न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन के महीने में करें दिल्ली-NCR के इन 8 शिव मंदिरों का दर्शन, मिलेगा अद्भुद अहसास

सावन का महीना जारी हैं और इन दिनों में हर जगह शिव मंदिरों में भीड़ दिखना आम बात हैं। सभी भक्तगण मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं। वीकेंड आ चुका हैं तो यह अच्छा अवसर हैं जब आप अपने परिवार संग शिव मंदिरों के दर्शन करने जा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jul 2022 3:55:46

सावन के महीने में करें दिल्ली-NCR के इन 8 शिव मंदिरों का दर्शन, मिलेगा अद्भुद अहसास

सावन का महीना जारी हैं और इन दिनों में हर जगह शिव मंदिरों में भीड़ दिखना आम बात हैं। सभी भक्तगण मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं। वीकेंड आ चुका हैं तो यह अच्छा अवसर हैं जब आप अपने परिवार संग शिव मंदिरों के दर्शन करने जा सकते हैं। वैसे तो देश में हजारों शिव मंदिर हैं, लेकिन पर्यटन की दृष्टि से कुछ ही विशेष हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली और इसके आसपास के शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने परिवार संग वीकेंड का समय बिता सकते हैं। इन मंदिरों की छवि मन को सुकून देने वाली हैं जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। आइये जानते हैं दिल्ली- एनसीआर के इन शिव मंदिरों के बारे में...

shiv temple in delhi,biggest temple in delhi,biggest shiv temple in india,famous temple of delhi,delhi shiv temple

श्री गौरी शंकर मंदिर

दिल्ली के प्रसिद्ध और सबसे पुराने मंदिरों में से एक चांदनी चौक में स्थित है। इस मंदिर का नाम श्री गौरी शंकर मंदिर है। सावन के महीने में चांदनी चौक के इस शिव गौरी मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इन दिनों मंदिर को बहुत खूबसूरती से सजाया गया है। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और पूजा के साथ ही भक्त यहां की सुंदरता को भी निहार सकते हैं। इस सावन चांदनी चौक के श्री गौरी शंकर मंदिर जा सकते हैं।

shiv temple in delhi,biggest temple in delhi,biggest shiv temple in india,famous temple of delhi,delhi shiv temple

श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर

गाजियाबाद का श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि ये मंदिर 5000 वर्ष पुराना है। पुराणों में इस मंदिर का वर्णन किया गया है। ऐसी मान्यता है कि ये मंदिर त्रेतायुग का है, जब भगवान राम का जन्म भी नहीं हुआ था। इस खूबसूरत मंदिर में हर समय एक धूना जलती रहती है और स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने इसे सदैव ऐसे ही जलते हुए देखा है। शास्त्रों के अनुसार ये धूनी उस समय जली थी जब कलयुग में भगवान शिव ने यहां अपने दर्शन दिए थे। इस मंदिर को पुराणों में हिरण्यगर्भ ज्योतिर्लिंग के रूप में भी जाना जाता है। हर साल इस मंदिर में भक्तों का जमावड़ा देखा जा सकता है।

shiv temple in delhi,biggest temple in delhi,biggest shiv temple in india,famous temple of delhi,delhi shiv temple

मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर

दिल्ली के शिवाजी मार्ग पर स्थित इस मंदिर का उद्घाटन, साल 1994 में शिवरात्रि के दिन किया गया था। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी मौजूद थे। यह मंदिर करीब 200 एकड़ में फैला हुआ है। यहां भगवान शिव का विशालकाय मूर्ति स्थापित है। इसकी ऊंचाई 100 फीट है। अगर आप एनएच 8 से गुजरते हैं तो मंदिर के भगवान शिव की मूर्ति दूर से ही नजर आती है। मंदिर में भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती, कार्तिकेय, नंदी, सीता-श्रीराम, राधा कृष्ण और भगवान गणेश की भी मूर्तियों की भी पूजा की जा सकती है। यहां बनी सभी मूर्तियां काफी विशाल और कांस्य धातु की बनी हैं। यहां मंदिर में सुंदर बगीचे भी बने हुए हैं, जो यहां आए भक्तों को शांत वातावरण देने के साथ ही मनमोहक प्रतीत होते हैं।

shiv temple in delhi,biggest temple in delhi,biggest shiv temple in india,famous temple of delhi,delhi shiv temple

शिव मंदिर गुफा वाला

प्रीत विहार में स्थित इस मंदिर की तरफ छोटे-बड़े सभी लोग आकर्षित होते हैं। इस मंदिर की खूबसूरती है यहां बनी सुंदर आकृतियां, जो किसी का भी मन मोह लेती हैं। सिर्फ यहीं नहीं, गुफा में जानें का अनुभव भी यादगार होता है और यहां आए भक्त उस पल को कभी नहीं भूलते। बता दें, प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से इस मंदिर की तरफ आसानी से जाया जा सकता है।

shiv temple in delhi,biggest temple in delhi,biggest shiv temple in india,famous temple of delhi,delhi shiv temple

गोपेश्वर महादेव मंदिर

गाजियाबाद के वैशाली के सेक्टर 4 में स्थित इस मंदिर के भव्य रूप के दर्शन आपको दूर से ही होने लगते हैं। वैशाली मेट्रो स्टेशन से नीचे आते समय दाएं ओर बनी स्वचालित सीढ़ी से उतरते समय आपको मंदिर के दर्शन होने लग जाते हैं। यहां हर साल सावन माह में भक्त अपनी मनोकामना सिद्धि के लिए पूजा करने पहुंचते हैं। इसके अलावा वैशाली में गुलमोहर शिवालय भी काफी प्रसिद्ध है। यह मंदिर श्री शनि धाम के नजदीक बना है और यहां आप वैशाली मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आसानी से जा सकते हैं।

shiv temple in delhi,biggest temple in delhi,biggest shiv temple in india,famous temple of delhi,delhi shiv temple

नीली छतरी मंदिर

दिल्ली के जमुना बाजार में स्थित यह मंदिर बेहद पुराना है। बताते हैं कि पांच पांडवों में सबसे बड़े राजा युधिष्ठिर ने इस मंदिर की स्थापना की थी। बता दें कि इस शिव मंदिर का निर्माण कराने के बाद अश्वमेध यज्ञ भी आयोजित किया था।

shiv temple in delhi,biggest temple in delhi,biggest shiv temple in india,famous temple of delhi,delhi shiv temple

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर गाजियाबाद के वैशाली में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण कश्मीरी पंडितों द्वारा किया गया है। वैशाली का सबसे विशाल शिवलिंग इसी मंदिर में स्थापित है। सिर्फ यही नहीं, यहां पर एक गोपीनाथ आश्रम भी चलाया जाता है। हर महीने के पहले रविवार को यहां हवन किया जाता है। गोपीनाथजी के जन्मदिवस पर इस मंदिर में एक विशाल भंडारा भी रखा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!