न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ की ये जगहें बनती हैं प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए पहली पसंद, कैद करें यादगार तस्वीरें

आज इस कड़ी में हम आपको छत्तीसगढ़ की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए पहली पसंद बनते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 16 Jan 2023 8:28:08

छत्तीसगढ़ की ये जगहें बनती हैं प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए पहली पसंद, कैद करें यादगार तस्वीरें

शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाना लगभग हर कपल का ख्वाब होता है। आजकल तो इसका चलन बहुत प्रचलित हैं। सभी चाहते हैं कि शादी से पहले किसी ख़ास जगह पर प्री-वेडिंग फोटोशूट करते हुए यादगार लम्हें फोटो में कैद किए जाए जो सालोंसाल तक आपकी यादें ताजा करें। एक खूबसूरत और मनमोहक तस्वीर के लिए जगह का चुनाव भी सही होना जरूरी हैं। ऐसे में आप छत्तीसगढ़ का चुनाव कर सकते हैं, जो मध्य भारत का एक विशाल वनों से घिरा हुआ राज्य है। इसे अपने मंदिरों और झरनों के लिए जाना जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको छत्तीसगढ़ की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए पहली पसंद बनते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...


these places of chhattisgarh become the first choice for pre-wedding photoshoot capture memorable pictures,holiday,travel,tourism

मैनपाट
छत्तीसगढ़ में ऐसी कई अद्भुत और रोमांटिक जगहें हैं जहां आप प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए जा सकते हैं, लेकिन अगर आप तस्वीर में मनमोहक दृश्य को शामिल करना चाहते हैं तो फिर आपको मैनपाट ज़रूर पहुंचना चाहिए। आपको बता दें कि मैनपाट एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां घूमने और फोटोग्राफी के लिए हजारों कपल्स पहुंचते हैं। यह मनोरम दृश्य-झील और झरनों के लिए पूरे देश में फेमस है। ऐसे में अगर आप प्री-वेडिंग में छत्तीसगढ़ के पहाड़ और घने जंगल को शामिल करना चाहते हैं तो मैनपाट पहुंच सकते हैं।

these places of chhattisgarh become the first choice for pre-wedding photoshoot capture memorable pictures,holiday,travel,tourism

चिरमिरी

चिरमिरी छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। चिरमिरी को ‘छत्तीसगढ़ का जन्नत या स्वर्ग’ कहा जाता है। हरे-भरे हरियाली, पहाड़ और नदियाँ इसे किसी को भी सुकून देने के लिए एक आदर्श स्थल बनाते हैं। यह दर्शनीय शहर अपनी कोयला खदानों के लिए भी जाना जाता है। कई मंदिर और अन्य स्थान हैं जो पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध हैं। चिरमिरी रेल और सड़क के माध्यम से प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। चिरमिरी समुद्र तल से 579 मीटर की ऊँचाई पर हसदेव नदी के किनारे पर स्थित है।

these places of chhattisgarh become the first choice for pre-wedding photoshoot capture memorable pictures,holiday,travel,tourism

स्वामी विवेकानंद सरोवर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौजूद स्वामी विवेकानंद सरोवर एक ऐसी जगह है जहां लगभग हर कपल्स प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए लिए पहुंचते हैं। सरोवर के आसपास मौजूद फूलों के बाग़ में एक से एक बेहतरीन और मनमोहक तस्वीर पार्टनर ले साथ ले सकते हैं। कहा जाता है जब शाम के समय सरोवर के आसपास लाइट्स जलती है नज़ारे और भी हसीन हो जाते हैं और तस्वीर और भी खूबसूरत हो जाती है। यहां आप पानी के बीच में बने पुल पर भी प्री-वेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं।

these places of chhattisgarh become the first choice for pre-wedding photoshoot capture memorable pictures,holiday,travel,tourism

चित्रकूट वॉटरफॉल्स

भारत का सबसे बड़ा वॉटरफॉल चित्रकूट अपनी चौड़ाई के कारण लोकप्रिय रूप से भारत के नाइग्रा फाल्स के रूप में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर के पश्चिम में स्थित यह जलप्रपात इंद्रावती नदी से निकलता है। चित्रकूट जलप्रपात 985 फीट की चौड़ाई के साथ लगभग 30 मीटर की ऊंचाई पर है, और मानसून के दौरान, आप इसकी खूबसूरती को और अच्छे से देख सकते हैं। गर्मियों के दौरान 3 धाराओं में चट्टान के ऊपर से झरना गिरता है। फॉल के नीचे एक महत्वपूर्ण आकर्षण भगवान शिव का मंदिर है जिसमें कई छोटे शिवलिंग हैं। इस जगह की सुंदरता के चलते इसे प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बहुत पसंद किया जाता हैं।

these places of chhattisgarh become the first choice for pre-wedding photoshoot capture memorable pictures,holiday,travel,tourism

रतनपुर फोर्ट

वैसे तो छत्तीसगढ़ में कई फोर्ट्स हैं जो सिर्फ छत्तीसगढ़ में नहीं बल्कि भारत के लगभग हर राज्य में फेमस है, लेकिन अगर आप इस राज्य की विरासत को प्री-वेडिंग फोटो में शामिल करना चाहते हैं तो फिर आपको रतनपुर फोर्ट ज़रूर पहुंचना चाहिए। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लगभग 25 किमी की दूरी पर मौजूद इस फोर्ट में आज भी हजारों कपल्स फोटोशूट के लिए पहुंचते हैं। इस भव्य फोर्ट के अंदर ऐसे कई महल मौजूद है जिन्हें आप तस्वीरों का गवाह बना सकते हैं।

these places of chhattisgarh become the first choice for pre-wedding photoshoot capture memorable pictures,holiday,travel,tourism

धमतरी

14वीं शताब्दी के चालुक्य साम्राज्य का घर, धमतरी छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण पर्यटन शहर है, जो अपने मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। शहर की आबादी लगभग 82000 है। यहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। धमतरी महानदी और उसकी सहायक नदियों पैरी, सेंदूर, सोंदूर, जोन, खारुन और शिवनाथ के किनारे स्थित है। इन भूमियों में धान की खेती आम है। इस जिले में अभी भी आदिवासी बस्तियां और संगीत, स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजन और नृत्य जैसी चीजें देखी जा सकती हैं। यहां की सुंदरता आपके फोटोशूट को यादगार बनाने का काम करेगी।

these places of chhattisgarh become the first choice for pre-wedding photoshoot capture memorable pictures,holiday,travel,tourism

इंद्रावती नेशनल पार्क

हसीन और खूबसूरत वादियों में घूमने और तस्वीर लेने का एक अलग ही मज़ा होता है। इसलिए कई लोग खूबसूरत पार्क में पहुंचते रहते हैं। अगर छत्तीसगढ़ में मौजूद किसी पार्क में फोटोशूट करवाना चाहते हैं तो फिर आपको इंद्रावती नेशनल पार्क ज़रूर पहुंचना चाहिए। इस पार्क की मनोरम दृश्य और हसीन नज़ारे आपकी तस्वीर को जीवन भर के लिए यादगार बना सकते हैं। नेचर को भी आप पानी तस्वीरों में शामिल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका