Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हैं लड़कियां, घूमने के साथ सुरक्षा के लिहाज से बेस्ट हैं ये 8 जगहें

महिलाएं हमेशा से ही सशक्त और आत्मनिर्भर रही हैं। लेकिन इस समय में अब वे आगे बढ़कर सामने आ रही हैं और खुद को मजबूत प्रदर्शित कर रही हैं। यह देखा गया है कि कई लड़कियां जिन्हें घूमना पसंद होता हैं और कोई परिवार या दोस्त समय ना मिल पाने की वजह से साथ नहीं जा पाटा हैं तो वे सोलो ट्रिप पर निकल जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 11:50:17

सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हैं लड़कियां, घूमने के साथ सुरक्षा के लिहाज से बेस्ट हैं ये 8 जगहें

महिलाएं हमेशा से ही सशक्त और आत्मनिर्भर रही हैं। लेकिन इस समय में अब वे आगे बढ़कर सामने आ रही हैं और खुद को मजबूत प्रदर्शित कर रही हैं। यह देखा गया है कि कई लड़कियां जिन्हें घूमना पसंद होता हैं और कोई परिवार या दोस्त समय ना मिल पाने की वजह से साथ नहीं जा पाटा हैं तो वे सोलो ट्रिप पर निकल जाती हैं। इसके लिए वे ऐसी जगहों का चुनाव करना पसंद करती हैं जो घूमने के साथ ही सुरक्षा के लिहाज से भी बेस्ट हो। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लड़कियां बिना किसी झिझक या डर के अकेले घूमने जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
solo trip for girls,travel,holidays शिलांग

अगर आप सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हैं तो शिलांग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह जगह महिलाओं के लिए काफी अच्छी और सेफ मानी जाती है। मेघालय में स्त्री प्रधान समाज की वजह से यहां आपको खुला वातावरण मिलेगा। शिलांग में आप किसी भी समय बिना चिंता और डर के घूम सकती हैं। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि आप बार-बार यहां आना चाहेंगी। solo trip for girls,travel,holidays दार्जलिंग

दूर तक कंचनजंगा के पहाड़ों का विस्तार, घने जंगल, मिरिक झील, छुक-छुक करती चलती टॉय ट्रेन के नजारों को एंजॉय करना चाहती हैं तो दार्जलिंग में आपको काफी मजा आएगा। यहां लॉयड बोटेनिकल गार्डन के दुर्लभ वनस्पति और लगभग विलुप्त होने की पहुंच चुके जानवर भी आप देख सकती हैं। दार्जलिंग अंग्रेजों के जमाने से ही काफी पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है, यहां आपको काफी अलग तरह का एंबियंस मिलेगा, जिसमें आपको मजा भी आएगा। अच्छी बात ये है कि यहां अकेले घूमने में महिलाओं के लिए किसी तरह की समस्या नहीं है। solo trip for girls,travel,holidays उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर भी सोलो ट्रिप के लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां आपको राजस्थानी संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा। प्राचीन किलों, महलों को देखने के साथ-साथ आप यहां शॉपिंग भी कर सकती हैं। उदयपुर की अधिकांश स्टॉल्स महिलाओं द्वारा ही चलाए जाते हैं। उदयपुर के लोगों के मिलनसार स्वभाव की वजह से यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी। solo trip for girls,travel,holidays ऋषिकेश

देवभूमि में गंगा किनारे बसे ऋषिकेश को हिमालय के मुख्य द्वार और वर्ल्ड योग कैपिटल के रूप में भी जाना जाता है। यहां देश ही नहीं, दुनियाभर से लोग योग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैवलिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लेने के लिए आते हैं। सोलो ट्रेवल के लिहाज से यह जगह बेहतरीन है। यहां अकेले घूमना भी पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। कुदरती खूबसूरती से भरे ऋषिकेश में सुकून और शांति का अहसास होता है। solo trip for girls,travel,holidays गोवा

घूमने के शौकीन लोगों की लिस्ट में सबसे पहला नाम गोवा का आता है। यह जगह युवाओं को बहुत पसंद आती है। गोवा में आप अपनी गर्ल गैंग के साथ मौज मस्ती कर सकती हैं। गोवा एक बेहद खुले वातावरण वाली जगह है इसलिए यहां आप बिना किसी डर के घूम सकते हैं। solo trip for girls,travel,holidays पुडुचेरी

कई सालों तक फ्रांसीसी उपनिवेश रहे पुड्डूचेरी में आप फ्रांसीसी और भारतीय संस्कृति का मिला-जुला रूप देख सकती हैं। इस शहर की खास बात ये है कि इसे काफी मॉडर्न तरीके से फ्रेंच स्टाइल में बनाया गया है। यहां आपको कई फ्रेंच कॉलोनियां भी नजर आ जाएंगी। इस शहर में कई खूबसूरत चर्च और मंदिरों के दर्शन किए जा सकते हैं। और यहां के कई बीच इतने खूबसूरत हैं कि आप यहां आकर पूरी तरह से एक्साइटेड फील करेंगी। पुडुचेरी की खासियत यह है कि यहां गोवा या मुंबई की तरह बहुत भीड़भाड़ नहीं है, दूर-दूर तक यहां शांति का माहौल है। अगर आप स्ट्रेस्ड फील कर रही हैं तो यहां की सोलो ट्रिप आपको जरूर करनी चाहिए। solo trip for girls,travel,holidays जीरो घाटी
अरुणाचल प्रदेश बहुत खूबसूरत राज्य है। यहां जीरो घाटी नाम की जगह है। लड़कियों के घूमने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। जीरो घाटी अरुणाचल प्रदेश का सबसे पुराना शहर है। इस शहर को शांति साधक का स्वर्ग कहा जाता है। इसके अलावा ये शहर चावल की खेती के लिए भी प्रसिद्ध है। लड़कियां यहां अकेले घूम सकती हैं और प्रकृति का आनंद ले सकती हैं। solo trip for girls,travel,holidays गंगटोक

सिक्किम के हिमालय वाले क्षेत्र में आने वाले गंगटोक में एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिलते हैं। यहां कई समुदायों के लोग रहते हैं, यहां आने पर विविध संस्कृतियों का अनूठा मेल देखने को मिलता है। बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, तीस्ता नदी पर रिवर राफ्टिंग, ये सबकुछ महिलाओं को रोमांचित कर देते हैं। अगर आपकी रुचि इतिहास और शिल्पकला में है, तो आपको यहां के बौद्ध मठों में जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका