न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐतिहासिक इमारतों के साथ अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं दिल्ली, टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए जाए यहां

दिल्ली के गलियारों वाले टेस्टी खानों का मुकाबला देश के कई बड़े रेस्टोरेंट भी नहीं कर पाते हैं। तो आइये जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां आप स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 4:09:02

ऐतिहासिक इमारतों के साथ अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं दिल्ली, टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए जाए यहां

देश की राजधानी दिल्ली अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए जानी जाती हैं और इन्हें देखने के लिए यहां पर्यटक आते ही रहते हैं। लेकिन जो पर्यटक यहां आते हैं वे खानपान के लिए भी दिल्ली की तारीफ करते हुए नहीं थकते है। जी हां, दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप टेस्टी स्ट्रीट फूड का आंनद उठा सकते हैं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों में भी यहां के खाने को लेकर इतना क्रेज हैं कि वे अपनी लिमिट से परे होकर इनका स्वाद चखते हैं। दिल्ली के गलियारों वाले टेस्टी खानों का मुकाबला देश के कई बड़े रेस्टोरेंट भी नहीं कर पाते हैं। तो आइये जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां आप स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं।

ऐतिहासिक इमारतों के साथ अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं दिल्ली, टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए जाए यहां

कनॉट प्लेस

राजधानी के लोगों का जब भी घूमने का मन करता है, तो सबसे पहले उनकी पहली पसंद कनॉट प्लेस ही होती है। यहां के अनिगिनत कैफे, शॉपिंग स्टोर्स और खाने के लिए स्ट्रीट फूड की दुकानें लोगों के लिए एक फेवरेट हैंगऑउट प्लेस बनाती हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए यहां खाने के लिए बहुत कुछ है, छोले भटूरे, से लेकर पाव भाजी, कचौरी, फलों की चाट, आलू टिक्की और दही भल्ला तक आपको यहां हर एक चीज काफी वेरायटी में मिल जाएगी। यहां की पप्पू चाट भण्डार की आलू चाट और ओजी वेंजर्स का शमी कबाब भी लोगों के बीच काफी फेमस है।

ऐतिहासिक इमारतों के साथ अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं दिल्ली, टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए जाए यहां

करोल बाग मार्केट

एक और दिल्ली का लोकप्रिय मार्किट जो अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। करोल बाग भी शॉपिंग के साथ-साथ टेस्टी खाने की चीजों के लिए काफी फेमस है। मिठाई के लिए ढेर सारी जलेबी और कुल्फी के साथ नल्ली निहारी, बटर चिकन, सोया चाप, पकोड़े और कचौरी और मलाई लस्सी का फुल मजा ले सकते हैं। आपको एक बार गणेश मच्छीवाला के सीक कबाब और तंदूरी मछली और चांगेज़ी चिकन को एक बार जरूर चखना चाहिए, जो एक गर्म मक्खन नान के साथ परोसा जाता है।

ऐतिहासिक इमारतों के साथ अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं दिल्ली, टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए जाए यहां

चांदनी चोक

चांदनी चौक अपने कपड़ों, डिजाइनर लहंगों के लिए ही फेमस नहीं है, बल्कि यहां का स्ट्रीट फूड दुनियाभर में फेमस है। पुरानी मशहूर जलेबीवाला से देसी घी में टपकती जलेबियां और बिशन स्वरुप चाट भंडार के आलू चाट से लेकर कुरेमल मोहन लाल कुल्फी की फ्रूटी कुल्फी तक, यहां आपको हर तरह का स्नैक मिल जाएगा, लेकिन अलग-अलग वैरायटी में जिन्हें आपने शायद ही कभी टेस्ट किया होगा। साथ ही यहां के प्रसिद्ध परांठे वाली गली के परांठे खाना न भूलें, साथ में यहां की कुल्फी परांठों का स्वाद और बढ़ा देती है।

ऐतिहासिक इमारतों के साथ अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं दिल्ली, टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए जाए यहां

आईएनए मार्केट और दिल्ली हाट

आईएनए मार्केट भी दिल्ली के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड वाली जगहों में ज्यादा पीछे नहीं है। यहां आपको छोटे-छोटे रेस्टोरेंट मिल जाएंगे, जहां आपको नाश्ते से लेकर डिनर तक सब कुछ मिल जाएगा। इस बीच, सड़क के पार, दिल्ली हाट में अल फ्र्रेस्को फूड कोर्ट सभी प्रकार के इंडियन फूड तैयार करता है। डोसा, कचौरी, से लेकर कहवा, चुस्की, अप्पम, करी, समोसा सब कुछ आप इस जगह पर मिल जाएगा।

ऐतिहासिक इमारतों के साथ अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं दिल्ली, टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए जाए यहां

लाजपत नगर

डिजाइनर शेरवानी और बजट वाले होम डेकोर तक और न जाने क्या क्या चीजों की खरीदारी के साथ-साथ आपने कभी यहां के स्ट्रीट फूड का मजा लिया है? यहां के भल्ला किंग का पालक पत्ता चाट और सेव पुरी या कृष्णा कचौरी भंडार में छोले भठूरे दिल खुश कर देते हैं। साथ ही यहां के आनंद जी की दूकान के लस्सी दाल समोसा का मिश्रण, झक्कास बॉम्बे पाव भाजी में पनीर पाव भाजी और मिथोना में फ्राइड ढोकला लोगों को बेहद पसंद आते हैं। आप जब भी लाजपत नगर शॉपिंग के लिए जाएं तो एक बार इन स्ट्रीट फूड की खरीदारी भी जरूर करें।

ऐतिहासिक इमारतों के साथ अपने खानपान के लिए भी प्रसिद्द हैं दिल्ली, टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए जाए यहां

सीआर पार्क

अगर आप बंगाली खाने के बेहद शौकीन हैं, तो आपको दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क में जरूर जाना चाहिए। गोलगप्पों से लेकर, घुघनी (छोलों से बना नाश्ता) कशुंडी रोल तक आपको यहां एक से एक वैरायटी वाला स्ट्रीट फूड खाने को मिल जाएगा। ए एन आर चक्रवर्ती पकोड़ा के आलू चॉप और बेगुनी, दादू से मटन कटलेट और मां तारा रेस्तरां की पूरी थाली को जरूर ट्राई करें। कुछ टेस्टी मिष्टी दोई और चमचम के लिए कमला स्वीट्स, आम संदेश के लिए अन्नपूर्णा स्वीट हाउस, चन्नार पेयेश के लिए रसोराज स्वीट्स और राज भोग के लिए अरिस्टोक्रेट मिठाई की दुकान पर जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान