न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मनाली से करीब 13 किमी की दूरी पर स्थित है सेथन गांव, बर्फ से बने इग्लू में बिताएं छुट्टियां

मनाली की खूबसूरत वादियों के दीदार के लिए देश और दुनिया से सैलानी बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। मनाली प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों और प्रेमी जोड़ो के लिए जन्नत के सामान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 10:44:43

मनाली से करीब 13 किमी की दूरी पर स्थित है सेथन गांव, बर्फ से बने इग्लू में बिताएं छुट्टियां

हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां की झीलें, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और प्राचीन मंदिर पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं। अपनी ऊँची-ऊँची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले लोगो को शांति प्रदान करती है। हिमाचल प्रदेश का अनुकूल वातावरण, सुरम्य प्राकृतिक दृश्य, रंगीन संस्कृति, साहसिक खेल, दर्शनीय स्थल और विभिन्न प्रकार के मेले त्योहार और समारोह बेहद खास हैं। हिमाचल प्रदेश का सबसे पर्यटक स्थल है मनाली। मनाली समुद्र तल से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है। मनाली अपने हरे भरे जंगल, फूलों के साथ बिछी घास के मैदानों, नीले रंग की धाराओं और ताजगी की लगातार खुशबू के साथ एक असाधारण प्राकृतिक स्थल है। मनाली की खूबसूरत वादियों के दीदार के लिए देश और दुनिया से सैलानी बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। मनाली प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों और प्रेमी जोड़ो के लिए जन्नत के सामान है। इस हिल स्टेशन पर संग्रहालयों से लेकर मंदिरों तक, नदी के रोमांच से लेकर ट्रेकिंग ट्रेल्स तक, गांवों से लेकर ऊबड़-खाबड़ गलियों तक यहां आने पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती है। लेकिन इन दिनों एक और भी स्थान है जो पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। यह स्थान 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और नजारा इतना खूबसूरत है कि सैलानी यहां खिंचे चले आ रहे हैं। ये है घने जंगलों के बीच बर्फ की मोटी परत में बसा हुआ सेथन गांव। सेथन गांव हिमाचल के हामता वैली में स्थित है। यह मनाली से करीब 13 किमी की दूरी पर स्तिथ है। इस छोटे से गांव में सिर्फ 20 घर हैं।

sethan village manali,himachal pradesh travel,explore sethan in manali,remote villages in himachal,sethan village tourism,himachal pradesh offbeat destinations,travel guide for sethan village,himalayan village experiences,picturesque villages in himachal,sethan travel tips

यहाँ पर्यटक सेथन से राजसी धौलधार पर्वतमाला के साथ-साथ धौलधार और पीर पंजाल पर्वतमाला को विभाजित करते हुए तल पर बहने वाली व्यास नदी को देख सकते है। सेथन गांव इग्लू हाउस के नाम से भी फेमस है। बर्फ से बने इग्लू में सैलानी अपनी छुट्टियां बिताने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। सैलानी -15 डिग्री सेल्सियस में भी इग्लू हाउस में रह कर खूब मजे लेते है। इग्लू के अंदर बिस्तर भी बर्फ से बना हुआ ही मिलेगा। यहां खाना से लेकर एडवेंचर गेम आदि सभी का इंतजाम है। केवल सर्दियों के दौरान ही स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और इग्लू स्टे का आनंद लिया जा सकता है। इन गतिविधियों के लिए सबसे अच्छा समय मध्य जनवरी से अप्रैल है।

सेथन की लुभावनी सुंदरता निश्चित रूप से किसी को भी इस जगह की और अधिक खोज करने के लिए प्रेरित करेगी। सेथन कई दिन के ट्रेक प्रदान करता है जो गर्मियों के दौरान और सर्दियों के मौसम (जून से नवंबर) से ठीक पहले आदर्श होते हैं। अधिक लोकप्रिय और कई दिनों तक चलने वाले ट्रेक में से एक हम्पटा दर्रा ट्रेक है। हम्पटा पास ट्रेक में सेथन का बेस कैम्प है। हालांकि, सर्दियों के दौरान जब पूरा मार्ग बर्फ से लदा होता है, तो ट्रेक की सुंदरता का एक अलग स्तर होता है।

sethan village manali,himachal pradesh travel,explore sethan in manali,remote villages in himachal,sethan village tourism,himachal pradesh offbeat destinations,travel guide for sethan village,himalayan village experiences,picturesque villages in himachal,sethan travel tips

ऐसे पहुंचें सेथन गांव

मनाली से टैक्सी लेकर 15 km दूर हामटा तक जाया जा सकता है। उसके साथ ही सेंथन गांव लगता है। टैक्सी आपको 1000 रु से 1500 रु तक में मिल जायेगी। यदि बर्फ के कारण सड़क बंद हो तो मनाली से तीन किलोमीटर दूर प्रीणी नामक स्थान से पैदल 12 km का सफर तय कर यहां पहुंचा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी