न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेल्फी शौकीन लोगों के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये डेस्टिनेशन्स, जरूर बनाए यहां घूमने का प्लान

आज के समय में आप जब भी कहीं घूमने जाते है तो सबसे पहले आपका हाथ मोबाइल पर जाता हैं और सेल्फी लेने के लिए उठता हैं। अलग-अलग जगह फोटोज क्लिक करवाने का शौक और यादें जोड़ना कई लोगों को पसंद होता हैं। ऐसे में सेल्फी लेने का मजा तभी आता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Aug 2022 6:18:10

सेल्फी शौकीन लोगों के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये डेस्टिनेशन्स, जरूर बनाए यहां घूमने का प्लान

आज के समय में आप जब भी कहीं घूमने जाते है तो सबसे पहले आपका हाथ मोबाइल पर जाता हैं और सेल्फी लेने के लिए उठता हैं। अलग-अलग जगह फोटोज क्लिक करवाने का शौक और यादें जोड़ना कई लोगों को पसंद होता हैं। ऐसे में सेल्फी लेने का मजा तभी आता हैं जब आपकी डेस्टिनेशन का बैकग्राउंड भी खूबसूरत और घूमने लायक हो। अगर आप सेल्फी के दिवाने हैं, और आपको फोटोज क्लिक करने का शौक है तब, आपके लिए इन बेस्ट स्पॉट्स के बारे में जानना जरूरी है। तो आइए जानते है कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जो सेल्फी पॉप्युलर डेस्टिनेशन्स मानी जाती हैं।

destination for selfie lovers,india destination for selfie lovers,travel

माणा, उत्तराखंड

भारत का आखिरी गांव, माणा यह जगह भारत-तिब्बत सीमा से केवल 26 किमी दूर है। जी हाँ और यह उन सबसे रोमांचक स्थानों में से एक है, जहां आप घूम सकते हैं। जी दरअसल यहां एक सेल्फी का मतलब है कि आपने दूर-दूर तक यात्रा की है और सोशल मीडिया पर लाइक-कमेंट बटोरने के लिए अच्छी सेल्फी डेस्टिनेशन भी है।

destination for selfie lovers,india destination for selfie lovers,travel

जयपुर, राजस्थान

खूबसूरत पिंक सिटी हमेशा से दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है, यहाँ आप किलों के साथ पूरे गुलाबी शहर के साथ सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। इस शहर में इतिहास और संस्कृति का अद्भुत संगम हैं। आप यहां अम्बर पैलेस, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, लक्ष्मी नारायण मंदिर और लेक पैलेस घूम सकते हैं। यह भारत का पहला शहर है जिसे वास्तुशास्त्र के अनुसार बनाया गया था, ऐसे में आप यहाँ जाकर सेल्फी जरूर लें।

destination for selfie lovers,india destination for selfie lovers,travel

ताजमहल, आगरा

हर कोई एक न एक बार ताजमहल जरूर घूमना चाहता है। इसको यूनेस्को ने भी अपनी धरोहरों में जगह दी है। ताजमहल का दीदार करने देसी ही नहीं विदेशी भी दूर-दूर के देशों से आते हैं। ताज महल की खूबसूरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां सेल्फी लेना लोगों को बहुत पसंद होता है। यहाँ सफेद चमचमाते महल की आसपास की खूबसूरत लोकेशन में फोटोज अच्छी आती है। एक ऐसा स्पॉट है, जहाँ सदियों से फोटो क्लिक करने की परम्परा चली आ रही हैं। हमेशा से लव सिंबल कहा जाने वाला ताजमहल आज भी सभी उम्र के लोगों के लिए फोटो क्लिक करने का बहुत खूबसूरत स्पॉट है। तो जब भी मौका मिले ढेर सारी पिक्चर क्लिक करके आप भी ताज की ब्यूटी को एन्जॉय कीजिये।

destination for selfie lovers,india destination for selfie lovers,travel

लाल किला, दिल्ली

शाहजाह ने 1648 में लाल किला बनवाया था, लाल किला बनाने में लाल बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। यह ऐतिहासिक स्मारक तकरीबन दो किलोमीटर के दायरे में फैला है। सालों भर इस जगह पर टूरिस्ट की भीड़ होती है। जो दिल्ली जाता है एक बार लालकिला तो जरूर जाता है।

destination for selfie lovers,india destination for selfie lovers,travel

पैंगोंग झील, लद्दाख

पैंगोंग झील की खूबसूरती का अंदाजा वहां जाकर ही लगाया जा सकता है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित, झील भारत में लद्दाख से पश्चिम तिब्बत तक फैली हुई है। झील अपने साफ पानी के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। जी हाँ और यह ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों से घिरी हुई है। यहाँ सेल्फी लेकर मजा आ जाएगा।

destination for selfie lovers,india destination for selfie lovers,travel

गेटवे ऑफ इंडिया

मुंबई के कोलाबा में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जो अपने नाम से ही पूरे विश्व में जगमगाता रहता है। यह ऊंचाई में 8 मंज़िला इमारतों के बराबर है। इसे हिन्दू और मुस्लिम दोनों की वास्तुकला और शिल्पकला को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह सेल्फ़ी के लिए बेहद आकर्षक स्थल है।

destination for selfie lovers,india destination for selfie lovers,travel

जोधपुर, राजस्थान

खूबसूरत ब्लू सिटी हमेशा से दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहाँ आप मेहरानगढ़ किले के साथ पूरे नीले शहर के साथ सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। जी दरअसल यह देश का सबसे बड़ा किला है। ऐसे में आप यहाँ जाकर सेल्फी जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट