न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहे हैं छोटे बच्चों के साथ सफर, रखें इन बातों का ध्यान

जब भी कभी समय मिलता हैं या छुट्टियां होती हैं तो सभी अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जाना पसंद करते हैं। आने वाले दिनों में गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं जिसका बच्चों को भी बेसब्री से इन्तजार रहता हैं और वे भी घूमने जाने की चाह रखते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Mar 2023 11:47:13

क्या आप भी कर रहे हैं छोटे बच्चों के साथ सफर, रखें इन बातों का ध्यान

जब भी कभी समय मिलता हैं या छुट्टियां होती हैं तो सभी अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जाना पसंद करते हैं। आने वाले दिनों में गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं जिसका बच्चों को भी बेसब्री से इन्तजार रहता हैं और वे भी घूमने जाने की चाह रखते हैं। लेकिन बच्चों के साथ घूमने जाना एक चुनौती बनता हैं क्योंकि बच्चे की जरूरतें आप से अलग होती हैं। बच्चे साथ होते हैं तो थोड़ी ज्यादा प्लानिंग, थोड़ी ज्यादा तैयारी और थोड़ी ज्यादा पैकिंग से लेकर सब कुछ थोड़ा ज्यादा करना होता है। कई बार तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि बच्चों की परेशानी की वजह से हमारी ट्रिप भी पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप छोटे बच्चों के साथ सफर को आसान और मजेदार बना पाएंगे।

travel,travel guide,travel tips,travel with kids

जल्दी टिकट बुक करें

अगर आप अपने बच्चो के साथ अपनी छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए कही घूमने जा रहे है, तो सबसे पहले अपने टिकट बुक करें। टिकट कन्फर्म होने के बाद आप यात्रा के लिए अपने बच्चे को तैयार करना शुरू कर सकते हैं। यदि आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो जल्दी बुकिंग करने से आपको अपनी पसंद की बर्थ मिल जाएगी। अच्छी सीट आपकी रात की यात्रा को सुलभ बना सकती है, जिससे आप और आपके बच्चे रात में अच्छे से सो सकते हैं। क्योंकि अगर आपके बच्चो की नीद पूरी नही होती या थकावट रहती है तो वह आपकी यात्रा के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

travel,travel guide,travel tips,travel with kids

रुक-रुक कर करें सफर

मॉम स्प्रेसो की एक्सपर्ट सविता चौधरी बताती हैं कि अगर आप कार से जा रहे हैं, तो बीच-बीच में रुकते जाएं। इससे बच्चा फ्रेश रहेगा। साथ ही, उसे लगातार बैठे रहने से चिढ़ भी नहीं होगी। ऐसी जगहों पर ही गाड़ी रोकें, जो बच्चों के लिहाज से सही और सुरक्षित हों।

एक्स्ट्रा समय लेकर चलें

बच्चों के साथ जब ट्रैवल होता है तो चीजें हमेशा प्लान के मुताबिक नहीं चलती। इसलिए कहीं भी निकलना हो फ्लाइट या ट्रेन कुछ भी लेनी हो, हमेशा एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलें। बच्चे किसी टॉय शॉप पर या फूड कोर्ट में या वॉशरूम में अनएक्सपेक्टेड समय लगा सकते हैं।

travel,travel guide,travel tips,travel with kids

बच्चों के कपड़े

कई बार ऐसा होता है कि घूमने जाने के लिए बैग पैक करते समय बच्चों के कपड़े भी अपने कपड़ों के साथ एक ही बैग में रख देते हैं। बच्चों का बार-बार कपड़ा बदलना पड़ता है जिसके लिए पूरी पैकिंग ही इधर से उधर करनी पड़ती है। ऐसे में बढ़िया ये रहेगा कि आप जब भी बच्चों के साथ किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो उनके लिए अलग से बैग रखें। अगर आप उनके सामान अलग बैग में रखेंगे तो जरूरत पड़ने पर खोजने में आसानी होगी।

travel,travel guide,travel tips,travel with kids

दवाइयों की पेकिंग

अक्सर हम देखते है अगर हम कही बाहर घूमने जाते है तो उस जगह का मौसम चेंज होता है, और इसी कारण बच्चो के बीमार होने की संभावना भी बनी रहती है। इसीलिए बच्चो के साथ घूमने जाने से पहले अपने फैमली डॉक्टर की सलाह से कुछ जरुरी दवाइयां और फर्स्ट एड किट अवश्य पैक कर लें।

उनके खाने का इंतजाम

बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं, तब तो कोई प्रॉब्लम ही नहीं है। लेकिन अगर बच्चा बोतल का दूध लेता है, तो ग्लास बॉटल लेकर चलें। इसे क्लीन रखना आसान है और यह प्लास्टिक के मुकाबले काफी ज्यादा समय तक चलती है। इसे बैक्टीरिया फ्री रखने में भी ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती। बच्चो के साथ घूमने जाते समय खाने का आपको विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि बच्चे अक्सर थोड़ी थोड़ी देर में खाना खाते है। इसीलिए अपनी यात्रा पर जाने से पहले बच्चो का पर्याप्त स्नैक्स फ़ूड पैक कर ले।

travel,travel guide,travel tips,travel with kids

उनके एंटरटेनमेंट का करें पूरा इंतजाम

बच्चों को साथ ले जाएं तो उन्हें बिजी रखने का पूरा इंतजाम साथ रखें। उनके पसंदीदा खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस, हेड फोन, कोई खास टॉय, ड्रॉइंग बुक, स्टोरी बुक जो भी आपका बच्चा पसंद करता हो, उसे जरूर साथ में ले जाएं।

कॉटन के कपड़े ही पहनाएं

यात्रा के दौरान बच्चे को सूती कपड़े ही पहनाएं। ज़्यादा चुभने वाले कपड़े सही नहीं होते हैं, उससे बच्चे परेशान हो जाते हैं। बच्चा कम्फर्ट रहेगा, तभी आपका सफर भी आरामदायक हो पाएगा। बच्चों की जरुरत का हर सामान साथ में जरूर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप