न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इन 10 मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश पर हैं विवाद, जानें इनके बारे में

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां अलग-अलग जाति और धर्म के लोग एकसाथ मिलझुलकर रहते हैं। देश के हर राज्य और जिले में एक ही स्थान पर मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा आसानी से मिल जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 4:14:34

भारत के इन 10 मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश पर हैं विवाद, जानें इनके बारे में

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां अलग-अलग जाति और धर्म के लोग एकसाथ मिलझुलकर रहते हैं। देश के हर राज्य और जिले में एक ही स्थान पर मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा आसानी से मिल जाते हैं। इसी के चलते यहां के धार्मिक स्थल आस्था के साथ ही पर्यटन के लिए भी जाने जाते हैं। सभी इन धार्मिक स्थलों के दर्शन करने पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के कुछ धार्मिक स्थल ऐसे भी हैं जहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित रखा गया हैं। आपको जानकर अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यह सच हैं। देश में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जहां महिलाओं के प्रवेश पर विवाद बना हुआ हैं। हांलाकि कई मामलों में अदालत में सुनवाई भी जारी हैं। आज हम आपकों ऐसे धार्मिक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आज भी स्त्रियों के प्रवेश पर पाबंदी है।

temples where women are not allowed,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

शनि शिंगनापुर मंदिर

शनि शिंगनापुर मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर भगवान शनि के लिए प्रसिद्ध है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे आज भी यहां एक काले पत्थर में निवास करते हैं। यह मंदिर हर साल बड़ी मात्रा में भक्तों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। लेकिन आपकी जानकरी के लिए बता दे कि महिलाओं को 400 से अधिक वर्षों के लिए शनि मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। इस मंदिर में सिर्फ पुरुष श्रद्धालु ही शनि महाराज के दर्शन कर सकते थे। जिसका महिलायों द्वारा कड़ा विरोध भी किया गया। और 8 अप्रैल 2016 में इस परंपरा के खिलाफ विरोध किये जाने के बाद इस मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को अनुमति मिली है।

temples where women are not allowed,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

सबरीमाला मंदिर

केरल के पथानामथिट्टा जिले में मौजूद सबरीमाला मंदिर दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों में से एक है। सह्याद्रि पर्वतमाला पर मौजूद ये मंदिर हिंदू ब्रह्मचर्य देवता अयप्पन को समर्पित है। कहा जाता है कि इस मंदिर में आने के लिए भक्तों को 41 दिनों का व्रत रखना पड़ता है। ऐसे में पीरियड के कारण महिलाएं ये व्रत पूरा नहीं कर पाती हैं, इसलिए इस मंदिर के परिसर में महिलाओं को नहीं जाने दिया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल के कुछ वर्षों में महिलाओं को मंदिर में जाने को लेकर कई बार विरोध भी देखा गया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को अंदर जाने की अनुमति दे दी है लेकिन, स्थानीय लोग आज भी इसका विरोध करते हैं।

temples where women are not allowed,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

पद्मनाभस्वामी मंदिर

पद्मनाभस्वामी भारत के केरल के तिरुअनंतपुरम में भगवान विष्णु का प्रसिद्ध मंदिर है। प्रमुख वैष्णव मंदिरों में शामिल यह ऐतिहासिक मंदिर तिरुअनंतपुरम के अनेक पर्यटन स्थलों में से एक है। पद्मनाभ स्वामी मंदिर विष्णु-भक्तों की महत्वपूर्ण जगह है। मान्यता है कि सबसे पहले इस जगह से विष्णु भगवान की प्रतिमा प्राप्त हुई थी। जिसके बाद उसी जगह पर इस मंदिर का निर्माण किया गया है। इस मंदिर में महिलाओं काप्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

temples where women are not allowed,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

पीर हाजी अली दरगाह

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मौजूद पीर हाजी अली दरगाह मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए एक बेहद ही पवित्र धार्मिक स्थल है। इस दरगाह में हर महीने लाखों भक्त हाजी अली की कब्र पर चादर चढ़ाने के लिए आते हैं। लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर महीने लाखों भक्त आते तो हैं, लेकिन इस दरगाह में आज भी महिलाओं के प्रवेश की मनुमति नहीं है। साल 2011-12 के आसपास कुछ समय के लिए इस पाबंदी को हटा दिया गया थी लेकिन, बाद में फिर से इसपर पाबंदी लगा दी गई।

temples where women are not allowed,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

कार्तिकेय मंदिर

राजस्थान के पुष्कर शहर में मौजूद ब्रम्हा मंदिर भगवान ब्रम्हा जी को समर्पित है। इस मंदिर के परिसर में मौजूद है कार्तिकेय मंदिर, जिसमें महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं है। कहा जाता है कि कार्तिकेय ब्रह्मचारी ईश्वर है, इसलिए कोई महिला इस मंदिर में प्रवेश नहीं करती है, अगर महिलाएं जाती भी है तो लोग क्रोधित हो जाते हैं। इस मंदिर के आसपास महिलाओं को प्रार्थना करने की भी अनुमति नहीं है।

temples where women are not allowed,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

हजरत निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह

दक्षिणी दिल्ली की हजरत निज़ामुद्दीन औलिया का मकबरा सूफी काल की एक पवित्र दरगाह है। इस दरगाह में औरतों का प्रवेश करना मना है। हजरत निज़ामुद्दीन, चिश्ती घराने के चौथे संत थे। इस सूफी संत ने वैराग्य और सहनशीलता की मिसाल पेश की। कहा जाता है कि 1303 में इनके कहने पर मुगल सेना ने हमला रोक दिया था, इस प्रकार ये सभी धर्मों के लोगों में लोकप्रिय बन गए।

temples where women are not allowed,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

मुक्तागिरी जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के गुना में एक जैन मंदिर है। इस मंदिर के मुख्य देवता भगवान शांतिनाथ हैं। इस मंदिर का निर्माण सन 1236 में किया गया था। इस जैन मंदिर में कोई भी महिला या लड़की विदेशी परिधान और मेकअप के साथ प्रवेश नहीं कर सकती है।

temples where women are not allowed,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

कामाख्या मंदिर

माँ कामाख्या या कामेश्वरी को इच्छा की देवी कहा जाता है। कामाख्या देवी का प्रसिद्ध मंदिर उत्तर पूर्व भारत में असम राज्य की राजधानी गुवाहाटी के पश्चिमी भाग में स्थित नीलाचल पहाड़ी के मध्य में स्थित है। मां कामाख्या देवालय को पृथ्वी पर 51 शक्तिपीठों में सबसे पवित्र और सबसे पुराना माना जाता है। मंदिर की दिलचस्प बात यह है की मंदिर माता की पूजा के लिए कोई मूर्ति स्थापित नही है बल्कि मंदिर परिसर में योनि के आकार की एक समतल चट्टान है जिसकी पूजा की जाती है। और इसी बजह से महिलायों को मासिक धर्म के दौरान मंदिर में जाने की अनुमति नहीं है।

temples where women are not allowed,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

मावली मंदिर

हिमाचल के धमतरी से 5 किलोमीटर की दूरी पर मावली माता का एक मंदिर है। इस मंदिर में महिलाएं प्रवेश नहीं करती हैं। मंदिर के द्वार से ही पूजा करती है। इसके पीछे मान्यता है कि माता ने सपने में बताया था कि वह कुंवारी है इसलिए उनके मंदिर में महिलाएं न प्रवेश करें।

temples where women are not allowed,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

मंगल चंडी मंदिर

मंगल चंडी मंदिर भारत के उन चुनिन्दा मंदिरों में से एक है जहाँ महिलायों का प्रवेश प्रतिबंधित हैं। मंगल चंडी मंदिर एक महिला देवी का घर है, फिर भी महिलाओं को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। झारखंड का यह 200 साल पुराना मंदिर केवल मंदिर में आने वाले पुरुषों के प्रसाद को ग्रहण करता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर महिलाएं इस मंदिर में देवी की पूजा करती हैं तो इससे देवी नाराज हो सकती हैं और दुर्भाग्य ला सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका