न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत की ये 9 जगहें जून की भयंकर गर्मी में भी रहते है ठंडे, तुरंत बना ले घूमने का प्रोग्राम

भारत के कुछ शहरों में इस समय खतरनाक गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो रहा हैं। तेज धूप और लू के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी काफी मुश्किल हो गया हैं। ऐसे में गर्मी के समय में लोगों की इच्छा होती है कि वह ऐसी किसी जगह पर चले जाए जहां उन्हें इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके लेकिन ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन मिलना काफी मुश्किल हो जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 May 2022 8:56:07

भारत की ये 9 जगहें जून की भयंकर गर्मी में भी रहते है ठंडे, तुरंत बना ले घूमने का प्रोग्राम

भारत के कुछ शहरों में इस समय खतरनाक गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो रहा हैं। तेज धूप और लू के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी काफी मुश्किल हो गया हैं। ऐसे में गर्मी के समय में लोगों की इच्छा होती है कि वह ऐसी किसी जगह पर चले जाए जहां उन्हें इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके लेकिन ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अधिकतम तापमान जून के महीनों में भी 25 डिग्री या उससे भी कम रहता है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

भारत की ये 9 जगहें जून की भयंकर गर्मी में भी रहते है ठंडे, तुरंत बना ले घूमने का प्रोग्राम

तीर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश

समुद्र तल से 1600 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित, तीर्थन घाटी नदी के किनारे एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन माना जाता है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित, तीर्थन घाटी का नाम तीर्थन नदी से लिया गया है, जो इसके किनारे बहती है। तीर्थन वैली का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। साथ ही यहां पर आप कई तरह की एक्टिविटीज भी कर सकते हैं जैसे शांत घाटी ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, मछली पकड़ना, आदि । तीर्थन में करने के लिए काफी कुछ मौजूद है। अगर आपके पास पूरे दिन करने के लिए कुछ नहीं है, तो आप बस यहां की सड़कों पर सैर के लिए निकल सकते हैं, जो जंगलों से होकर गुजरती हैं। ये सड़कें आपको गुशैनी, नागिनी, सोजा और बंजार के छोटे-छोटे गांवों में ले जाएंगी। यहां की हर एक जगह छत वाले खेतों, लुढ़कते पहाड़ों और हरे-भरे नजारों से घिरी हुई है। यहां की खूबसूरती को देखकर यकीनन आपकी आत्मा तृप्त हो जाएगी। अगर आप खूबसूरती के साथ ही शांति भी चाहते हैं तो आपके लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।

भारत की ये 9 जगहें जून की भयंकर गर्मी में भी रहते है ठंडे, तुरंत बना ले घूमने का प्रोग्राम

मसूरी, उत्तराखंड

मसूरी उत्तर भारत का ऐसा हिल स्टेशन हैं जहां काफी लोग जाना पसंद करते है। मसूरी पहाड़ों की रानी के नाम से भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां हर साल पर्यटक गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए दूर-दूर से आते हैं। और यह एक रोमांटिक हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। मसूरी, देहरादून से लगभग 34 किमी की दूरी पर है। मसूरी समुद्र तल से 2005 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मसूरी उत्तर-पूर्व में बर्फ की रेंज, दून घाटी का शानदार दृश्य और दक्षिण में शिवालिक पर्वतमाला के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। मसूरी में आप कैम्पटी फॉल, गन लेक और मसूरी लेक जैसी कई खूबसूरत जगह घूम सकते हैं। मसूरी का तापमान 12 महीनें ठंडा रहता है।

भारत की ये 9 जगहें जून की भयंकर गर्मी में भी रहते है ठंडे, तुरंत बना ले घूमने का प्रोग्राम

चेरापूंजी, मेघालय

चेरापूंजी भारतीय राज्य मेघालय में पूर्वी खासी हिल्स जिले का एक उप विभागीय शहर है। नेचर लवर्स के लिए चेरापूंजी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह जगह गर्मियों में भी काफी ठंडी रहती है। यहां तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस रहता है। साथ ही यहां बेहद खूबसूरत वॉटरफॉल भी हैं। चेरापूंजी में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर आपको डबल डेकर रूट ब्रिज देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां कुछ गांव ऐसे भी है जहां सफाई देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।

भारत की ये 9 जगहें जून की भयंकर गर्मी में भी रहते है ठंडे, तुरंत बना ले घूमने का प्रोग्राम

कुन्नूर, तमिलनाडु

कुन्नूर एक ऐसा हिल स्टोशन है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के मानस पटल पर अमिट छाप छोड़ जाता है। यह जगह एडवेंचर, शांति और खूबसूरत नजारों के लिए जानी जाती है। गर्मियों में भी इस जगह का मौसम काफी अच्छा रहता है। यहां तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। कुन्नूर की कोई भी यात्रा नीलगिरि की पहाड़ी रेल रास्ते पर सवारी किये बिना अधूरी है। रेलगाड़ी मेट्टूपलयम से शुरू होकर कुन्नूर की पहाड़ी पर चढ़ाई करती है और फिर ऊटी चली जाती है। रास्ते में पड़ने वाले शानदार प्राकृतिक दृश्य यात्रियों को मन्त्रमुग्ध कर देते हैं। पर्यटकों को सिम्स पार्क, डॉल्फिन नोज़, दुर्ग फोर्ट, लेैम्ब्स रॉक, हिडेन वैली, कटारी फाल्स और सेन्ट जॉर्ज चर्च स्थानों को देखना नहीं भीलना चाहिये क्योंकि यही कुन्नूर के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। अगर आपका मन कहीं भी जाने का नहीं है तो आप आराम से अपने रिजॉर्ट में बैठकर कुन्नूर के मौसम और आस पास नेचर की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।

भारत की ये 9 जगहें जून की भयंकर गर्मी में भी रहते है ठंडे, तुरंत बना ले घूमने का प्रोग्राम

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग अपनी खूबसूरत मोनेस्ट्री और पिक्चर परफेक्ट सीनरी के लिए जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस स्थान का चुनाव मेराग लामा लोड्रे ग्यामत्सो के घोड़े ने किया था। मेराग लामा लोड्रे ग्यामत्सो एक मठ बनाने के लिए किसी उपयुक्त स्थान की तलाश कर रहे थे। उन्हें ऐसी कोई जगह नहीं मिली, जिससे उन्होंने दिव्य शक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करने का निर्णय लिया। प्रार्थना के बाद जब उन्होंने आंखे खोली तो पाया कि उनका घोड़ा वहां पर नहीं है।

वह तत्काल अपना घोड़ा ढूंढने लगे। काफी परेशान होने के बाद उन्होंने अपने घोड़े को एक पहाड़ की चोटी पर पाया। अंतत: इसी चोटी पर मठ का निर्माण किया गया और तवांग शब्द की व्युत्पत्ति हुई। प्राकृतिक सुंदरता के मामले में तवांग बेहद समृद्ध है और इसकी खूबसूरती किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देती है। अगर आप नेचर में खो जाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। गर्मियों के पीक में भी यहां तापमान 5 डिग्री से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहता है। तवांग में देखने के लिए मठ, पहाड़ों की चोटी और झरने सहित कई चीजें हैं, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। तवांग के कुछ प्रमुख आकर्षण में तवांग मठ, सेला पास और ढेर सारे जलप्रपात हैं, जिससे यह बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए भी पसंदीदा स्थान बन जाता है। अगर आप भारत की ऐसी जगहों में रहते हैं जहां अभी खतरनाक गर्मी पड़ रही है तो तवांग आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकता है।

भारत की ये 9 जगहें जून की भयंकर गर्मी में भी रहते है ठंडे, तुरंत बना ले घूमने का प्रोग्राम

कसोल, हिमाचल प्रदेश

कसोल, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बसा एक छोटा सा गांव है। पार्वती नदी के किनारे बसा हुआ गांव कसोल कुल्लू से महज 40 किलो-मीटर की दूरी पर स्थित है। कसोल एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि वे यहां आराम से प्रकृति की गोद मे तारो की छांव का आनन्द ले सकते हैं। यहां आप मणिकरण गुरुद्वारा, पार्वती नदी, और तोश गांव घूम सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहता है। यहां भारतीयों के अलावा विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में घूमने के लिए आते हैं। कसोल अपने इजरायली पर्यटकों के लिए लोकप्रिय है। पार्वती नदी के किनार खड़े देवदार और चीड़ के पेड़ से कसोल को और भी खूबसूरत बनाते हैं। कसोल में घूमने के लिए काफी जगह है जैसे-पार्वती नदी, खीर गंगा चोटी, मलाना, तोष गांव,मणिकर्ण और भुंतर आदि है।

भारत की ये 9 जगहें जून की भयंकर गर्मी में भी रहते है ठंडे, तुरंत बना ले घूमने का प्रोग्राम

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड में हिमालय की वादियों के बीच मौजूद औली एक प्रसिद्ध सर्दियों में घूमने लायक जगह है, ये डेस्टिनेशन स्कीइंग के लिए भी जाना जाता है। जहां ये सर्दियों में पूरी बर्फ से ढक जाता है, वहीं गर्मी में यहां की बर्फ से घिरी चोटियां इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं। गर्मियों के मौसम में भी यहां तापमान ठंडा रहता है। यहां गर्मियों में भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है। आपको बता दें, औली बुग्याल के नाम से भी जाना जाता है। प्राकृतिक और हिमालय की चोटियों का खूबसूरत नजारा, हरे-भरे जंगल और चरागाह औली को एक रंगीन रूप देते हैं। औली कई तरह की बर्फ की चोटियों और पहाड़ों का एक प्राचीन दृश्य प्रस्तुत करता है, जैसे नंदा देवी चोटी, कामेट पर्वत, चौखम्बा चोटी, त्रिशूल चोटी, हाथी पर्वत, आदि आपकी ट्रिप को यादगार बना देते हैं।

भारत की ये 9 जगहें जून की भयंकर गर्मी में भी रहते है ठंडे, तुरंत बना ले घूमने का प्रोग्राम

मिरिक, वेस्ट बंगाल

मिरिक पश्चिम बंगाल का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन और टूरिस्ट प्लेस है। इस जगह पर आप अपनी फैमिली, दोस्त और पार्टनर्स के साथ जा सकते हैं। मिरिक का नाम लेपचा शब्द, मिर-योक से बना है, जिसका मतलब है 'आग से जली जगह'। पर आप इसके नाम के अर्थ पर बिल्कुल भी मत जायेगा, क्यूंकि यह अपने नाम के बिल्कुल ही परे प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती से धनी है। गर्मियों में भी यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां पर आप मिरिक लेक, ऑरेज ऑर्चिड, बुंगकुलुं, चाय के बागान, आदि जगहों पर घूम सकते हैं।

भारत की ये 9 जगहें जून की भयंकर गर्मी में भी रहते है ठंडे, तुरंत बना ले घूमने का प्रोग्राम

गंगटोक, सिक्किम

गंगटोक सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर है। गंगटोक घूमने के लिहाज से बेहद ही आकर्षक, प्राकृतिक और बादलों से घिरी हुई ऐसी जगह है, जो आने वाले हर पर्यटक को तरो ताजा कर सकती है। यहां गर्मियों में भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहता है। गंगटोक में प्राकृतिक सुंदरता से जुडी कई जगह हैं, जिनमें से कुछ मुख्य आकर्षण जैसे त्सोमो झील, बान झाकरी, ताशी व्यू पॉइंट आदि शामिल है। गंगटोक घूमने से पहले यहां की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में भी एक बार जान लें, जिनकी वजह से यहां की खूबसूरती में चार चांद लगे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
कराची हमले के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आतंकियों को निशाना बनाने का दावा; 35 नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
कराची हमले के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आतंकियों को निशाना बनाने का दावा; 35 नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, चार मंत्रियों पर संकट के बादल; कल हो सकता है ऐलान
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, चार मंत्रियों पर संकट के बादल; कल हो सकता है ऐलान
भारत में 40 डिग्री सामान्य, लेकिन यूरोप में जा रही लोगों की जान; आखिर क्यों नहीं झेल पा रहे गर्मी?
भारत में 40 डिग्री सामान्य, लेकिन यूरोप में जा रही लोगों की जान; आखिर क्यों नहीं झेल पा रहे गर्मी?
केतन केस में सिया का यू-टर्न? पुलिस से बोली- 'चेतन ने ही धक्का दिया था'
केतन केस में सिया का यू-टर्न? पुलिस से बोली- 'चेतन ने ही धक्का दिया था'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान