न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रहने और खाने का नहीं हैं कोई भी सहारा, पहुंच जाइए इन 5 गुरुद्वारों की शरण में

लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे गुरुद्वारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको मुफ्त में रहने और खाने की सुविधा मिल जाती हैं। तो जब भी आपके पास कोई सहारा ना हो इन गुरुद्वारों की शरण में जा सकते हैं। आइये जानें इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 28 Jan 2023 3:18:53

रहने और खाने का नहीं हैं कोई भी सहारा, पहुंच जाइए इन 5 गुरुद्वारों की शरण में

जब भी कभी लोग घूमने जाते हैं तो देखने को मिलता हैं कि इस दौरान लोग अपना खर्चा कम करने के लिए रहने और खाने में एडजस्ट करने लगते हैं। इसके लिए लोग सस्ते से सस्ता होटल और रेस्टोरेंट तलाशने में लगे रहते हैं। अब जरा सोचिए कि आप घूमने जा रहे हों और वहां आपको फ्री में रुकने के साथ-साथ खाना भी फ्री में मिल जाए तो कैसा रहे। हांलाकि लोगों को बहुत कम ही ऐसी जगह मिलती है जहां पर सस्ते में खाया और रूका जा सके। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे गुरुद्वारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको मुफ्त में रहने और खाने की सुविधा मिल जाती हैं। तो जब भी आपके पास कोई सहारा ना हो इन गुरुद्वारों की शरण में जा सकते हैं। आइये जानें इनके बारे में...

there is no support to live and eat reach the shelter of these 5 gurudwaras,holiday,travel,tourism

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब

भारत की राजधानी यानी दिल्ली में राजीव चौक से थोड़ी दूरी पर स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब भारत का एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा है। यहां हर दिन हजारों सिख धर्म के साथ-साथ और अन्य धर्मों के लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली घूमने के लिए निकल रहे हैं और आपको फ्री में खाना भी खाना और रात को रुकना भी है तो आप यहां आसानी से रूक सकते हैं। जी हां, यहां सुबह-शाम चलने वाली लंगर में आप खाना खा सकते हैं और साइड में मौजूद विश्राम कक्ष में रुक भी सकते हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होता है।

there is no support to live and eat reach the shelter of these 5 gurudwaras,holiday,travel,tourism

गुरुद्वारा गोविंद घाट

उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी के किनारे गोविंद घाट गुरुद्वारा है। यहां की शांत, वातावरण और हरियाली आपको मन की शांति देगा। यहां आने वाले टूरिस्ट्स, ट्रैकर्स, और श्रद्धालु यहां मुफ्त में रह सकते हैं। गुरुद्वारे से आप पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। जब कभी भी उत्तराखंड दर्शन का प्लान करें एक बार इस जगह का रुख जरूर करें।

there is no support to live and eat reach the shelter of these 5 gurudwaras,holiday,travel,tourism

गुरुद्वारा श्री हरिमन्दिर साहिब

पंजाब के अमृतसर में मौजूद गोल्डन टेंपल यानी श्री हरिमन्दिर साहिब दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां हर रोज लाखों देशी और विदेशी सैलानी माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। विश्व भर में प्रसिद्ध श्री हरिमन्दिर साहिब में आप आसानी से खाना खा सकते हैं और फ्री में ठहर भी सकते हैं। यहां भी सुबह और शाम के समय लाखों भक्त लंगड़ में भोजन करते हैं यहां मौजूद विश्राम कक्ष में आराम करते हैं। आपको बता दें कि लंगर में खाना खाने और फ्री में ठहरने का अनुभव लेखक भी उठा चुका है।

there is no support to live and eat reach the shelter of these 5 gurudwaras,holiday,travel,tourism

गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब

पटियाला का गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब बहुत ही प्रसिद्ध गुरुद्वारा हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां स्नान करने से सभी चर्म रोग दूर हो जाते हैं। यहां पर लोग बहुत दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अगर आप पटियाला में हैं या जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में फ्री सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यहां पर लंगर खा सकते हैं और यहां पर फ्री में रूकने की भी व्यवस्था है। यहां पर भी आपको बाकि गुरुद्वारे की तरह एक भी रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है।

there is no support to live and eat reach the shelter of these 5 gurudwaras,holiday,travel,tourism

गुरुद्वारा मणिकरण साहिब

भारत के हिमाचल प्रदेश में हर दिन लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में सैलानी कुछ अधिक ही संख्या में पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप हिमाचल की पार्वती वैली यानी कुल्लू घूमने जा रहे हैं तो आप मणिकरण/मणिकर्ण साहिब गुरुद्वारा में रुक सकते हैं। जी हां, गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब एक ऐसी पवित्र जगह तो है ही साथ में आप यहां फ्री में रात के समय विश्राम कक्ष में रूक सकते हैं। यहां भी अन्य गुरुद्वारों की तरह लंगर में सुबह और शाम के समय भोजन कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका