न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉट एयर बैलून राइड का लेना चाहते है मजा, भारत की ये जगहें हैं बेस्ट

अगर आप भी अपने फैमली के साथ हॉट एयर बैलून राइड के लिए भारत में सबसे अच्छी जगहों की तलाश में है तो हम आपके लिए लेकर आए है उन सस्थानों की पूरी लिस्ट ।

Posts by : Neha_H | Updated on: Wed, 21 Dec 2022 10:59:39

हॉट एयर बैलून राइड का लेना चाहते है मजा, भारत की ये जगहें हैं बेस्ट

हॉट एयर बैलून राइड पर्यटकों के लिए सबसे रोमांचक गतिविधियों में शुमार है। हॉट एयर बैलून की सवारी में जो आनंद है, वो कहीं और नहीं है । इसके जरिए गुब्बारे पर बैठकर आप धरती के खूबसूरत नजरों का लुत्फ उठा सकते हैं । आसमान की सैर करते हुए धरती को देख सकते हैं और हवा में उड़ने का अनुभव ले सकते हैं। इस मनोरंजक गतिविधि ने लोगों में उत्साह और उत्सुकता पैदा की है, और अक्सर पर्यटक डेली की भाग दौड़ भरी से जिन्दगी से दूर हॉट एयर बैलून राइड के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश करते है। अगर आप भी अपने फैमली के साथ हॉट एयर बैलून राइड के लिए भारत में सबसे अच्छी जगहों की तलाश में है तो हम आपके लिए लेकर आए है उन सस्थानों की पूरी लिस्ट ।

these places in india are famous for hot air balloon ride,holiday,travel,tourism

लोनावाला

महाराष्ट्र में लोनावाला मुंबई और आसपास के लोगों के लिए एक आदर्श प्रवेश द्वार है। यहां लोनावाला के पास कामशेत से हॉट एयर बैलून राइड उपलब्ध है, जो मुंबई से लगभग 100 किमी की दूरी पर स्थित है। लोनावाला और इसके आसपास का इलाका घनी हरियाली, मजबूत जंगलों, गुफाओं, झीलों और बांधों से भरा हुआ है जो इस मनोरंजक गतिविधि में शामिल होने के लिए एकदम सही जगह है। यहाँ गुब्बारे की सवारी लगभग 60 मिनट तक चलती है, जो आपको अधिकतम 4000 फीट की ऊंचाई तक ले जाती है। इस राइड में आप लोनवाला के आसपास की हरियाली और प्राकृतिक सुन्दरता के मनमोहनीय नजारों को देख सकते है जो किसी स्वर्गीय यात्रा से कम नही है।

these places in india are famous for hot air balloon ride,holiday,travel,tourism

गोवा

गोवा अपनी रोमांचक संस्कृति और जीवंत समुद्र तटों के साथ स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक पसंदीदा जगह है। गोवा सिर्फ सनसेट, समुद्र और रेत के इस परिपूर्ण संयोजन तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें एन्जॉय करने के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ हैं। हॉट एयर बैलून राइड गोवा की सबसे रोमांचक गतिविधियों में से एक है जिसके बिना गोवा की ट्रिप अधूरी मानी जाती है। यह अद्भुत बैलून सवारी आपको गोवा के भव्य परिदृश्य प्रदान करती है जहाँ आप समुद्र के ऊपर से सभी शानदार नजारों के साथ साथ समुद्र की असीम सीमाओं को देखना एक असाधारण अनुभव प्राप्त कर सकते है।

these places in india are famous for hot air balloon ride,holiday,travel,tourism

जयपुर

पिंक सिटी जयपुर में हॉट एयर बैलून की सवारी भारत और विदेश के पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बनी हुई है। आकाश में तैरते हुए राजस्थान के आकर्षण का आनंद लेने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है। जयपुर में हॉट एयर बैलून की सवारी में आप अलंकृत महलों, ऐतिहासिक किलों और कई झीलों की सुंदर झलक देख कर अपने आपको तृप्त कर सकते हैं। यह राइड लगभग 60 मिनट तक चलती है, जो आपको अधिकतम 4000 फीट की ऊंचाई तक सैर कराती है।

these places in india are famous for hot air balloon ride,holiday,travel,tourism

हम्पी कर्नाटक

हॉट एयर बैलून राइड के लिए हम्पी भारत के शीर्ष स्थानों में से एक है हम्पी में स्मारकों और गुफा स्थलों को सैकड़ों मीटर ऊपर से देखना का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है! भारत के पश्चमी तट पर स्थित कर्नाटक एक विचित्र और शांतिपूर्ण समय के लिए एक आदर्श स्थान प्रदान करता है जिसे आप अपनी हॉट एयर बैलून राइड में और अधिक आकर्षक और मनमोहनीय बना सकते है। हम्पी में हॉट एयर बैलून राइड में आपको 500 मीटर तक की ऊंचाई पर ले जाता है।

these places in india are famous for hot air balloon ride,holiday,travel,tourism

मनाली

भारत में साहसिक खेलों का अनुभव करने के लिए मनाली सबसे अच्छे स्थानों में से एक है जहाँ आप हॉट एयर बैलून राइड के साथ साथ रोमांचक गतिविधियों को एन्जॉय कर सकते हैं। मनाली में हॉट एयर बैलून राइड सबसे रोमांचकारी और अविश्वसनीय है। शानदार बर्फ से ढकी पहाड़ियाँ और तेज बहाव वाली नदियाँ मनाली की हॉट एयर बैलून राइड के प्रमुख आकर्षण है जो अपने अविश्वसनीय और अद्भुद नजारों से प्रतिवर्ष हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है।

these places in india are famous for hot air balloon ride,holiday,travel,tourism

दार्जलिंग

पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी दार्जिलिंग विभिन्न बौद्ध मठों और हिमालय की आकर्षित चोटियों से घिरा हुआ है। यहां की वादियां बेहद मनमोहक हैं जिन्हें आप हॉट एयर बैलून राइड से महसूस कर सकते है। दार्जलिंग में हॉट एयर बैलूनिंग अन्य साहसिक खेलो के साथ एक उभरता हुआ आकर्षण है जिसने पूरे विश्व से पर्यटकों को अपनी और मोहित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर