europe,travel,holidays,travel guide,travel tips

स्पेन

स्पेन यूरोप का चहल पहल से भरा देश है। ये एक ऐसी जगह है, जहां लोग पार्टी करने के लिए बहाने देखते हैं। हमेशा चलने वाला ये देश कभी अपनी नाइटलाइफ से बोर नहीं करता। यहां का घूमने लायक सबसे खूबसूरत शहर मैड्रिड है और इस जगह की देखने लायक जगह रीना सोफिया संग्रहालय, मैड्रिड रॉयल पैलेस, प्राडो संग्रहालय और प्लाजा मेयर हैं। यहां एक दिन घूमने-ठहरने का खर्चा करीब 6500 रूपये पड़ता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!