न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बना रहे हैं नए साल की शुरुआत में पार्टनर संग घूमने का प्लान, करें राजस्थान की इन जगहों को एक्सप्लोर

इसलिए कपल्स भी भारी संख्या में राजस्थान घूमने के लिए पहुंचते हैं। आज हम आपको राजस्थान की कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने के लिए आपको जरूर जाना चाहिए।

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 3:20:39

बना रहे हैं नए साल की शुरुआत में पार्टनर संग घूमने का प्लान, करें राजस्थान की इन जगहों को एक्सप्लोर

नए साल 2023 को आने में अब कुछ ही दिन का समय बचा हैं। कई लोग नए साल की शुरुआत में पार्टनर संग घूमने जाना पसंद करते हैं। घूमने के हिसाब से यह सबसे अच्छा मौसम होता है। क्योंकि इस मौसम में न तो आपको गर्मी से परेशानी होगी और न ही पसीना आने की समस्या होगी। आप अगर किसी जगह की तलाश में हैं, तो हम आपको इस समय में राजस्थान घूमने जाने की सलाह देंगे। इस राज्य के लगभग हर जिले में एक से एक बेहतरीन फोर्ट, महल और पैलेस स्थित हैं जिन्हें देखने के लिए हर दिन और हर महीने हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के पहुंचते हैं। जनवरी के मार्च महीने तक यहां का मौसम एकदम रोमांटिक रहता है। इसलिए कपल्स भी भारी संख्या में राजस्थान घूमने के लिए पहुंचते हैं। आज हम आपको राजस्थान की कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने के लिए आपको जरूर जाना चाहिए।

tourist places in rajasthan,holiday,travel,tourism,rajasthan travel guide,travel tips,rajasthan news in hindi

बीकानेर

राजस्थान का बीकानेर उन चुनिंदा जगहों में शामिल है जिसे बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक शहर माना जाता है। हसीन जगह होने के चलते जनवरी के महीने में कपल्स भी भारी संख्या में यहां घूमने के लिए आते हैं। भव्य फोर्ट, पैलेस, महल और बीकानेर की मेहमान नवाजी कपल्स के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालें घूमने का एक ही मज़ा और सुकून मिलता है। बीकानेर में पार्टनर संग जूनागढ़ किला, लालगढ़ पैलेस, गजनेर झील, गंगा सिंह संग्रहालय और नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल जैसी हसीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

tourist places in rajasthan,holiday,travel,tourism,rajasthan travel guide,travel tips,rajasthan news in hindi

जयपुर

राजस्थान का राजधानी शहर सर्दियों में हसीन पल गुजरने के लिए बढ़िया जगह है। जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है और यकीन मानिए इस शहर में आकर आपको कुछ ऐसा ही महसूस होगा। कम शब्दों में कहा जाए तो जयपुर राजस्थान के सभी शहरों का संतुलित मिश्रण है। यहाँ किले भी हैं और मंदिर भी, ज़बरदस्त पाँच सितारा होटल भी हैं और पारंपरिक व्यंजन परोसने वाले रेस्तरां भी हैं। हवा महल, सिटी पैलेस, गणेश मंदिर, आमेर का किला इन सब जगहों पर जाने का असली मजा सर्दियों में ही है। इसके अलावा साल की शुरुआत में जयपुर में कई म्यूजिक फेस्टिवल्स भी आयोजित किए जाते हैं जिनके बिना आपकी ट्रिप अधूरी रह जाएगी।

tourist places in rajasthan,holiday,travel,tourism,rajasthan travel guide,travel tips,rajasthan news in hindi

मंडावा

जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर या फिर पुष्कर जैसे भीड़-भाड़ शहरों से दूर किसी अन्य हसीन जगह पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको मंडावा में ज़रूर पहुंचना चाहिए। लाखों देशी और विदेशी सैलानियों की ओझल से दूर मांडवा की हसीन मौसम में पार्टनर के साथ बिताए पल यक़ीनन दोनों जीवन भर नहीं भूल पाएंगे। आपको बता दें कि यह एक बेहद ही सुंदर गांव है जो झुनझुनी जिले में पड़ता है। मंडावा में आप मुरमुरिया हवेली, गोयनका छतरी और मंडावा फोर्ट जैसी बेहतरीन जगहों पर पार्टनर संग घूमने के लिए जा सकते हैं।

tourist places in rajasthan,holiday,travel,tourism,rajasthan travel guide,travel tips,rajasthan news in hindi

उदयपुर

राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित उदयपुर भारत का सबसे खूबसूरत शहर है। इस शहर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। उदयपुर अपने शानदार किलों, मंदिरों, खूबसूरत झीलों, महलों, संग्रहालयों, और वन्यजीव अभयारण्यों के लिए प्रसिद्ध है। इतिहास प्रेमियों को उदयपुर में सिटी पैलेस घूमना बेहद पसंद आएगा। शिश महल इस पैलेस का सबसे खास जगह है, जिसका निर्माण महाराणा प्रताप ने अपनी पत्नी के लिए कराया था। इसको अलावा आप उदयपुर के फतेहसागर झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। शाम के समय में फतेहसागर झील में बोटिंग का मजा लेते हुए डूबते हुए सूरज को देखना एक अलग ही बात होती है। साथ ही साथ उदयपुर में फतेह प्रकाश पैलेस, जग मंदिर, दूधतलाई पार्क, गुलाब बाग और शिल्प ग्राम पर्यटन के मुख्य स्थल हैं।

tourist places in rajasthan,holiday,travel,tourism,rajasthan travel guide,travel tips,rajasthan news in hindi

भरतपुर

सारी दुनिया उदयपुर या जयपुर जैसे शहरों में घूमने के लिए पहुंचती है, लेकिन अगर आप जनवरी में पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों से दूर भरतपुर पहुंचना चाहिए। हसीन और मनमोहक दृश्यों से परिपूर्ण यह शहर यक़ीनन आप दोनों की यात्रा में चार चांद लगाने का काम कर सकता है। यहां स्थित महल, फोर्ट और पशु-विहार में हमसफ़र के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने एक अलग ही अनुभव होता है। भरतपुर में आप पार्टनर संग लोहागढ़ किला, भरतपुर पैलेस, लक्ष्मण मंदिर, डीग भरतपुर, जवाहर बुर्ज और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान जैसी हसीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

tourist places in rajasthan,holiday,travel,tourism,rajasthan travel guide,travel tips,rajasthan news in hindi

जैसलमेर

जैसलमेर शहर राजस्थान का एक रेगिस्तानी शहर है। यह शहर अपनी कलानात्मक शैली और खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हवेलियों से भरे इस शहर को 'हवेलियों का नगर' से सम्बोधित किया जाता है। वैसे तो जैसलमेर में घूमने के लिए बहुत कुछ खास है। लेकिन सोनार किला, गड़सीसर सरोवर, लोक सांस्कृतिक संग्राहलय, पटुओं की हवेलियां, दीवान नथमल की हवेलियां, सालिम सिंह की हवेली, अमर सागर, बड़ा बाग व छतरियां, लोद्र्वा, साम के रेतीले टीले, वुड फासिक पार्क, पोखरण, रामदेवरा, सफारी, राष्ट्रीय मठ उधान, मरू उत्सव आदि यहां के प्रमुख पर्यटनीय स्थल हैं।

tourist places in rajasthan,holiday,travel,tourism,rajasthan travel guide,travel tips,rajasthan news in hindi

माउंट आबू

राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन जो किसी भी उम्र के पर्यटकों के बेहद ही खास माना जाता है। यहां सिर्फ देशी कपल्स भी नहीं बल्कि विदेशी कपल्स भी जनवरी के महीने में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। अरावली रेंज में स्थित यह शहर शांत वातावरण और सुहावना मौसम के लिए पूरे भारत में फेमस है। कहा जाता है कि यह शहर आने वालों पर्यटकों के दिलों में काफी उत्साह पौदा देता है। इसलिए कपल्स भी कभी अधिक संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं। माउंट आबू में आप गुरु शिखर, नक्की झील, सनसेट पॉइंट, टॉड रॉक और माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य जैसी जगहों पर पार्टनर संग घूमने के लिए जा सकते हैं।

tourist places in rajasthan,holiday,travel,tourism,rajasthan travel guide,travel tips,rajasthan news in hindi

चित्तौड़गढ़

राजस्थान की सबसे पुरानी जगहों में से एक जगह है चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ की स्थापना प्रताप सिंह द्वारा 734 ईस्वी में की गई थी। लेकिन चित्तौड़गढ़ केवल इस एक वजह से खास नहीं है। चितौड़गढ़ महान योद्धा महाराणा प्रताप और मीरा बाई जैसे बड़े वीरों का जन्मस्थान भी है। इस शहर का चित्तौड़गढ़ दुर्ग हमेशा से पर्यटकों के लिए खास रहा है। चित्तौड़गढ़ में आपको राजस्थानी विरासत को संजोए गौरवशली किले मिलेंगे और साथ ही बिना भीड़भाड़ के घूमने का आनंद भी मिलेगा। चित्तौड़गढ़ आने के लिए आप उदयपुर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं या चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के लिए सीधी ट्रेन भी बुक कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका