न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची सारा अली खान, फैंस के साथ शेयर की तस्वीरें; जानें कैसे होते हैं यहां के दर्शन और पूजा प्रक्रिया

बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान ने काशी विश्वनाथ मंदिर का किया दर्शन, सफेद सूट और तिलक के साथ साझा की फोटोज़। जानिए यहां कैसे होते हैं मंगल आरती, सुगम दर्शन, रुद्राभिषेक और अन्य पूजा-अर्चना विकल्प, ऑनलाइन बुकिंग और मंदिर तक पहुंचने के तरीके।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 7:12:16

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची सारा अली खान, फैंस के साथ शेयर की तस्वीरें; जानें कैसे होते हैं यहां के दर्शन और पूजा प्रक्रिया

बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा सारा अली खान को ट्रेवलिंग का बेहद शौक है। कभी आप उन्हें ऊंचे पहाड़ों पर घूमते हुए देख सकते हैं, तो कभी मंदिरों में भक्ति में लीन। खासकर भगवान भोलेनाथ के मंदिर उनकी पसंदीदा जगहों में शामिल हैं। सारा की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर उनके ट्रेवलिंग अनुभवों की भरमार है, जिसमें मंदिरों के दर्शन भी प्रमुख हैं।

हाल ही में सारा ने काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी कुछ फोटोज़ इंस्टाग्राम पर साझा कीं। सफेद सूट में सजी सारा माथे पर तिलक लगाए खड़ी नजर आईं। फोटोज़ पर फैंस ने कमेंट कर “हर-हर महादेव” लिखा तो कुछ ने मजाक में कहा कि सारा 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन करके ही मानेंगी। अगर आप भी शिवभक्त हैं, तो जानिए काशी विश्वनाथ में कैसे होते हैं दर्शन और पूजा के विकल्प।

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के प्रकार

1. मंगल आरती: मंदिर सुबह 3:00 बजे खुलता है और 4:00 बजे तक मंगल आरती होती है। यह आरती बहुत शुभ मानी जाती है। इसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को सामान्य दिनों में 500 रुपये देने होते हैं।

2. साधारण दर्शन: सुबह 4:00 बजे से 11:00 बजे तक भक्त मुफ्त में भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।

3. सुगम दर्शन: जो श्रद्धालु आसानी से दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए सुगम दर्शन की सुविधा है। इसके लिए 250 रुपये शुल्क देना होता है। समय सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।

4. मध्याह्न भोग आरती: सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक भोग आरती होती है। इसमें भगवान शिव को विशेष भोग अर्पित किया जाता है। इसमें भाग लेने के लिए 300 रुपये देने होते हैं।

5. दोपहर/शाम का साधारण दर्शन: दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक श्रद्धालु फिर से मुफ्त में दर्शन कर सकते हैं।

6. सप्तऋषि आरती: शाम 7:00 बजे से 8:15 बजे तक सप्तऋषि आरती होती है। इसमें शामिल होने के लिए 300 रुपये देने होते हैं।

7. रात्रि श्रृंगार/भोग आरती: रात 9:00 बजे से 10:15 बजे तक भगवान शिव का श्रृंगार और भोग आरती होती है। इसमें भी 300 रुपये का शुल्क है।

8. रात्रि शयन आरती: रात 10:30 बजे से 11:30 बजे तक शयन आरती होती है। यह बिल्कुल मुफ्त है और भक्त इसे देखकर भगवान शिव के दिव्य दर्शन कर सकते हैं।

sara ali khan kashi vishwanath,kashi vishwanath temple darshan,mandir puja options,rudrabhishek temple booking,online temple registration,vip darshan kashi,shiva mandir visit,kashi travel guide,temple aarti timings,banaras mandir darshan

काशी विश्वनाथ में पूजा-अर्चना विकल्प

1. सन्यासी भोजन:

दैनिक भोजन: 3000 रुपये

सोमवार विशेष भोजन: 4500 रुपये

2. पूर्णिमा श्रृंगार:

हर पूर्णिमा को श्रृंगार किया जाता है। इसमें 3700 रुपये देकर भाग लिया जा सकता है और चढ़ावा में चीनी, इत्र, दूध, दही, घी, चंदन और शहद शामिल होते हैं।

3. अखंड दीप:

700 रुपये देकर भाग लेकर नकारात्मक ऊर्जा दूर की जा सकती है।

4. दूध अभिषेक:

शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शुल्क 230 रुपये।

5. महामृत्युंजय जप पूजा:

लंबी उम्र, बीमारियों से मुक्ति और अकाल मृत्यु से बचाव के लिए 5 दिन तक सात शास्त्रियों द्वारा जप किया जाता है। शुल्क 51,000 रुपये।

6. रुद्राभिषेक पूजा:

एक शास्त्री के साथ: 700 रुपये

पांच शास्त्रियों के साथ: 2600 रुपये

लघु रुद्र सेरेमनी: 5500 रुपये

20 साल रुद्राभिषेक: 25,000 रुपये

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यूजर अकाउंट बनाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- ईमेल और फोन नंबर जैसी जानकारी भरें।
- लॉगिन करें और दर्शन का प्रकार चुनें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें और ऑनलाइन पेमेंट करें।
- ई-टिकट डाउनलोड कर अपने फोन में सेव कर लें।

काशी विश्वनाथ मंदिर कैसे पहुंचें

फ्लाइट से:बनारस में वायुसेवा उपलब्ध है। दिल्ली, आगरा, खजुराहो, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ और गया से डायरेक्ट फ्लाइट्स हैं।

ट्रेन से: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन प्रमुख जंक्शन है। नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई आदि शहरों से ट्रेनें चलती हैं।

सड़क मार्ग से: आगरा से 565 किमी, प्रयागराज से 128 किमी और अन्य प्रमुख शहरों से बनारस के लिए अच्छी सड़क कनेक्टिविटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर