न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए जानी जाती हैं देश की ये प्रसिद्द लोकेशन

आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई है। आइये जानते हैं इन लोकेशन के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 10 Dec 2022 1:07:49

बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए जानी जाती हैं देश की ये प्रसिद्द लोकेशन

बॉलीवुड विश्व की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। बॉलीवुड की दीवानगी सिर्फ भारत देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हैं। रोमांस, एक्शन या डॉक्यूमेंट्री किसी भी तरह की फिल्म हो बॉलीवुड में बनाई गई हैं। बॉलीवुड फिल्म बनाते समय जितनी महत्वपूर्ण स्टार कास्ट और कहानी होती हैं, उतना ही ध्यान फिल्मों की लोकेशन पर भी दिया जाता हैं। हर फिल्म की लोकेशन यानि कि बैकग्राउंड जितना शानदार होगा ऑडीअन्स उतना ही फिल्म से रिलेट करेगी। जब किसी लोकेशन को रोमांचकारी तरीके से फिल्मों में दिखाया जाता है, तो यह दर्शकों पर भी उतना ही अधिक प्रभाव छोड़ता है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई है। आइये जानते हैं इन लोकेशन के बारे में...

this famous location of the country is known for the shooting of bollywood films.,holiday,travel,tourism

फोर्ट अगुआडा

गोवा न केवल भीड़ का पसंदीदा वेकेशन स्पॉट है, बल्कि फिल्म निर्माताओं के बीच भी एक लोकप्रिय जगह है। पिछले कई सालों में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग गोवा में हुई है। लेकिन, अगर कोई एक फिल्म है जिसने फोर्ट अगुआड़ा को बेहद फेमस बनाया है, तो वो है सिंघम। सिंघम में आपने वो दृश्य तो देखा होगा जब अजय देवगन काजल अग्रवाल को बचाने के लिए गुंडों को मारते हैं? उस सीन को फोर्ट अगुआड़ा में शूट किया गया था। 1612 में पुर्तगालियों द्वारा निर्मित, फोर्ट अगुआड़ा व्यापारी जहाजों का मार्गदर्शन करने और दुश्मन के छापे पर नजर रखने के लिए बनाया गया था।

this famous location of the country is known for the shooting of bollywood films.,holiday,travel,tourism

आमेर का किला

जयपुर से लगभग 11 किमी दूर स्थित, आमेर का किला एक विश्व धरोहर स्थल है। फिल्म बाजीराव मस्तानी ने आमेर किले में कई दृश्यों की शूटिंग की है। इसके अलावा वीर, जोधा अकबर, बोल बच्चन जैसी कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी यहां की गई थी। यह भारत में सबसे प्रसिद्ध बॉलीवुड शूटिंग स्थानों में से एक है। अगर आप यहां पर हैं तो पास स्थित हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, जल महल, नाहरगढ़ किला आदि देखना ना भूलें।

this famous location of the country is known for the shooting of bollywood films.,holiday,travel,tourism

पांगोंग त्सो

लद्दाख के पांगोंग त्सो लेक पर भी एक नहीं बल्कि कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 3 ईडीअट्स के क्लाईमेक्स सीन को भला कौन भूल सकता है? ये फिल्म का काफी मशहूर सीन है जिसे पांगोंग त्सो पर फिल्माया गया था। इसके अलावा यहां फिल्म दिल से और जब तक है जान के कुछ सीन भी शूट किए गए थे। आने वाली फिल्मों में भी पांगोंग त्सो जरूर देखा जाएगा।

this famous location of the country is known for the shooting of bollywood films.,holiday,travel,tourism

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली सिर्फ पर्यटकों को ही नहीं बल्कि फिल्म निर्देशकों को भी अपना दीवाना बनाये हुए। दिल्ली में अब तक अनगिनत फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। खासकर राजनीति पर आधारित फ़िल्में तो दिल्ली को बिना दिखाए बनाई ही नहीं जा सकती। जब भी फिल्मों में इंडिया को दिखाया जाता है तो शुरुआत होती है, इंडिया गेट से। बॉलीवुड के कई ऐसी फ़िल्में बनी है जिनकी पूरी शूटिंग दिल्ली में ही हुई है। जिसमे चांदनी चौक', 'लाल किला', 'कुतुबमीनार', 'दिल्ली एयरपोर्ट', 'कनॉट प्लेस', 'पुरानी दिल्ली' आदि को बखूबी दिखाया जाता है।

this famous location of the country is known for the shooting of bollywood films.,holiday,travel,tourism

सिटी पैलेस उदयपुर

झीलों के शहर के रूप में जाना जाने वाला उदयपुर आपके अंदर की कला को जगाकर रख देगा। उदयपुर की सबसे खूबसूरत और मशहूर जगह है यहां का सिटी पैलेस। पैलेस को शीशों, पत्थरों, जटिल नक्काशियों जैसी चीजों से डिजाइन किया गया है। यहां आकर लोगों को शाही अनुभव होता है। राम लीला के कुछ हिस्सों की शूटिंग यहां की गई थी, जबकि ये जवानी है दीवानी फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की उदयपुर यात्रा में भी इस खूबसूरत महल को दिखाया गया था। तो अगर आप उदयपुर जा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बकेट लिस्ट में सिटी पैलेस भी जरूर हो।

this famous location of the country is known for the shooting of bollywood films.,holiday,travel,tourism

अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल्स

केरल में अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल्स स्वर्गीय सुंदरता का नजारा है। यह वह स्थान है जहां बॉलीवुड फिल्म बाहुबली की शूटिंग की गई थी। फिल्मों में अधिकांश लोकप्रिय वॉटरफॉल्स दृश्यों की शूटिंग यहीं की गई थी। इसके अलावा, फिल्म गुरु से 'बरसो रे' की शूटिंग यहां की गई थी। वास्तव में, अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल्स केरल का सबसे बड़ा वॉटरफॉल्स है, और इसे भारत का नियाग्रा जलप्रपात भी कहा जाता है। इसके आसपास के लोकप्रिय आकर्षणों में कौथुका पार्क, चिमनी वन्यजीव अभयारण्य, चरपा जलप्रपात आदि शामिल है।

this famous location of the country is known for the shooting of bollywood films.,holiday,travel,tourism

वाराणसी

उत्तर प्रदेश का बनारस धार्मिक स्थल होने के साथ ही फिल्में शूट करने की भी बेस्ट लोकेशन में से एक है। सोनम कपूर की फिल्म रांझणा की शूटिंग वाराणसी में हुई थी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'पीकू' में भी वाराणसी के खूबसूरत घाट को बहुत ही शानदार तरीके से फिल्म में दिखाया गया है। आपको बता दें कि वाराणसी के घाट पर कई मॉडल्स शूट भी होते हैं।

this famous location of the country is known for the shooting of bollywood films.,holiday,travel,tourism

शिलांग

जब फिल्म की शूटिंग की बात आती है, तो भारत के सेवन सिस्टर्स या पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असल में देश के कम एक्सप्लोर किये जाने वाले हिस्से हैं। शिलांग - मेघालय की राजधानी - रॉक ऑन, का सीक्वल रॉक ऑन 2 की शूटिंग के लिए इसी लोकेशन को चुना गया था। निर्माता मेघालय में म्यूजिक फेस्टिवल के दृश्य को कैप्चर करना चाहते थे, जिसे बैंगलोर के बाद भारत की अगली रॉक राजधानी माना जाता है। यदि आप रॉक संगीत से प्यार करने वाले व्यक्ति हैं, तो आपको शिलांग जरूर जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका