न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के लिए कर रही हैं शॉपिंग, जरूर एक्सप्लोर करें दिल्ली के ये चूड़ा मार्केट

आज हम आपके लिए दिल्ली के कुछ प्रसिद्द चूड़ा मार्केट की जानकारी लेकर आए हैं जहां सस्ते दामों में आपको डिफरेंट चूड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन मिल जाएगा। आइये जानते हैं इन बाजार के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 21 Dec 2022 4:54:12

शादी के लिए कर रही हैं शॉपिंग, जरूर एक्सप्लोर करें दिल्ली के ये चूड़ा मार्केट

शादियों का सीजन जारी हैं जहां बाजारों में बहुत भीड़ लगी हुई हैं। हर कोई अपनी शादी के लिए एक लंबी शॉपिंग लिस्ट तैयार करता हैं और उनके अनुरूप अलग-अलग बाजार की ओर रूख करते हैं। लड़कियों की शॉपिंग लिस्ट में कई चीजें होती हैं जिनमें से एक हैं चूड़ियां। दुल्हन के हाथ में रंग-बिरंगी चूड़ियां उनके लुक को आकर्षक बनाने का काम करती हैं। एथनिक वियर जैसे साड़ी, सूट या लहंगे के साथ अलग-अलग साइज़ के चूड़े बहुत पसंद किए जाते हैं और इनकी शॉपिंग में आपको कई ऑप्शन मिल जाए, तो मजा ही आ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए दिल्ली के कुछ प्रसिद्द चूड़ा मार्केट की जानकारी लेकर आए हैं जहां सस्ते दामों में आपको डिफरेंट चूड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन मिल जाएगा। आइये जानते हैं इन बाजार के बारे में...

shopping for marriage definitely explore this bangle market of delhi,holiday,travel,tourism

लाजपत नगर मार्केट

साउथ दिल्ली में मौजूद लाजपत नगर मार्केट को पॉश मार्केट के रूप में भी जाना जाता है। यहां आपको बड़े-बड़े शोरूम्स और दूसरी तरह स्ट्रीट पर लगी दुकानें देखने को मिल जाएंगी। यहां आप एक अच्छी वेडिंग शॉपिंग भी कर सकते हैं। महिलाएं हो या पुरुष सबके लिए यहां कुछ न कुछ जरूर है। अगर बात करें यहां ब्राइडल चूड़े की तो आपको यहां एक से एक वैरायटी देखने को मिल जाएगी। यहां कई मशहूर दुकानें हैं, जहां हर पैटर्न में चूड़े मिल जाते हैं।

shopping for marriage definitely explore this bangle market of delhi,holiday,travel,tourism

सीलमपुर मार्केट

सीलमपुर का मार्केट वैसे तो अन स्टिच और रेडीमेड कपड़ों के लिए मशहूर है। लेकिन अगर आप सस्ती और अच्छी चूड़ियां खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए यह मार्केट बेस्ट है। क्योंकि आपको यहां हर वैरायटी की चूड़ियां आसानी से मिल जाएंगी। यहां गोल्ड के कंगन से लेकर आर्टिफिशियल चूड़ियों की कई दुकानें हैं। आप इन दुकानों से कांच की चूड़ियां, कलरफुल चूड़ियां आदि अपने बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपको सिंपल या प्लेन चूड़ियां खरीदनी हैं, तो सिंपल चूड़ियां भी आपको यहां आसानी से मिल जाएंगी।

shopping for marriage definitely explore this bangle market of delhi,holiday,travel,tourism

तिलक नगर मार्केट

तिलक नगर मार्केट अपने कपड़ों के लिए जानी जाती है, लेकिन तिलक नगर मार्केट अपनी और भी चीजों के लिए जानी जाती है। यहां ठीक-ठीक दाम में बढ़िया डिजाइन वाले चूड़े देखे जा सकते हैं। ये मार्केट बुधवार को बंद रहती है। यहां लड़कियों के नाम वाले कस्टमाइज चूड़े भी मिलते हैं।

shopping for marriage definitely explore this bangle market of delhi,holiday,travel,tourism

कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस ब्रांडेड कपड़ों के लिए मशहूर है। लेकिन कनॉट प्लेस बहुत बड़ा है, जहां आपको हर फैशनेबल एक्सेसरीज की दुकान आसानी से मिल जाएंगी। अगर आपको चूड़ियां खरीदनी हैं, तो आप हनुमान मंदिर के पास स्थित चूड़ी मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको ट्रेडिशनल ड्रेसेस पर पहनने के लिए हर तरह की चूड़ियां जैसे कांच, कुंदन, कलरफुल चूड़ियां आदि मिल जाएंगी। आप यहां से अपनी ड्रेस के हिसाब से मैचिंग की चूड़ियां आसानी से खरीद सकती हैं।

shopping for marriage definitely explore this bangle market of delhi,holiday,travel,tourism

राजौरी गार्डन मार्केट

अगर आप थोड़ी क्लासी चीजें खरीदने के इच्छुक हैं, तो एक बार राजौरी गार्डन का भी चक्कर लगा सकती हैं। ये मार्केट देखने में ऐसा लगता है, जैसे मानों ब्राइडल के लिए ही बनाया गया हो। यहां कई वैरायटी बेहद यूनीक और क्लासी हैं। इस मार्केट से शॉपिंग के लिए आपको मेट्रो लेनी पड़े। मार्केट का नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजौरी गार्डन है। ये बाजार बुधवार के दिन बंद रहता है।

shopping for marriage definitely explore this bangle market of delhi,holiday,travel,tourism

सदर बाजार

सदर बाजार के नाम से कौन वाकिफ नहीं है, भला। क्योंकि यह दिल्ली का सबसे फेमस और सस्ता मार्केट है। जहां आपको होलसेल की कीमत पर कई सारी चीजें जैसे कुर्ते, ड्रेस, कपड़े, जीन्स आदि रिटेल में मिल जाएंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां कई ऐसी भी दुकानें हैं, जहां आपको सस्ती और अच्छी चूड़ियां आसानी से मिल जाएंगी। यहां आपको चूड़ियां अच्छी वैरायटी में देखने को मिलेंगी। बेस्ट बात यह है कि यहां चूड़ियों के साथ कड़े भी मिलते हैं। यहां आपको 100 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की चूडियां मिल जाएंगी।

shopping for marriage definitely explore this bangle market of delhi,holiday,travel,tourism

करोल बाग मार्केट

शॉपिंग की बात कर रहे हैं और करोल बाग की बात न करें, ऐसा कैसे हो सकता है। इस बाजार में आपको शादी से जुड़ा हर सामान देखने को मिल जाएगा। अगर आप एक अच्छी ज्वेलरी की तलाश में हैं, तो आपको यहां बॉलीवुड ऐक्ट्रेस की एकदम सेम ज्वेलरी मिल जाएगी। आप जिस भी तरह की ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं, तो अपने साथ उस ड्रेस को साथ में जरूर लेकर जाएं।

shopping for marriage definitely explore this bangle market of delhi,holiday,travel,tourism

चांदनी चौक मार्केट

चांदनी चौक का मार्केट एशिया का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां आपको घर का सभी सामान, हर तरह के कपड़े आदि सस्ते दामों पर आसानी से मिल जाएंगे। भारत के कई राज्यों से लोग खासतौर पर यहां पर अपनी शादी की शॉपिंग करने आते हैं। विदेशी लोग भी इस मार्केट से खूब शॉपिंग करते हैं। इसके अलावा, चांदनी चौक में आपको चूड़ियां भी मिल जाएंगी। बेस्ट बात यह है कि यहां पर आपको कांच की कई तरह की चूड़ियां खरीदने का मौका मिलेगा। अगर आपको सिंपल चूड़ियांं पसंद हैं तो वो भी और डिजाइनर चूड़ियां चाहिए तो वह भी यहां पर आसानी से मिलेंगी। अगर आप फंक्शन में पहनने के लिए चूड़ियां खरीदना चाहती हैं, तो एक बार चांदनी चौक के इस मार्केट को ज़रूर एक्सप्लोर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका