न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साल 2022 में घूमने के लिए बेस्ट हैं दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत जगहें, नेशनल जियोग्राफिक ने की हैं जारी

ऐसे में अगर आप विदेश यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत जगहों की जानकारी लेकर आए हैं। इन खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की लिस्ट नेशनल जियोग्राफिक ने जारी की थी जो घूमने के लिहाज से

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 3:12:17

साल 2022 में घूमने के लिए बेस्ट हैं दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत जगहें, नेशनल जियोग्राफिक ने की हैं जारी

बीते दो साल कोरोना कहर के बीच बीते हैं जिसमें लोगों ने घरों में कैद रहकर अपना बचाव किया हैं और कहीं भी घूमने के लिए नहीं जा सके। हांलाकि अब वैक्सीन लगने के बाद थोड़ी चिंता जरूर कम हुई हैं और लोग बाहर घूमने के लिए निकल रहे हैं। नया साल 2022 अपने साथ नई उमंग लेकर आया हैं जहां कई लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप विदेश यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत जगहों की जानकारी लेकर आए हैं। इन खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की लिस्ट नेशनल जियोग्राफिक ने जारी की थी जो घूमने के लिहाज से

most beautiful places in the world,holidays,travel,tourism

बेलिज माया फॉरेस्ट रिजर्व

अमेरिका में सबसे बड़े ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट (उष्णकटिबंधीय वर्षावन) को बचाने के लिए हाल ही में एक बड़ी मुहिम छिड़ी है। अप्रैल, 2021 में संरक्षणकर्ताओं के संगठन ने नॉर्थ-वेस्टर्न बेलिज में 'बेलिज माया फॉरेस्ट रिजर्व' बनाने के लिए 236,000 एकड़ ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट खरीदा है। यह एकमात्र रिजर्व बेलिज के करीब 10 प्रतिशत हिस्से की सुरक्षा करता है। इसमें बेलिज का राष्ट्रीय पशु टेपिर और काले हाउलर बंदर समेत पक्षियों की करीब 400 से ज्यादा प्रजातियां का संरक्षण होता है। इसके अलावा, सेंट्रल अमेरिका में तेजी घट रही जैगुआर की आबादी को भी बचाने की भी कोशिश की जा रही है।

most beautiful places in the world,holidays,travel,tourism

नॉर्दर्न मिनेसोटा

उत्तरी मिनेसोटा के ऊपर लाखों तारे उसे चकाचौंध करते हैं। कनाडा के ओंटारियो प्रांत की सीमा से लगे इस सुदूर क्षेत्र में प्रकाश से फैलने वाला प्रदूषण बिल्कुल नहीं है और इसका पूरा श्रेय यहां रहने वाली आबादी को जाता है। इसे धरती का सबसे बड़ा डार्क स्काई डेस्टिनेशन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके दो सबसे बड़े हिस्से मिनेसोटा में हैं। पहला, 'बाउंड्री वॉटर्स कैनोए एरिया वाइल्डरनेस' जो कि लाखों एकड़ में बना दुनिया का सबसे बड़ा डार्क स्काई सैंक्चुअरी है। दूसरा, वोयागुएर्स नेशनल पार्क, जो कि देश का पहला इंटरनेशनल डार्क स्काई पार्क है। इन दोनों जगहों को साल 2020 में डार्क स्काई सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। इसके अलावा, ओंटारियो के क्वेटिको प्रोविनेंस पार्क ने साल 2021 की शुरुआत में ही इंटरनेशनल डार्क स्काई पार्क का दर्जा प्राप्त किया है।

most beautiful places in the world,holidays,travel,tourism

बैकाल झील, रूस

गहरी और विशालकायल बैकाल झील को यहां के स्थानीय निवासी एक सागर मानते हैं। करीब 12,200 मील तक फैली और 2,442 फीट गहरी यह झील प्रकृति का एक अद्भुत नजारा है। हालांकि, इस झील पर अब संकट मंडराने लगा है। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरीटाइज साइट (1996) में दर्ज बैकाल झील बीते कुछ सालों में प्रदूषण का शिकार हुई है। नतीजन, 'इंटरनेशननल यूनियन फॉर कन्जर्वेशन ऑफ नेचर' ने 2020 में इसे लेकर चिंता भी जाहिर की है। विजिटर्स ग्रेट बैकाल ट्रेल एसोसिएशन के साथ मिलकर इसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष के मुताबिक, 'यह नॉन प्रॉफिट एनवायरमेंटल ग्रुप झील के चारों ओर पैदल चलने का एक लंबा रूट बना रहा है। साथ ही यहां इकोटूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।'

most beautiful places in the world,holidays,travel,tourism

कैपरिवी स्ट्रिप, नामीबिया

नामीबिया रेगिस्तान, ऊंचे टीलों और सूखे पहाड़ों के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां कैपरिवी स्ट्रिप में खूब हरे-भरे जंगल और वन्य जीव मिलते हैं। यहां ओकावांगो, क्वांडो, चोबे और जम्बेजी जैसी नदियां इसे जानवरों की कई प्रजातियों के लिए एक आदर्श जगह बनाती हैं। 20वीं शताब्दी के उत्तरार्ध के दौरान यह इलाका मिलिट्री एक्टिविटीज के लिए जाना जाता था। आर्म्ड ग्रुप्स के लिए यह एक प्राइम कॉरिडोर था, इसलिए यहां हर किसी को जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन 1990 में नामीबिया जैसी ही स्वतंत्र हुआ, यहां वन्य जीवन और शांति फिर से बहाल हो गई। इसके पूर्वी भाग में स्थित 'नकासा रूपारा नेशनल पार्क' किसी रहस्यमयी खजाने की तरह है। हाल के वर्षों में यहां एक रेंजर स्टेशन और टेंट लॉज खोला गया है जिसने टूरिज्म को ज्यादा सुलभ बना दिया है।

most beautiful places in the world,holidays,travel,tourism

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट ओशियन रोड पर अब फिर से हरियाली बिखरने लगी है। ये वही जगह है जिसका लगभग 72,000 स्क्वेयर मील हिस्सा 2019-2020 के बुशफायर में जलकर खाक हो गया था। इन हादसों में करीब तीन दर्जन लोगों और करोड़ों जानवरों की मौत हुई थी। विक्टोरिया के ओटवेज क्षेत्र में नया वन्य जीवन एक चमत्कार है, जो हरे-भरे प्राचीन जंगलों और झरनों के बीच ग्रेट ओशियन रोड से थोड़ा दूर है। यह न्यूजीलैंड के हॉबिटन मूवी सेट टूर के लैंडस्केप डिजाइनर ब्रायन मैसी के दिमाग की उपज है। मैसी ने बोटेनिस्ट, साइंटिस्ट, जूलॉजिस्ट और एनवायरोमेंटल स्पेशलिस्ट के साथ मिलकर काफी काम किया है

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!