Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी उंचाई के लिए प्रसिद्द हैं भारत की ये मीनारें, सभी का अपना है अनोखा इतिहास

भारत का इतिहास बेहद समृद्ध रहा हैं जहां कई इमारतों का निर्माण किया गया गई। पुराने समय में बनाई गई ये मीनारें आज पर्यटन का हिस्सा बन चुकी हैं। हर ईमारत की अपनी एक अलग और अनोखी विशेषता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 05 Mar 2023 11:53:38

अपनी उंचाई के लिए प्रसिद्द हैं भारत की ये मीनारें, सभी का अपना है अनोखा इतिहास

भारत का इतिहास बेहद समृद्ध रहा हैं जहां कई इमारतों का निर्माण किया गया गई। पुराने समय में बनाई गई ये मीनारें आज पर्यटन का हिस्सा बन चुकी हैं। हर ईमारत की अपनी एक अलग और अनोखी विशेषता हैं। अगर दुनिया के ऊंचे मीनार की बात की जाए तो दुबई का ‘बुर्ज खलीफा’ और फ़्रांस का ‘एफिल टॉवर’ है। लेकिन वहीँ जब भारत की बात आती हैं, तो सबसे पहले कुतुब मीनार दिमाग में आता हैं। लेकिन भारत में क़ुतुब मीनार के अलावा भी कई मीनारें हैं जो अपने समय की कई ऐतिहासिक कहानियों को बयां करते हुए आज भी मौजूद है। यहां पर न केवल देश से बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते है। आज इस कड़ी में हम आपको भारत की उन्हीं मीनारों के बारे में बताने जा रहे हैं अपनी उंचाई के लिए प्रसिद्द हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
towers of india are famous for their height,india travel,india tourism क़ुतुब मीनार, दिल्ली

दिल्ली के दक्षिण इलाक़े के महरौली में स्थित क़ुतुब मीनार ईंट से बनी, विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। जिसे लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बनाया गया है। क़ुतुब मीनार ऊँचाई 72.5 मीटर है। कुतुब मीनार यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है, जो कई अन्य प्राचीन ऐतिहासिक स्मारकों से घिरा हुआ है, जिसे सामूहिक रूप से कुतुब जटिल स्मारकों के रूप में जाना जाता है। कुतुब मीनार टॉवर का निर्माण 1200 से 1220 ई के बीच सक़ुतुब-उद-दीन ऐबक द्वारा और इल्तुतमिश द्वारा पूरा किया गया था। जो आज दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है और हर साल लाखों भारतीय और विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करती है। towers of india are famous for their height,india travel,india tourism झूलता मीनार, गुजरात

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित झूलता मीनार आज भी सैलानियों के लिए किसी रहस्यमय कहानी से कम नहीं है। इस मीनार के बारे में कहा जाता है कि यदि एक मीनार को हिलाया जाता है तो दूसरी मीनार कुछ सेकंड के भीतर हिल जाती है। इसके हिलने का कारण आज तक किसी को मालूम नहीं चला। यह मीनार अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के सामने ही स्थित है। इस मीनार के बारे में बोला जाता है कि तक़रीबन 500 साल से लेकर आज भी ये मीनार रहस्यों को संजोय वैसे ही खड़ी है। towers of india are famous for their height,india travel,india tourism चारमीनार, हैदराबाद

चारमीनार भारत की सबसे खूबसूरत इमारत में से एक है। हैदराबाद के केंद्र में स्थित चारमीनार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ऐतिहासिक आइकन है। मुसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित चारमीनार भारत की अद्भुत संरचनाओं में से एक है। और इसका निर्माण सन 1991 में एक महामारी के अंत का जश्न मनाने के लिए किया गया था। और आपकी जानकारी के लिए बता दे चारमीनार को कुतुब शाही मकबरों और गोलकुंडा किले के साथ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की “अस्थायी सूची” में जोड़ा गया है। towers of india are famous for their height,india travel,india tourism शहीद मीनार, कोलकाता

कोलकाता कई ऐतिहासिक मंदिर, मस्जिद और महलों के लिए आज भी पूरे भारत में प्रसिद्ध स्थान माना जाता है। देश की पहली राजधानी होने का भी गौरव प्राप्त है इस राज्य को। कोलकाता के इन्हीं ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है शहीद मीनार, जिसे Ochterlony स्मारक के नाम से भी जाना जाता है। इस मीनार का निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के दौरान वर्ष 1828 में डेविड ओचेरटोनी की याद में बनाया गया था। कोलकाता में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से इसे एक माना जाता है। towers of india are famous for their height,india travel,india tourism ईस्वरी मीनार, जयपुर

जयपुर के सिटी पैलेस के त्रिपोलिया गेट के पास स्थित 60 फीट ऊंचा ईस्वरी मीनार या ईसर लाट जयपुर की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर है जो जयपुर की सबसे ऊंची ऐतिहासिक इमारत है। ईस्वरी मीनार का निर्माण सन 1749 ई में राजा ईश्वरी सिंह ने वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करते हुए गया था। यह मीनार दिल्ली में कुतुब मीनार और चित्तौड़गढ़ के कीर्ति स्तम्भ के समान बनाई गई थी। जिसे स्वर्ग सुली’ या ‘स्वर्ग भेदी मीनार’ भी कहा जाता है। जहा से जयपुर के चारो तरफ का सुन्दर नजारा देखा जा सकता है जो पर्यटकों के घूमने के लिए जयपुर की पसंदीदा जगहों में से एक है। towers of india are famous for their height,india travel,india tourism चांद मीनार, महाराष्ट्र

कहा जहा है कि महाराष्ट्र के दौलाताबाद में मौजूद ये मीनार भारत का दूसरा सबसे लंबा मीनार है। ये मीनार टॉवर ऑफ़ मून के नाम से भी पूरे भारत में मशहूर है। कहा जाता है कि इस मीनार का निर्माण अलाउद्दीन बहमनी ने साल 1445 में करवाया था। इस मीनार के बारे में ये भी कहा जाता है कि दिल्ली में मौजूद क़ुतुब मीनार से बहुत हद तक मिलता-जुलता है ये मीनार। इस मीनार को इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के बेहतरीन नमूनों में से एक माना जाता है। towers of india are famous for their height,india travel,india tourism एक मीनार मस्जिद, रायचूर

कर्नाटक के कृष्णा और तुंगभद्रा नदियों के बीच रायचूर शहर में स्थित एक मीनार मस्जिद भारत की सबसे प्रसिद्ध मीनारों में से एक मानी जाती है। 20 मीटर ऊंची मीनार फारसी स्थापत्य शैली में निर्मित है। जो पर्यटकों के साथ -साथ वास्तुकला प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। और प्रत्येक बर्ष हजारों पर्यटक भारत की इस प्रसिद्ध मीनार का दौरा करते है। towers of india are famous for their height,india travel,india tourism फतेह बुर्ज, पंजाब

पंजाब का फतेह बुर्ज मीनार भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध मीनारों में से एक है। इस मीनार को विजय टावर के नाम से भी जाना जाता है। फतेह बुर्ज पंजाब के चिरी गांव में स्थित है। इस बुर्ज के बारे में कहा जाता है कि सिखों द्वारा मुगल साम्राज्य के पतन के बाद इसका निर्माण करवाया था। फतेह बुर्ज की ऊंचाई तक़रीबन 100 मीटर है। अगर आप पंजाब घूमने के लिए निकल रहे हैं तो यहां ज़रूर घूमने पहुंचें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology