Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटकों को आकर्षित करती हैं कोल्हापुर की ये 9 चीजें, सैलानियों को आती हैं पसंद

महाराष्ट्र का कोल्हापुर एक ऐसी जगह हैं जो अपने खानपान, रंग-बिरंगे परिधान, पर्यटक स्थलों के साथ ही कई चीजों के लिए प्रसिद्द हैं। कोल्हापुर महाराष्ट्र के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में पंचगंगा नदी के तट पर स्थित है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Aug 2022 6:18:37

पर्यटकों को आकर्षित करती हैं कोल्हापुर की ये 9 चीजें, सैलानियों को आती हैं पसंद

महाराष्ट्र का कोल्हापुर एक ऐसी जगह हैं जो अपने खानपान, रंग-बिरंगे परिधान, पर्यटक स्थलों के साथ ही कई चीजों के लिए प्रसिद्द हैं। कोल्हापुर महाराष्ट्र के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में पंचगंगा नदी के तट पर स्थित है। इस शहर को महाराष्ट्र का प्राचीन शहर भी कहते हैं। कोल्हापुर भूतपूर्व रियासत छत्रपतियों की कोल्हापुर शाखा की राजधानी और दक्कनी राज्यों के लिए ब्रिटिश रेजिडेंसी का केंद्र था। यहां की संस्कृति और पारंपरिक चीजे लोगों को बेहद पसंद आती है। आज इस कड़ी में हम आपको कोल्हापुर की कुछ प्रसिद्द और मशहूर चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...
kolhapur maharashtra,tourist attractions kolhapur,kolhapur tourist places ज्योतिबा मंदिर

कोल्हापुर पर्यटन पर निकले लोगों के लिए ज्योतिबा मंदिर के दर्शन ज़रूर करना चाहिए। ये मंदिर 3214 पीट की ऊंचाई पर स्थित है। ज्योतिबा तीन देवताओं- ब्रह्मा विष्णु महेश, का एक अवतार है। कहा जाता है कि रत्नासुर नाम के राक्षस को मारने के लिए ब्रह्मा विष्णु महेश के अवतार, ज्योतिबा का जन्म हुआ। ये एक प्राचीन मंदिर है और पर्यटकों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है। मंदिर के अभयारण्य तक पहुंचने के लिए आपको 100 से भी ज़्यादा सीढ़ियों से होकर जाना होगा। kolhapur maharashtra,tourist attractions kolhapur,kolhapur tourist places मिसल व्यंजन

अगर आप कोल्हापुर जा रहे हैं तो मिसल डिश को ट्राई करना ना भूलें। यह डिश बेहद ही स्वादिष्ट और मशहूर है। इसमें पाव के साथ मसालेदार बीन्स को परोसा जाता है। मटकी बीन्स का स्वाद बेहद शानदार होता है, जिसे मसालों के अलावा लहसुन, अदरक, टमाटर से तैयार किया जाता है। यह मशहूर डिश कई प्रकार की होती है। फडतरे मिसल, खासबाग मिसल, बावड़ा मिसल अभी तो सिर्फ शाकाहारी खाने की बात है तो चलिए अब नॉनवेज के बेस्ट डिश के बारे में जानते हैं। नॉनवेज में खाने के लिए सबसे बेहतर है तांबड़ा रस्सा, मटन का अचार कीमा राइस, कोल्हापुर के मांसाहारी व्यंजन में सबसे मशहूर है। यहां आने वाला हर शख्स इस डिश का स्वाद जरूर चखता है। kolhapur maharashtra,tourist attractions kolhapur,kolhapur tourist places महालक्ष्मी मंदिर

अगर आपको कोल्हापुर में किसी घार्मिक स्थान पर घूमना है तो आप महालक्ष्मी मंदिर जा सकती हैं। यह मंदिर पंचगंगा नदी के किनारे है। मंदिर दर्शन के साथ-साथ आप नदी किनारे मस्ती भी कर सकती हैं। इस मंदिर को यहां के स्थानीय लोग अंबाबाई मंदिर के नाम से भी बुलाते हैं। कोल्हापुर में ज्योतिबा मंदिर भी है, इसका भी दर्शन करना ना भूलें। ये दोनों ही प्राचीन मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं। kolhapur maharashtra,tourist attractions kolhapur,kolhapur tourist places कोल्हापुरी साज

कोल्हापुरी साज एक तरह का गले में पहनने वाला आभूषण है। ये एक पांपरिक गहना है जिसे पहनने की शुरुआत सदियों पहले कोल्हापुर से हुई थी और अब महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों में भी इसे खूब पसंद किया जाता है। पारंपरिक रूप से तो ये इसमें 21 पत्तियां (पेंडेंट) होती हैं लेकिन महिलाएं इसे रोज़मर्रा में पहनने के लिए सिर्फ 10 या 12 ही पत्तियों का ही बनवाती हैं। ये आभूषण बहुत सुंदर दिखता है। इसका डिज़ाइन पर्यटकों को बहुत लुभाता है इसलिए अक्सर पर्यटक इसके डिज़ाइन जैसा ही आर्टिफिशियल नेकलेस बनवा लेते हैं। kolhapur maharashtra,tourist attractions kolhapur,kolhapur tourist places दाजिपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

मंदिर दर्शन के बाद आपको दाजिपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी ज़रूर घूमना चाहिए। यहां की वन्य-जीव और प्रकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को खूब लुभाती है। यहां आपको जंगली जीव को करीब से देखने का मौका मिलेगा। वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुली रहती है। यहां प्रवेश करने के लिए सिर्फ 30 रुपये लगते हैं। अगर आप अंदर घूमने के लिए जीप या कोई गाड़ी लेते हैं तो उसके लिए आपको सौ रूपये देने पड़ते हैं। kolhapur maharashtra,tourist attractions kolhapur,kolhapur tourist places कोल्हापुरी चप्पल

कोल्हापुर घूमने जाएं और कोल्हापुरी चप्पल नहीं ख़रीदे तो फिर यहां आने का क्या फायदा। कोल्हापुरी चप्पल पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह चप्पल यहां की पारंपरिक पहचान है। कोल्हापुरी रंग-बिरंगी चप्पलों को विदेश से आए पर्यटक भी बहुत पसंद करते हैं। कोल्हापुरी चप्पल कई प्रकार की होती हैं। रोजमर्रा की अलग होती हैं, पार्टी की अलग। kolhapur maharashtra,tourist attractions kolhapur,kolhapur tourist places नृसिंहवाडी मंदिर

नृसिंहवाड़ी कोल्हापुर जिले का एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। यह दत्ता भक्तों की राजधानी होने के लिए जाना जाता है। कृष्णा और पंचगंगा नदियों के पवित्र संगम पर स्थित, महाराष्ट्रीयन इतिहास के प्रसंगों में इसका व्यापक महत्व है। पौराणिक कथा के अनुसार इस मंदिर का निर्माण बीजापुर जिले के एक मुस्लिम राजा आदिल शाह ने करवाया था। मंदिर की अपनी स्थापत्य विशेषता है। हॉल के मुख भाग पर चांदी के धातु की परत चढ़ी हुई है और केंद्र में मोर पंख से बना एक आकर्षक चित्रण है। मंदिर के बीच में बड़े स्तंभों के साथ एक बड़ा गोलाकार मंडप भी है। kolhapur maharashtra,tourist attractions kolhapur,kolhapur tourist places कोल्हापुरी साड़ी

कोल्हापुर की दूसरी मशहूर चीज़ जो यहां आए हर पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करती है वो है सहां की साड़ी। कोल्हापुरी रेशम से बनी साड़ियों को देखकर तो हर महिला का दिल करता है कि एक बार इस बेहतरीन सिल्क की साड़ी को ज़रूर पहने। इन साड़ियों को बनाने के लिए उच्च क्वालिटी का रेशम इस्तेमाल किया जाता है। ये अच्छी क्वालिटी वाला रेशम महंगा होता है इसलिए इससे बनी साड़ी भी काफी महंगी होती है। इन साड़ियों के रंग विदेशी पर्यटकों को भी बहुत पसंद आते हैं और एक ना एक साड़ी तो ज़रूर खरीदते ही हैं। कोल्हापुरी साड़ी आपको महाराष्ट्र में किसी भी साड़ी की दुकान पर बहुत आराम से मिल जाएगी। इन साड़ियों की शुरुआत 1500 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की हो सकती है। kolhapur maharashtra,tourist attractions kolhapur,kolhapur tourist places पन्हाला किला

पन्हाला किला उत्तर पश्चिम कोल्हापुर से 20 किमी दूर पन्हाला में स्थित है। ये सह्याद्री पर्वत श्रृंखला के पास स्थित है जो महाराष्ट्र बीजापुर से तटीय इलाकों में एक प्रमुख व्यापार मार्ग था। ये किला दक्षिण महाराष्ट्र के बड़े किलों में से एक है। किले के अंदर एक मंदिर भी है, ये मंदिर छत्रपति शिवाजी का है। कहा जाता है कि, इस किले में ही शिवाजी के दुश्मनों ने उनके आगे अपने घुटने टेक दिये थे। इस किले का इतिहास पर्यटकों को यहां आने के लिए आकर्षित करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology