न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी करने जा रही हैं पहली बार सोलो ट्रैवलिंग, यात्रा को आसान बनाएंगे ये टिप्स

पिछले कई सालों से सोलो ट्रैवलिंग का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा हैं। पुरुषों के अलावा महिलाएं भी अब सोलो ट्रैवलिंग का चुनाव करने लगी हैं। सोलो ट्रैवलिंग को कई मायनों में बेहतर माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Feb 2023 3:14:28

क्या आप भी करने जा रही हैं पहली बार सोलो ट्रैवलिंग, यात्रा को आसान बनाएंगे ये टिप्स

पिछले कई सालों से सोलो ट्रैवलिंग का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा हैं। पुरुषों के अलावा महिलाएं भी अब सोलो ट्रैवलिंग का चुनाव करने लगी हैं। सोलो ट्रैवलिंग को कई मायनों में बेहतर माना जाता हैं। अकेले घूमने का अपने में ही अलग मजा होता है लेकिन इसका आनंद बरकरार रहे, इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं। खासतौर से बात जब महिलाओं की सुरक्षा की हो, तो सोलो ट्रैवलिंग के दौरान आपको कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी यात्रा को खुशनुमा और आनंददायक बना सकती हैं। इस तरह आप अकेले ट्रैवल को बहुत एन्जॉय कर सकेंगी और बिना की स्ट्रेस के सुरक्षित तरीके से लोकेशन को एक्सप्लोर भी कर सकेंगी। तो आइए जानते हैं सोलो ट्रैवलिंग के ये जरूर टिप्स...

solo traveling tips in hindi,traveling tips,travel guide,travel tips,travel tips in hindi

जगह के बारे में सर्च करें

जिस जगह पर आप घूमने के लिए जा रही हैं आपको उस जगह के बारे में पूरी नॉलेज होनी चाहिए। आपको वहां कि खाने-पीने की व्यवस्था, होटेल, बाजार और मशहूर जगहों आदि के बारे में पता होना चाहिए। इससे आप अपने ट्रैवलिंग के प्लान को बेहतरीन तरीके से बना पाएंगी।

solo traveling tips in hindi,traveling tips,travel guide,travel tips,travel tips in hindi

लोकेशन शेयरिंग

लोकेशन शेयरिंग एप्स की मदद लें और यात्रा के दौरान अपनी लाइव लोकेशन किसी करीबी व्यक्ति के साथ शेयर करें। ऐसे में आप किसी जगह पर फंस जाएं या कोई परेशानी हो तो आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकें। इसके अलावा जिस भी गाड़ी या बस से सफर करने जा रही हैं, उसका नंबर अपने घरवालों से शेयर कर दें और फिर सफर का मजा लें।

solo traveling tips in hindi,traveling tips,travel guide,travel tips,travel tips in hindi

अधिक पैकिंग से बचें

सोलो ट्रैवलिंग के लिए बेहद जरूरी है कि आप अपने साथ कम से कम सामान रखें। बेहतर होगा अगर आप एक बड़ा बैग कैरी करें। इसके अलावा, आप एक छोटा बैग हैंडी रखें जिसमें छोटे छोटे और जरूरी सामान को आप घूमने के दौरान साथ में रख सकें।

solo traveling tips in hindi,traveling tips,travel guide,travel tips,travel tips in hindi

जगह के मुताबिक जरूरत की चीजें

आप चाहे बीच पर जाएं या पहाड़ पर, हर जगह पर मौसम और स्थिति के लिहाज से कुछ चीजों की जरूरत होती है। जैसे बीचवेयर या बर्फ में पहने जाने वाले बूट्स। ऐसे में अक्सर लोग इन्हें खरीदकर साथ ले जाते हैं। अगर आप एक्स्ट्रा लगेज और चीजें सम्भालने के झंझट से बचना चाहती हैं, तो उन जगहों पर बेस्ट किराए के साधनों की खोज पहले से करके रखें। इसके लिए स्थानीय होटल या दुकानों से भी राय ली जा सकती है। अगर आपको हाइजीन को लेकर चिंता है तो उक्त साधनों को एक दिन पहले से लेकर सेनेटाइज कर लें और फिर इस्तेमाल करें। बीच वेयर को तो आसानी से धोकर सुखाया जा सकता है।

solo traveling tips in hindi,traveling tips,travel guide,travel tips,travel tips in hindi

जरूरी डाक्यूमेंट्स रखें साथ

ट्रैवल के दौरान आप वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, टिकट, होटल रिजर्वेशन आदि जरूरी डॉक्यूमेंट जरूर साथ में रखें। आप चाहें तो इसका दो सेट फोटोकॉपी बनाकर अपने हर लगेट में रख दें। ऐसे में अगर ये खो जाएं तो आप तक सामान पहुंचाने में लोगों को दिक्कत नहीं आएगी।

solo traveling tips in hindi,traveling tips,travel guide,travel tips,travel tips in hindi

स्मार्ट वाॅलेट जरूरी

लगेज को उतना ही भरें जितना आप उठा कर मुश्किल समय में भाग भी सकती हों। स्मार्ट वॉलेट से काम लें। मतलब कैश कम, कार्ड से काम ज्यादा लें। यदि आप विदेश जा रही हैं तो कुछ करंसी वहां की भी रखें और वहां के स्थानीय मोड़ ऑफ पेमेंट्स भी फोन में डाउनलोड करके रखें।

solo traveling tips in hindi,traveling tips,travel guide,travel tips,travel tips in hindi

कैश भी करें कैरी

वैसे तो अब ज्यादातर कैशलेस ट्रांजेक्शन ही होता है लेकिन फिर भी अपने पास कैश जरूर रखें। ये कैश आपके काफी काम आएंगे। यहां के स्थानीय बाजारों में या छोटी मोटी चीजो को खरीदने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकेंगी।

solo traveling tips in hindi,traveling tips,travel guide,travel tips,travel tips in hindi

दवाइयां साथ रखें

ट्रैवलिंग के दौरान अपने साथ कुछ जरूरी दवाइयों को जरूर रखें। अपने साथ बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और गैस आदि की दवाइयां जरूर रखें। इससे आपको इमरजेंसी में दिक्कत नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका