Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी हैं स्ट्रीट फूड लवर्स, जल्दी बनाए देश के इन 6 शहर में घूमने का प्लान

ऐसे में अगर आप घूमने के दौरान स्ट्रीट फूड खाना पसंद करते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे शहरों की जानकारी लेकर आए हैं जो स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए जन्नत से कम नहीं हैं। तो आइये जानते हैं इन शहरों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 10:39:16

क्या आप भी हैं स्ट्रीट फूड लवर्स, जल्दी बनाए देश के इन 6 शहर में घूमने का प्लान

भारत देश को अपने पारंपरिक खानपान के लिए तो जाना ही जाता हैं जहां हर क्षेत्र का अपना अलग स्वाद और जायका हैं। लेकिन इसी के साथ ही देशभर में मिलने वाले स्ट्रीट फूड के भी लोग दीवाने हैं। हर शहर में आपको एक ऐसी जगह मिलेगी जहां स्ट्रीट फूड लवर्स की भीड़ देखने को मिलेगी और यहां के अलग-अलग जायके भी। ऐसे में अगर आप घूमने के दौरान स्ट्रीट फूड खाना पसंद करते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे शहरों की जानकारी लेकर आए हैं जो स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए जन्नत से कम नहीं हैं। तो आइये जानते हैं इन शहरों के बारे में...


plan to visit these 6 cities if you are street food lover,holidays,travel,tourism कोलकाता

कोलकाता को आप स्ट्रीट फूड का राजा कह सकते हैं। यहां आप लोगों को हर वकत कुछ न कुछ खाते हुए देख सकते हैं। चाइना टाउन के बाओ से लेकर सड़क पर मिलने वाले सस्ते बंगाली खाने और काठी रोल्स तक, आपको यह सभी फूड आइटम्स टेस्ट करने चाहिए। साथ ही यहां का फुचका और यहां मिलने वाली मिठाइयों का मजा भी जरूर लें।

plan to visit these 6 cities if you are street food lover,holidays,travel,tourism अमृतसर

पंजाब का अमृतसर न सिर्फ अपने स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है बल्कि यह अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी फेमस है। यहां का मशहूर अमृतसरी कुलचा आपको एकबार जरूर खाना चाहिए। इसके साथ ही यहां की लस्सी का भी स्वाद जरूर चखें। अगर आप यहां सर्दियों में जाते हैं, तो मक्के की रोटी और सरसों का साग भी जरूर टेस्ट करें। अगर आप नॉन-वेज के शौकीन हैं, तो बटर चिकन और चिकन टिक्का जैसे फूड आइटम भी जरूर टेस्ट करें। plan to visit these 6 cities if you are street food lover,holidays,travel,tourism मुंबई

मुंबई शहर न सिर्फ अपने ग्लैमर के लिए जाना जाता है बल्कि यां के स्ट्रीट फूड दुनियाभर में मषहूर हैं। मुंबई की हर गलियों में आपको तरह-तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने को मिलेगा। आप वड़ापाव खाए बिना इस शहर से जा नहीं सकते, क्योंकि यह आपको शहर के हर कोने में मिल जाएगा। इसके अलावा आप यहां पर मिस्सल पाव, बॉम्बे सैंडविच, पानी पुरी, पाव भाजी और पारसी खाना भी जरूर ट्राई करें।

plan to visit these 6 cities if you are street food lover,holidays,travel,tourism मदुरै

मदुरै को तमिलनाडु की आत्मा कहा जाता है और यकीनन मदुरै एक सुंदर जगह है। मदुरै की सड़कें कमाल की हैं और आपको यहां कई तरह के स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे। आपको यहां पर कई तरह के डोसा से लेकर इडली और नॉन-वेज फूड आइटम्स चखने को मिलेंगे। plan to visit these 6 cities if you are street food lover,holidays,travel,tourism दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली एक चमकदार शहर है और स्ट्रीट फूड यहां की खासियत है। यहां मिलने वाली चाट आपको सबसे ज्यादा पसंद आएगी। साथ ही यहां के टेस्टी गोलगप्पे भी आपका दिल जीत लेंगे। इसके अलावा अगर आप स्ट्रीट फूड लवर हैं तो यहां के छोले भटूरे, छोले-कुलचे और तरह-तरह की बिरयानी भी जरूर ट्राई करें। दिल्ली के हर कोने में मोमोज़ भी मिलते हैं। plan to visit these 6 cities if you are street food lover,holidays,travel,tourism लखनऊ

उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर लखनऊ, खाने के शौकीन लोगों से भरा हुआ है। अगर आपने यहां का स्ट्रीट फूड अभी तक नहीं खाया तो जल्द ही इसका प्लान बना लें। यहां आपको लाजवाब टुंडे के कबाब से लेकर कई तरह की बिरयानी और शाकाहारी खाना भी मिल जाएगा। लखनऊ अपने स्ट्रीट फूड के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। लोग यहां के कबाब खाने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका