न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mahashivratri 2022 : शिव के प्रति भक्तों की आस्था को दिखाते हैं विदेश में बने भोलेबाबा के ये मंदिर

आज हिंदू धर्म का प्रमुख पव महाशिवरात्रि मनाया जा रहा हैं जिसमे सभी शिव भक्त मंदिर जाकर भोलेबाबा के दर्शन करना पसंद करते हैं। भारत के तो हर गली में शिव का मंदिर मिल ही जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Mar 2022 8:40:33

Mahashivratri 2022 : शिव के प्रति भक्तों की आस्था को दिखाते हैं विदेश में बने भोलेबाबा के ये मंदिर

आज हिंदू धर्म का प्रमुख पव महाशिवरात्रि मनाया जा रहा हैं जिसमे सभी शिव भक्त मंदिर जाकर भोलेबाबा के दर्शन करना पसंद करते हैं। भारत के तो हर गली में शिव का मंदिर मिल ही जाता हैं। लेकिन शिव के प्रति भक्तों की आस्था इससे जानी जा सकती हैं कि भारत के बाहर विदेशों में भी भोलेबाबा के कई प्रसिद्द मंदिर हैं। विदेशों के इन मंदिरों में भी आज के दिन भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता हैं। अगर आप भी कभी विदेश यात्रा पर जाए तो विदेशों में स्थिति इन शिव मंदिर के दर्शन करने का प्लान जरूर करें। आइये जानते हैं शिव के इन विदेशी मंदिरों के बारे में...

shiv temples in foreign countries

प्रम्बनन मंदिर, इंडोनेशिया Prambanan Temple Indonesia

इंडोनेशिया देश के जावा शहर के पास योग्यकर्ता शहर से 17 किमी की दूरी पर एक विशाल मंदिर स्थित है। जिसे प्रम्बनन शिव मंदिर कहते हैं। प्रम्बनन मंदिर पूर्वी एशिया का सबसे बड़ा मंदिर कहलाता है। 9वीं शताब्दी का यह मंदिर परिसर के बहुत अंदर जाकर स्थित है। इसकी कुल ऊंचाई 154 फुट है। इस मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में महाराज रकई पिकाटन ने कराया था।

shiv temples in foreign countries

शिव विष्णु मंदिर, फ्लोरिडा Shiva Vishnu Temple Florida

दक्षिण फ्लोरिडा के शिव मंदिर में दो इमारते हैं। एक पारंपरिक मंदिर और एक कम्यूनिटी हॉल , जिसमें 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यह 6300 वर्गफुट में फैला हुआ है। इस मंदिर की स्थापित्य शैली चोल और पल्लव वंश काल की बताई जाती है।

shiv temples in foreign countries

गुप्तेश्वर मंदिर, ऑस्ट्रेलिया Mukti Gupteshwar Temple Australia

ऑस्ट्रेलिया के इस मंदिर में 13वां ज्योर्तिलिंग है, जिसे 1999 में नेपाल के राजा बिरेन्द्र बीर बिक्रम शाह देव ने ऑस्ट्रेलिया को तोहफे में दिया था। यह एक मानव निर्मित गुफा मंदिर है। इसके गर्भगृह में आपको एक गहरी तिजोरी मिलेगी, जिसमें ओम नम: शिवाय लिखे लाखों नोट हैं।

shiv temples in foreign countries

कटासराज मंदिर, पाकिस्तान Katasraj Temple Pakistan

भोलेबाबा के भक्तों का मानना है कि इस मंदिर के भीतर मौजदू दो कुंड शिव के आंसुओं से बने थे। माना जाता है कि पांडवों ने भी अपने वनवास के दौरान काफी समय यहां बिताया था। कहा तो यह भी जाता है कि बाद में भगवान कृष्ण ने यहां पर एक हाथ से बना शिवलिंग स्थापित किया था। इस संरचना को 9वीं शताब्दी से पहले बनाया बनाया था।

shiv temples in foreign countries

पशुपतिनाथ का मंदिर, नेपाल Pashupatinath Temple Nepal

पशुपतिनाथ नेपाल में सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर काठमांडू के पूर्वी किनारे पर बागमती नदी के दोनों किनारों पर फैला हुआ है। यह मंदिर 753 ईसवी में बनाया गया था। इस मंदिर के अंदर का लिंगम एक मीटर ऊंचा है और इसके चार मुख हैं। माना जाता है कि इस मंदिर में स्थित ज्योर्तिलिंग शरीर का सिर है, जो भारत में 12 ज्योर्तिंलिंग से बना है।

shiv temples in foreign countries

लिवरमोर मंदिर, कैलिफॉर्निया Shiva Vishnu Temple Livermore California

विदेशों में बसे भारतीयों को अपने देश की याद हर वक्त सताती है। इसलिए यूएसए के कैलिफॉर्निया में लिवरमोर मंदिर बनवाया गया है। ताकि भक्त अपने भोले बाबा के दर्शन कर सकें और एक विदेशी देश में खुद को अकेला और अलग महसूस न करें। इस मंदिर के डिजाइन में उत्तर और दक्षिण भरतीय शैलियों का समावेश है। बता दें कि मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को तमिलनाडु सरकार की तरफ से भेंट किया गया है।

shiv temples in foreign countries

मध्य कैलाश मंदिर, दक्षिण अफ्रीका Madhya Kailash Temple South Africa

मध्य कैलाश मंदिर दक्षिण अफ्रीका के मिडरैंड में एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह मंदिर कुछ समय पहले ही हिंदू समुदाय में लोगों की बढ़ती संख्या के कारण बनाया गया है। यह मंदिर एक छत के नीचे सभी भक्तों को एकजुट करने वाला स्थान रहा है, जहां सालभर में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!