न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरत पर्यटन स्थल के तौर पर देखा जाता हैं गंगटोक, जानें यहां की खास जगहें

जब भी पूर्वोतर भारत की बात आती हैं तो घूमने के नाम पर गंगटोक को बहुत पसंद किया जाता हैं। यह सिक्किम का सबसे बड़ा और राजधानी शहर हैं जो समुद्र तल से लगभग 5410 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Feb 2023 4:20:44

खूबसूरत पर्यटन स्थल के तौर पर देखा जाता हैं गंगटोक, जानें यहां की खास जगहें

जब भी पूर्वोतर भारत की बात आती हैं तो घूमने के नाम पर गंगटोक को बहुत पसंद किया जाता हैं। यह सिक्किम का सबसे बड़ा और राजधानी शहर हैं जो समुद्र तल से लगभग 5410 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। बादलों से घिरी हुई यह जगह आकर्षक और प्राकृतिक सौन्दर्य के रूप में बहुत पसंद की जाती हैं। गंगटोक शहर कई आश्चर्यजनक प्राकृतिक अजूबों से भरा हुआ है। प्रकृति प्रेमियों, धार्मिक यात्रियों और पर्यटकों के लिए गंगटोक हमेशा से एक आदर्श स्थान रहा हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गंगटोक के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने का अपना अलग ही मजा हैं। आइये जानते हैं इन पर्यटन स्थलों के बारे में...

खूबसूरत पर्यटन स्थल के तौर पर देखा जाता हैं गंगटोक, जानें यहां की खास जगहें

त्सोमगो झील

अगर आपको गंगटोक में घूमने के लिए सिर्फ एक ही जगह को अच्छे से देखना है, तो हमारा मानना है कि आपको त्सोमगो झील जाना चाहिए। त्सोमगो चांगू झील एक हिमनद झील है, जो गंगटोक से 40 किलोमीटर की दूरी पर 12,310 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ों से घिरी ये झील अपना पानी पिघलती बर्फ से इकट्ठा करती है। झील की एक खास बात यह है कि यह हर मौसम के साथ अपना रंग बदलती है। झील सर्दियों के दौरान जमी रहती है, तो वहीं गर्मियों में चारों ओर बर्फ की जगह पर फूल खिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बौद्ध भिक्षु पुराने समय में झील के रंग को देखकर ही भविष्य की भविष्यवाणी किया करते थे।

खूबसूरत पर्यटन स्थल के तौर पर देखा जाता हैं गंगटोक, जानें यहां की खास जगहें

हनुमान टोक

गंगटोक से तकरीबन 10 Km की दूरी पर एक पहाड़ी की ऊंची चोटी पर स्थित है यह हनुमान टोक। हनुमान टोक मुख्य रूप से भगवान हनुमान को समर्पित है। इस पवित्र स्थान को लोगों की मनोकामना पूर्ण करने वाला धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस हनुमान टोक परिसर को अभी हाल ही में पूर्णनिर्मित भी किया गया था। इस हनुमान टोक से आसपास के देखने वाले नजारा काफी आकर्षक एवं खूबसूरत होता है, जो कि एक प्राकृतिक प्रेमी द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

खूबसूरत पर्यटन स्थल के तौर पर देखा जाता हैं गंगटोक, जानें यहां की खास जगहें

रुमटेक मठ

गंगटोक से केवल 23 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ रुमटेक मठ गंगटोक का सबसे बड़े और महत्वपूर्ण मठों में से एक है और इसे धर्मचक्र केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। यह मठ गंगटोक वल्कि पुरे सिक्किम में सबसे आकर्षक और शानदार पर्यटन स्थलों के रूप में मशहूर है जो पारंपरिक तिब्बत शैली में बनाया गया है। तीन मंजिला वाले इस मठ में कई सुंदर मूर्तियां, भिन्न चित्रों के साथ विशाल पार्थना कक्ष और कई अनूठी वस्तुएं और धर्म ग्रन्थ शामिल है। यह प्राचीन मठ दुनिया की बेहतरीन वास्तुकलाओं में से एक लिए जाना जाता है और गंगटोक में घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।

खूबसूरत पर्यटन स्थल के तौर पर देखा जाता हैं गंगटोक, जानें यहां की खास जगहें

नाथुला पास

अगर आप गंगटोक घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहाँ पर एक ऐसी जगह है जिसे आप कभी मिस नहीं करना चाहेंगे। हम बात कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय भारत-चीन सीमा की जिसको देखने के लिए आपको एक परमिट की जरूरत होती है। इस परमिट को आप गंगटोक जाने के बाद आसानी से हासिल कर सकते हैं। बता दें कि नाथुला पास- भारत-चीन सीमा पर सिर्फ भारतीय पर्यटकों को जाने की अनुमति होती है और विदेशियों को यहां जाने की अनुमति नहीं है। यह सीमा एक ऐसी जगह है जहाँ पर जाने के बाद आप भारतीय सैनिको के साथ चीन के सैनिक और उनके गुजरने वाले ट्रकों को भी देख सकते हैं।

खूबसूरत पर्यटन स्थल के तौर पर देखा जाता हैं गंगटोक, जानें यहां की खास जगहें

रेशी हॉट स्प्रिंग्स

आपको बता दें वैसे तो सिक्किम में कई सारी हॉट स्प्रिंग्स है लेकिन इस रेशी हॉट स्प्रिंग्स की कुछ खास महत्व एवं विशेषता है, जिसकी वजह से यह काफी प्रसिद्ध हैं। यहां पर जाने वाले पर्यटक और तीर्थयात्री अपने आप को इस हॉटस्प्रिंग में काफी समय तक भिगोते हैं। ऐसा इसलिए करते है क्योंकि माना जाता है कि इस झरने में कई औषधीय गुण हैं, जो त्वचा रोग को ठीक करने के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

खूबसूरत पर्यटन स्थल के तौर पर देखा जाता हैं गंगटोक, जानें यहां की खास जगहें

हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

सिक्किम का पहला चिड़ियाघर, हिमालयन जूलॉजिकल पार्क में स्नो लेपर्ड्स, हिमालयन पाम सिवेट्स, रेड पंडों और हिमालयन ब्लैक बियर्स का घर है। विभिन्न जीवों की वजह से ये जगह देश के अधिकांश चिड़ियाघरों से अलग मानी जाती है। यहां के जानवरों को पिंजरे में न रखकर बिल्कुल हूबहू प्राकृतिक आवास में रखा जाता है। 1,780 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, चिड़ियाघर कंचनजंगा पर्वत के शानदार दृश्य भी प्रस्तुत करता है। अगर आप गंगटोक का ये चिड़ियाघर देखना चाहते हैं, तो कम से कम अलग से 3 से 4 घंटे जरूर लेकर आएं, खासकर तब और जब आप बच्चों के साथ घूम रहे हो।

खूबसूरत पर्यटन स्थल के तौर पर देखा जाता हैं गंगटोक, जानें यहां की खास जगहें

फोडांग मठ

गंगटोक से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ फोडोंग या फोडांग मठ सिक्किम के छह सबसे महत्पूर्ण बौद्ध मठों में से एक है और गंगटोक में घूमने के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक माना जाता है। यह मठ 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ है और प्राकृतिक सुंदरता के बिच स्तिथ होने करण यह सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह मठ सिक्किम में सबसे प्रमुख मठों में से एक है और पर्यटकों को सिक्किम की आध्यात्मिक गहराई का सबसे अच्छा आनंद लेने का मौका प्रदान करता है। वर्तमान में फोडोंग मठ सिक्किम का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षणों का केंद्र है और इसमें काग्यू वंश के लगभग 260 भिक्षु रहते हैं। मठ की दीवारों को सुंदर चित्रों से सजाया गया है जो किसी को भी आश्चर्यचकित कर सकता है।

खूबसूरत पर्यटन स्थल के तौर पर देखा जाता हैं गंगटोक, जानें यहां की खास जगहें

बाबा हरभजन सिंह मंदिर

बाबा हरभजन सिंह 4000 मीटर की ऊँचाई पर 64 किमी की दूरी पर नाथुला और जेलेपला दर्रे के बीच से गुजरने वाली सड़क पर स्थित एक ऐसा मंदिर है जो बाबा हरभजन सिंह की समाधि पर बना हुआ है। बताया जाता है कि 35 साल पहले पूर्वी सिक्किम में तुक्ला से लेकर देंग ढुकला तक के विभाजन के दौरान खच्चरों के एक झूंड नेतृत्व करते हुए सिपाही हरभजन सिंह लापता हो गए थे, इसके बाद उनकी खोज शुरू की गई। लेकिन तीन दिनों तक खोज करने के बाद सैनिको को उनकी बॉडी मिली। इसके बाद टुकड़ी के कई सैनिकों ने बताया कि बाबा उनके सपनों में आ रहे हैं और अपनी याद में एक मंदिर बनाने के लिए बोल रहे थे। जिसके बाद उनकी याद में ‘बाबा हरभजन सिंह स्मारक मंदिर’ बनवाया गया। यहाँ आने वाले पर्यटक और उनकी वर्दी पर चढ़ाने के बाद उनकी परिक्रमा करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल