न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोलो ट्रेवल को सुरक्षित बनाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान, आसान होगा सफ़र

ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने सोलो ट्रेवल को सुरक्षित, मजेदार और अफॉर्डेबल बना सकते है। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 12:27:11

सोलो ट्रेवल को सुरक्षित बनाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान, आसान होगा सफ़र

सर्दियों के इस मौसम में सभी घूमने की चाहत रखते हैं और अपने मन के मुताबिक़ जगहों का चयन करते है जो दिल को सुकून देने के साथ ही मजा भी दे। घूमने के लिए लोग दोस्तों या परिवार वालों का साथ चाहते हैं लेकिन कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि घूमने के लिए कोई साथ नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में आप घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो सोलो ट्रेवल के लिए निकल सकते हैं। अकेले छुट्टियां बिताना भी रोमांचक हो सकता हैं अगर किसी प्रकार की परेशानी ना आए। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने सोलो ट्रेवल को सुरक्षित, मजेदार और अफॉर्डेबल बना सकते है। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

solo trip tips,holidays,travel,tourism

एडवांस बुकिंग

विंटर हॉलिडे के दौरान अपने पहले से ही घूमने की प्लानिंग कर रखी है तो बेहतर होगा कि आप एडवांस में ही अपनी फ्लाइट या ट्रेन टिकट को बुक कर लें। ये आपके यात्रा बजट को कम करने में मददगार रहेगा। पहले से फ्लाइट बुक करने पर ये आपको ज्यादा सस्ती पड़ेगी। इसके अलावा जिस जगह पर आप छुट्टियां बिताना चाहते हैं वहां भी किसी होटल, लॉज में पहले से ही एडवांस बुकिंग कर लें, जिससे यात्रा का समय नजदीक आने पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

प्लानिेंग

आप अगर कई बार अकेले यात्रा कर चुके हैं तो अलग बात है, लेकिन अगर आपकी अकेले ये पहली यात्रा है तो आप इसकी गहराई से और पहले से ही प्लानिंग करें। आप जहां जा रहे हैं वहां का रुट मैप आपके पास होना चाहिए। इसके साथ ही आपकी छु्ट्टियां बिताने वाली जगह के सभी होटल्स और एयरलाइन के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही आपने रिश्तेदारों या परिचितों के साथ जहां आप जा रहे हैं वहां की सारी जरूरी जानकारी शेयर करें, जिससे किसी भी इमरजेंसी होने की सूरत में वे आपकी मदद कर सकें।

solo trip tips,holidays,travel,tourism

पैकिंग

अकेले छुट्टियां बिताने का मन है तो आपको अपनी पैकिंग काफी समझदारी से करना होगी। आप यात्रा के लिए सिर्फ जरूरी सामान ही पैक करें। किसी भी तरह का अतिरिक्त लगेज साथ लेने की कोशिश न करें। यह पूरी यात्रा के दौरान आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आप अगर सस्ती फ्लाइट बुक करते हैं तो हो सकता है आपको सारी सुविधाएं न मिल सकें, ऐसे में आप खुद को व्यस्त रखने के लिए अपनी पसंदीदा किताबें, मैग्जीन, म्युजिक प्लेयर, लैपटॉप को साथ ले जा सकते हैं। आपको आवाज को खत्म करने वाला हैडफोन भी कैरी करना चाहिए। फ्लाइट के लिए आई मास्क, ट्रेवलिंग पिलो भी ले जाना ज़रूरी है।

अतिरिक्त भार से बचें

हैवी मटेरियल वाले बैग को कैरी करने की बजाय आप ऐसा बैग या सूटकेस कैरी करें जिसका वजन कम हो। इसके अलावा, आप अपने ट्रेवल के हर दिन को विजुअलाइज करें और इस आधार पर सामान कैरी करें। ऐसा करने से अनावश्यक सामान को आप कैरी करने से बच जाएंगे।

solo trip tips,holidays,travel,tourism

कम कपड़ों में चलाएं काम

जब पैकिंग करें तो कोशिश करें कि कम से कम कपड़ों को कैरी करना पड़े। इसके लिए आप अपने आउटफिट्स को मिक्स एंड मैच कर सेट बनाएं। जैसे ऐसा जींस लें जो आपके हर टॉप पर जा सके। ऐसा स्वेटर लें जो गर्म हो और अधिकतर कपड़ों के साथ मैच करें।

लोकेशन

जब आप अपने गंतव्य पर पहुंच जाएं तो वहां अपने फोन की लोकेशन को अपने रिश्तेदारों या फिर अपने परिचितों से जरूर शेयर करें। जिससे उन्हें पता लग जाए की आप सुरक्षित तरीके से पहुंच गए हैं।

solo trip tips,holidays,travel,tourism

दूसरे ट्रेवलर्स से मिलें

यात्रा के दौरान आपको कई तरह के लोग मिलेगें। आप उन सभी से बातें करें। इससे आपकी मोनोटोनी टूटेगी और आपको अलग-अलग लोगों को जानने का मौका भी मिलेगा। हालांकि किसी भी अनजान साथी के साथ तत्काल कहीं भी जाने से बचें। अन्य ट्रेवलर्स से बात करने से आपको स्थानीय जगह से जुडी कई अन्य जानकरियां भी मिल सकेंगी जो आपको पहले से शायद पता न हों।

ड्रेसिंग

आज जिस भी जगह का इन्जॉय करने पहुंचे है तो वहां बिल्कुल स्थानीय तरीके से रहने की कोशिश करें। किसी टूरिस्ट की तरह ड्रेसिंग करने से बचें। इसके साथ ही फैंसी कपड़ों, ज्वेलरी या कोई भी ऐसी चीज जो आपको अजनबी बताए उसे पहनने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!