न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके शॉपिंग की हर ख्वाहिश पूरी करेंगे चांदनी चौक के ये बाजार, सस्ते में मिलेगा सामान

यहां कपड़ों से लेकर जूतों तक, घर के मसालों से लेकर किताबों तक सब कुछ एक ही जगह पर देखा जा सकता है। आइये जानते हैं इन बाजारों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 10:34:54

आपके शॉपिंग की हर ख्वाहिश पूरी करेंगे चांदनी चौक के ये बाजार, सस्ते में मिलेगा सामान

जब भी कभी शॉपिंग की बात आती हैं, तो दिल्ली के बाजारों का नाम जरूर सामने आता हैं जहां आप सस्ते में खरीददारी कर सकते हैं। ऐसे में जब भी कभी आप दिल्ली में शॉपिंग करना चाहते हैं, तो चांदनी चौक सबसे पसंदीदा जगह मानी जाती हैं। चांदनी चौक की मार्केट एशिया की सबसे बड़ी मार्केट कही जाती है जहां आपके शॉपिंग की हर ख्वाहिश पूरी हो सकती हैं। भारत के हर कोने से लोग यहां आते हैं और ठेर सारी शॉपिंग करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको चांदनी चौक के विभिन्न बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। यहां कपड़ों से लेकर जूतों तक, घर के मसालों से लेकर किताबों तक सब कुछ एक ही जगह पर देखा जा सकता है। आइये जानते हैं इन बाजारों के बारे में...

these markets of chandni chowk will fulfill your every shopping wish  you will get cheap goods,holiday,travel,tourism

चांदनी चौक की नई सड़क मार्केट

नई सड़क मार्केट स्कूल और कॉलेज की किताबों, प्रतियोगी परीक्षाओं के बुक्स और रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली स्टेशनरी की चीजों के लिए जानी जाती है। यहां पर आपको फिक्शन और नॉन-फिक्शन नॉवल, कई सारी भाषाओं की किताबें और आपके पढ़ाई के कोर्स से जुड़ी किताबें आसानी से मिल जाएंगी। यहां पर आपको नई किताबों के साथ साथ पुरानी किताबों का ढेर भी मिलेगा। आप इन किताबों को थोक वाले दाम में आसानी से खरीद सकते हैं। यह बाजार रविवार को बंद रहता है।

these markets of chandni chowk will fulfill your every shopping wish  you will get cheap goods,holiday,travel,tourism

चांदनी चौक का खारी बावली

भारत अपने कई तरह के मसालों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। खाना बनाने के शौकीन लोगों के लिए चांदनी चौक का खारी बावली स्वर्ग समान है। यहां के ताजे मसाले, व्यस्त व्यापारियों का शोर और खरीदारों की आवाज इस जगह को और मस्त बनाती है। खारी बावली बाजार में आपको हर तरह के मसाले, जड़ी-बूटियां और सूखे मेवे आसानी से मिल जाएंगे। खारी बावली में आपको लोकल मसालों से लेकर विदेशी मसाले तक उपलब्ध होंगे। एशिया के सबसे बड़े मसाला बाजारों में से एक, खारी बावली का नाम खारे पानी के एक कुएं से मिलता है, जो कभी इस क्षेत्र में हुआ करता था।

these markets of chandni chowk will fulfill your every shopping wish  you will get cheap goods,holiday,travel,tourism

चांदनी चौक का किनारी बाजार

किनारी बाजार चांदनी चौक का सबसे मशहूर बाज़ार है। शादी की शॉपिंग आप इस बाज़ार से शुरु कर सकती हैं। किनारी बाजार में आपको फैंसी गोटा पट्टी, लेस, शादी की पगड़ियां, शगुन के लिफाफे, शगुन के थाल, ज्वेलरी बॉक्स, पगड़ी पर लगाने वाला ब्रोच जैसा सारा सामान मिलेगा। ये सारा सामान आपको इतने सस्ते भाव में मिलेगा कि आप एक सामान लेने गईं है लेकिन 5 सामान लेकर ही लौटेंगी। होल सेल की मार्केट में यूं तो कुछ भी 1-2 पीस नहीं मिलते लेकिन फिर भी कई दुकानें ऐसी हैं जो होल सेल के साथ में नॉर्मल बिक्री भी करती हैं।

these markets of chandni chowk will fulfill your every shopping wish  you will get cheap goods,holiday,travel,tourism

चांदनी चौक का चावड़ी बाजार

दिल्ली में चांदनी चौक में शादी की खरीदारी करने के लिए चावड़ी बाजार पहुंचें। यहां पर आपको बहुत ही खूबसूरत और तरह तरह के डिजाइन वाले शादी के कार्ड मिल जाएंगे। आपको बता दें कि चांदनी चौक के चावड़ी बाजार में आप सस्ते में अपनी शादी के कार्ड बनवा सकते हैं। यहां कार्ड प्रिंट दुकानों की संख्या काफी है। यहां भीड़ बहुत अधिक होती है। ऐसे में छुट्टी वाले दिन यहां जाने से बचें।

these markets of chandni chowk will fulfill your every shopping wish  you will get cheap goods,holiday,travel,tourism

चांदनी चौक का दरीबा कलां

ब्राइडल ज्वेलरी या डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने के लिए आप चांदनी चौक की दरीबां मार्केट में भी जा सकती हैं। इस मार्केट में आपको गोल्ड और सिल्वर की ज्वेलरी से लेकर आर्टिफिशियल ब्राइडल ज्वेलरी सब मिल जाएगा। अपनी सहेली की शादी में कैसे इयररिंग पहनें ये सोच रही हैं तो भी आप चांदनी चौक की दरीबा कलां मार्केट में जरुर चली जाएं। आपको यहां पर ज्वेलरी की जितनी वेरायटी मिलेगी उतनी शायद इंडिया की किसी और दूसरी मार्केट में ना मिले। इतना ही नहीं यहां पर ज्वेलरी का दाम भी लोकल मार्केट से काफी सस्ता है।

these markets of chandni chowk will fulfill your every shopping wish  you will get cheap goods,holiday,travel,tourism

चांदनी चौक का भागीरथ पैलेस

चांदनी चौक का भागीरथ पैलेस, फैंसी और डिजाइनर लाइट्स के लिए फेमस है। भागीरथ पैलेस मार्केट अपने इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजली के सामानों के लिए एशिया के सबसे बड़े बाजारों में जाना जाता है। इतना ही नहीं यहां पर आपको विभिन्न मेडिकल टूल्स और एलोपैथिक दवाइयां भी आसानी से मिल सकती हैं। यहां सब कुछ बेहद सस्ते दामों में खरीदने को मिल जाएगा।

these markets of chandni chowk will fulfill your every shopping wish  you will get cheap goods,holiday,travel,tourism

चांदनी चौक का कटरा बाजार

कटरा बाज़ार बहुत बड़ा है। नील कटरा, नया कटरा इस तरह से कई हिस्सों में बटा हुआ है। आपको चांदनी के कटरा बाजार में शादी के लहंगे, साड़ी और सूट सब मिल जाएंगें। अगर आपकी शादी होने वाली है तो आपको एक पूरा दिन निकालकर सिर्फ कटरा बाजार ही घूमना चाहिए। अगर आप शोपिंग से पहले रेकी भी कर लेंगी तो आप सबसे बढ़िया लहंगा सबसे सस्ते दाम में ले पाएंगी और सबसे लेटेस्ट फैशन का लहंगा लेने में भी आपको आसानी होगी। वैसे आपको ये भी बता दें कि आपको चांदनी चौक में इंडिया के सभी मशहूर डिज़ाइनर्स को लहंगे भी मिल जाएंगें और उनके डुप्लीकेट यानी कॉपी लहंगे भी मिल जाएंगें। जो साड़ियां और सूट आप टीवी शो या फिर फिल्मों में देखती हैं ये सब भी आपको इसी मार्केट में आसानी से और वो भी सस्ते दामों में मिल जाएगा।

these markets of chandni chowk will fulfill your every shopping wish  you will get cheap goods,holiday,travel,tourism

चांदनी चौक का बल्लीमारान मार्केट

यहां आपको बहुत सी ऑप्टिशियंस और फुटवियर की दुकाने मिल जाएंगी। पुरानी स्टाइल के चश्मे और जूते से लेकर लेटेस्ट ट्रेंड्स तक, यहां सब कुछ मिलता और तो और इनकी कीमतें भी आपको खुश कर देंगी। यदि आप रे-बैन की कॉपी चाहते हैं तो वह भी आपको यहां 50 रूपये जितनी कम कीमत में मिल जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर