न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुद को तलाशने का एक जरिया हैं सोलो ट्रैवलिंग, जानें इससे मिलने वाले फायदे

आज इस कड़ी में हम आपको सोलो ट्रैवलिंग के ऐसे फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको भी अकेले घूमने जाने के लिए मजबूर कर देंगे। आइये जानें इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 27 Jan 2023 4:13:29

खुद को तलाशने का एक जरिया हैं सोलो ट्रैवलिंग, जानें इससे मिलने वाले फायदे

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए बहुत प्लानिंग भी करते हैं। लेकिन आजकल सोलो ट्रैवलिंग का कांसेप्ट काफी बढ़ने लगा हैं। यह पहले सिर्फ पश्चिम देशों में देखने को मिलता था, लेकिन अब भारतीय भी इसे खुलकर आजमा रहे हैं। सोलो ट्रैवलिंग के दौरान आप अकेले ही घूमने के लिए निकल जाते हैं और अपनी मर्जी के खुद मालिक होते हैं। खास बात ये है कि सोलो इस ट्रैवल से किसी भी इंसान को कभी नुकसान नहीं हुआ है बल्कि हमेशा फायदा ही हुआ है। सोलो ट्रैवलिंग खुद को तलाशने का एक जरिया हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सोलो ट्रैवलिंग के ऐसे फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको भी अकेले घूमने जाने के लिए मजबूर कर देंगे। आइये जानें इनके बारे में...

solo traveling is a way to discover yourself know its benefits,holiday,travel,tourism

कंफर्ट जोन का चलता है पता

कंफर्ट जोन कहां है? आपके घर में? आपकी अपनी जिंदगी के कई हिस्सों में है ये कंफर्ट जोन। मगर खुद में छुपी खूबियों को जानने के लिए इस कंफर्ट जोन से बाहर आना जरूरी होता है। अकेले यात्रा शुरू करेंगी, तो इस जोन से बाहर आने का मौका मिलेगा। सोलो ट्रैवलिंग के द्वारा स्वयं को जानना का मौका मिलता है। सोलो ट्रैवलिंग में हर काम अपने आप करना पड़ता है जिसके कारण आपको मालूम चलता है कि आप कौन सा काम करने में सक्षम हैं और कौन सा काम नहीं हैं। आप समझ पाएंगी कि आपकी दुनिया सिर्फ इतने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अभी और भी बहुत से कमाल आपको करने हैं।

होता है आजादी का अहसास

सोलो ट्रैवलिंग में आपके पास अपनी आजादी होती है। जब आप ग्रूप में या फैमिली के साथ होते हैं तो ट्रैवलिंग के दौरान भी इन लोगों की रोक-टोक सुनने को मिलती है। सोलो ट्रैवलिंग में आपको रोकने-टोकने वाला कोई नहीं होता है और आप आजाद होते हैं।

solo traveling is a way to discover yourself know its benefits,holiday,travel,tourism

मनपसंद का खाना

कई बार ऐसा होता है कि आपको सफर पर नॉनवेज खाने का मन है लेकिन आपके ग्रुप के बाकी लोग शाकाहरी हैं। ऐसे में आप चाहकर भी नॉनवेज नहीं खा सकते। आपको समूह के सभी लोगों का ध्यान रखते हुए मन मारकर वेज खाना ही लेना पड़ता है। अकेले सफर में ऐसी दिक्कत नहीं आती। आप आराम से जो मन करे, वह खा सकते हैं।

नई-नई जानकारी

ये बात बिल्कुल सही है कि जब आप परिवार के साथ बाहर जाते हैं, तो आप ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ ही व्यस्त होती हैं। जबकि अकेले होने पर आप नए लोगों से मिलती हैं, तो जिंदगी के नए रंगों से रूबरू होने का मौका मिलता है। जैसे हो सकता है आप किसी ऐसी लड़की से मिलें, जिसने घूमने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। मगर आप सालों से बेहतरीन डांसर होने के बाद भी अपनी नौकरी छोड़ने का रिस्क नहीं ले पा रही हैं। पर अब आपको ऐसा करने का साहस मिलेगा। अकेले घूमने निकलेंगी, तो खर्च कम होगा, जब खर्च कम होगा, तो आप ज्यादा घूमेंगी और आपके अनुभव भी ज्यादा होंगे। कम खर्च में ज्यादा घूमने का अच्छा तरीका है सोलो ट्रैवल।

solo traveling is a way to discover yourself know its benefits,holiday,travel,tourism

जिंदगी को देखना का नया नजरिया

काम, पढ़ाई या किसी भी परेशानी में हम अपने आपको इतना परेशान कर लेते हैं कि हमें अपने जीवन की अच्छी चीजें और हमारे इर्द-गिर्द के अच्छे लोग हमें दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन सोलो ट्रैवलिंग की मदद से आप एक दुनिया और लोगों को नए नजरिए से देखते हैं और कई खूबसूरत चीजों को अपने आसपास महसूस करते हैं। इससे आपको अपने रोजाना के दिनचर्या से कुछ दिनों की आजादी मिल सकती है और आप नयी ऊर्जा और सोच से भर सकते हैं।

सीखें आत्मनिर्भर बनना

अकेले यात्रा का एक फायदा ये भी है कि आप आत्मनिर्भर बनना सीख पाती हैं। आप जान पाती हैं कि बिना किसी की सहायता लिए जिंदगी के कई सारे काम किए जा सकते हैं। जबकि हमेशा लोगों से घिरे रहना आपको अपनी सुरक्षा या दूसरे जरूरी कामों के लिए दूसरों पर निर्भर ही बनाए रखता है। धीरे-धीरे आप अपने काम करके अपनी क्षमताओं को पहचान लेते हैं। फिर जिंदगी आप खुद ही मैनेज कर लेते हैं। अकेले यात्रा करना आपको अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही आगे आने का साहस भी दे देता है। बाहर निकलते हुए आप ये समझ पाती हैं कि अपनी सुरक्षा को लेकर भी आप दूसरों पर निर्भर नहीं हैं। कुछ जरूरी कदम आपको हमेशा सुरक्षित रख सकते हैं और इन कदमों को आप खुद ही पहचान और सीख लेती हैं।

solo traveling is a way to discover yourself know its benefits,holiday,travel,tourism

तनाव भी होगा कम

कई सारे शोधों में ये माना गया है कि यात्रा तनाव कम करने में सहायक है। जब आप अकेले यात्रा करने निकलती हैं तो सिर्फ अपने साथ होती हैं और यही साथ आपको अपनी परेशानियों को समझने में मदद करता है। आप अपनी स्थितियों का आकलन कर पाती हैं और तनाव को खुद से दूर रखने के उपाय भी तलाश पाती हैं। फिर ये यात्रा भले ही दो दिनों की हो, लेकिन आपके तनाव को भगाने का काम करती है।

सस्ता सफर और मजेदार भी

कई बार आपका बजट कम होता है लेकिन आपके दोस्त महंगे होटेल में रहना और खाना चाहते हैं। चूंकि आप ग्रुप के साथ यात्रा करने गए हैं तो आपको उनके निर्णय में शामिल होना होता है। ऐसे में आप पर बिना बात के आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। अकेले सफर करने में आपको इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर