न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहे हैं राजस्थान के रेगिस्तान में घूमने की चाहत, इस तरह प्लान करें अपना 6 दिन का ट्रिप

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसे घूमने के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता हैं। इन दिनों में घूमने के लिए कई लोग राजस्थान के रेगिस्तान को पसंद करते हैं और यहां घूमने की चाहत रखता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Jan 2022 3:38:24

कर रहे हैं राजस्थान के रेगिस्तान में घूमने की चाहत, इस तरह प्लान करें अपना 6 दिन का ट्रिप

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसे घूमने के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता हैं। इन दिनों में घूमने के लिए कई लोग राजस्थान के रेगिस्तान को पसंद करते हैं और यहां घूमने की चाहत रखता हैं। बात करें यहां घूमने की तो सबसे ज्यादा पसंद जैसलमेर और जोधपुर को किया जाता हैं जो कि राजस्थान में दो सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुके हैं। अगर आप भी यहां घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए 6 दिन के ट्रिप से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी। जोधपुर का नीला शहर और जैसलमेर का सुनहरा शहर आपका ट्रिप यादगार बना देगा। तो आइये जानते हैं इस ट्रिप के बारे में...

कर रहे हैं राजस्थान के रेगिस्तान में घूमने की चाहत, इस तरह प्लान करें अपना 6 दिन का ट्रिप

Day 1 - जैसलमेर का किला

जैसलमेर का किला जिसे गोल्डन किला भी कहा जाता है, दुनिया के सबसे बड़े किलों में से एक है और एक विश्व धरोहर स्थल भी है। किला विशाल थार रेगिस्तान में त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित है, जिसमें विशाल पीले बलुआ पत्थर की दीवारें हैं, जो दिन के दौरान सोने की तरह दिखती हैं इसलिए इसे सोनार किला या स्वर्ण किला भी कहा जाता है। यहां आप जैसलमेर का किला देख सकते हैं, पैलेस म्यूजियम में जा सकते हैं, शॉपिंग कर सकते हैं, सलीम सिंह की हवेली घूम सकते हैं।

कर रहे हैं राजस्थान के रेगिस्तान में घूमने की चाहत, इस तरह प्लान करें अपना 6 दिन का ट्रिप

Day 2 - थार रेगिस्तान

थार रेगिस्तान या ग्रेट इंडियन डेजर्ट में कई संरक्षित जगहें हैं और जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर शहर रेगिस्तान में मौजूद हैं। जैसलमेर के आसपास ऊंटों पर डेजर्ट सफारी, सैंड ड्यून और डेजर्ट कैंपिंग लोकप्रिय गतिविधियां हैं। थार रेगिस्तान में आपको ऊंट सफारी, रेट का टीला, जीप सफारी, डेजर्ट कैंप पर एक बार जरूर जाना चाहिए।

कर रहे हैं राजस्थान के रेगिस्तान में घूमने की चाहत, इस तरह प्लान करें अपना 6 दिन का ट्रिप

Day 3 - गड़ीसर झील

राजस्थान की सबसे बड़ी हवेलियों में से एक पटवों की हवेली और जैसलमेर शहर से 6 किलोमीटर दूर स्थित बड़ा बाग घूमने के लिए जा सकते हैं। गड़ीसर झील जैसलमेर का एक अन्य प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। यहां आप बड़ा बाग, पटवों की हवेली, लोदुर्वा और गडसीसर झील देख सकते हैं।

कर रहे हैं राजस्थान के रेगिस्तान में घूमने की चाहत, इस तरह प्लान करें अपना 6 दिन का ट्रिप

Day 4 - जैसलमेर के आसपास

जैसलमेर के आसपास आपको कुलधरा राजस्थान देखना चाहिए, ये एक हेरिटेज साइट है, जो देखने लायक जगहों में शामिल है। साथ ही जैसलमेर के पास डेजर्ट नेशनल पार्क भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में से एक भी है। कुलधरा गांव, अमर सागर झील, अकाल जीवाश्म पार्क, डेजर्ट नेशनल पार्क यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक भी है।

कर रहे हैं राजस्थान के रेगिस्तान में घूमने की चाहत, इस तरह प्लान करें अपना 6 दिन का ट्रिप

Day 5 - जोधपुर

जोधपुर शहर सुंदर ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक परिदृश्य के साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस सबसे बड़ा निजी आवास और हेरिटेज पैलेस भी है, जिसे ताज होटल द्वारा प्रबंधित किया जाता है। उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थडा, घंटाघर यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

कर रहे हैं राजस्थान के रेगिस्तान में घूमने की चाहत, इस तरह प्लान करें अपना 6 दिन का ट्रिप

Day 6 - मेहरानगढ़ किला

जोधपुर का मेहरानगढ़ किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है, जो शहर से 410 फीट ऊपर स्थित है। मेहरानगढ़ किले के म्यूजियम में गैलरी, खजाने, पेंटिंग, शस्त्रागार हैं और मेहरानगढ़ में पर्यटकों के आकर्षण में राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक, चामुंडा माताजी मंदिर और राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क भी शामिल हैं।

मंडलेश्वर महादेव मंदिर, मंडोर गार्डन, मेहरानगढ़ किला, कायलाना झील यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। जोधपुर में पर्यटन में मंडलेश्वर महादेव मंदिर, विज्ञान पार्क, रतनाद गणेश मंदिर, सरदार समंद झील और प्रसिद्ध रावण का मंदिर भी शामिल है। यह शहर भारत के ब्लू सिटी के रूप में भी जाना जाता है और अपने खाने, सुंदर ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक परिदृश्य के लिए प्रसिद्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड