न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

नेपाल की राजधानी काठमांडू एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यहां का पहाड़ी इलाका वाकई शानदार है। यूनेस्को ने इसे हेरिटेज साइट में शामिल कर रखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 11:55:12

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

नेपाल दुनिया का बेहद खूबसूरत देश है। चारों ओर हरियाली से घिरे होने की वजह से यह पर्यटकों की पहली पसंद है। नेपाल आने वाले लोग यहां की यात्रा कई कारणों से करते हैं जैसे कुछ लोग यहां के बड़े-बड़े पर्वतों के आकर्षण में आते हैं तो कई लोग हिमालय में चढ़ाई या ट्रेकिंग करने के लिए नेपाल आते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो नेपाल की संस्कृति और यहां के खास पर्यटक स्थलों को देखने के लिए आते हैं। नेपाल की राजधानी काठमांडू एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यहां का पहाड़ी इलाका वाकई शानदार है। यूनेस्को ने इसे हेरिटेज साइट में शामिल कर रखा है। यहां की कला और संस्कृति के चर्चे सात समंदर पार होते हैं। बात चाहे बुद्धिस्ट स्तूप की हो या फिर यहां के बेहतरीन मंदिरों की...काठमांडू हर तरह से समृद्ध है। नेपाल आप बहुत कम बजट में घूम कर वापस लौट सकते हैं। तो चलिए हम आपको नेपाल के दर्शनीय स्थलों के बारे में बताते है...

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

भक्तपुर

काठमांडू घाटी में मौजूद भक्तपुर नेपाल में घूमने की सबसे खास जगहों में शामिल है। यहां आपको कई मंदिर और तीर्थस्थल देखने को मिल जाएंगे। इस शहर का मुख्य आकर्षण दरबार स्क्वायर और 55 विंडो पैलेस हैं।

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

बौधनाथ स्तूप

काठमांडू के ठीक बाहर, बोधनाथ स्तूप है जो दुनिया में अपनी तरह के सबसे बड़े स्तूपों में से एक है और 6वीं शताब्दी के आसपास के समय का है। भक्तपुर की तरह, यह तिब्बत के पुराने व्यापार मार्ग पर स्थित है और यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

पशुपतिनाथ मंदिर

काठमांडू शहर से 3 किलोमीटर दूर पूर्व में सुंदर और पवित्र बागमती नदी के किनारे पर बसा पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक है पशुपतिनाथ मंदिर। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जहाँ पर रोज हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। साल 1979 में पशुपतिनाथ मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर में स्थापित ज्योतिर्लिंग बॉडी का सिर है जो भारत के बारह ज्योतिर्लिंग से बना हुआ है।

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

पाटन दरबार स्क्वायर

पाटन दरबार वैसे तो ललितपुर के अंतर्गत आता है। यह जगह काठमांडू से ज्यादा दूर नहीं है और बागमती नदी के किनारे इस जगह पर राजा का महल बताया जाता है जिसमें मल्ला राजा रहा करते थे उन्ही को इस महल के बनाने का श्रेय दिया जाता है। इस महल के मुख्य मंदिर के बारे मेँ बताते हैँ कि भगवान कृष्ण और राधा ने राजा को सपने में आकर इस मंदिर के बनाने का आदेश दिया था। पाटन दरबार का कृष्ण मंदिर 17 की सदी में राजा सिद्धि नरसिंह मल्ला ने बनाया था यह मंदिर पूरे पाटन दरबार स्क्वायर में मुख्य स्थान रखता है। यह मंदिर ऐसा कहा जाता है अकेला ऐसा मंदिर है जो कि 21 सोने के शिखर रखता है। यही नहीँ ऐसा कहा जाता है कि यह पहला ऐसा मंदिर है जो कि पत्थर का शिखर शैली में बना हुआ मंदिर है। रामायण और महाभारत की ज्यादातर कथाएँ इस मंदिर में उकेरी गई है।

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

पोखरा

नेपाल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है पोखरा। पोखरा नेपाल की पर्यटक राजधानी है। हिमालय पर्वत की तलहटी में फैले पोखरा की सैर करने हर साल लाखों पर्यटक आगे है। बता दें कि पोखरा, काठमांडू के बाद नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जो 900 मीटर से ज्यादा की उंचाई पर स्थित है। पोखरा शहर गंडकी नदी और उसकी कई सहायक नदियों द्वारा बंटा हुआ है जो यहां के अनूठे भूगोल में योगदान देता है। अन्नपूर्णा रेंज जो सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला है जिसमें चार ऊंची चोटियाँ हैं इसके ऊपर पोखरा बसा हुआ है।

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

चितवन नेशनल पार्क

चितवन राष्ट्रीय उद्यान एशिया में सबसे अच्छे वन्यजीव देखे जाने वाले स्थानों में से एक है। इस पार्क में आप बंगाल बाघ, एक सींग वाला गैंडा और ऐसी कई लुप्तप्राय प्रजातियों को देख सकते हैं। कई विदेशी जानवरों के साथ हाथी, तेंदुए, गैंडे, सुस्त भालू और भारतीय बाइसन को देखना यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है।

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

स्वयंभूनाथ मंदिर (बंदर मंदिर)

अगर आप स्वयंभूनाथ मंदिर जाना चाहते हैं, तो ये मंदिर काठमांडू के पश्चिम में एक पहाड़ी की चोटी पर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह काठमांडू घाटी का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है। इस मंदिर के कुछ हिस्सों में बंदरों के निवास की वजह से इस मंदिर को मंकी टेम्पल के रूप में भी जाना जाता है।

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

लुम्बिनी

ये गौतम बुद्ध का जन्म स्थल है, जो हिमालय के पर्वतों से घिरा हुआ है। यह जगह भारत की सीमा के करीब पाल के रूपन्देही जिले में स्थित है जो बहुत शांत और बौद्ध धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल है। इस जगह को सम्राट अशोक के स्मारक स्तंभ के लिए भी जाना-जाता है। नेपाल की यात्रा करने वाले लोग लुम्बिनी शास्त्रों का अध्ययन, धर्म के बारे में जानने और अपने दिल दिमाग को ताजा करने के लिए भी आते हैं। लुंबिनी में गौतम बुद्ध की मां माया देवी के नाम पर मंदिर भी है जिसको मायादेवी मंदिर कहा जाता है, इस मंदिर में माया देवी की मूर्ति भी है।

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

जनकपुर

जनकपुर नेपाल का एक खास शहर है और यहां देखी जाने वाली खास जगहों में से एक है। जनकपुर सीता जी का जन्मस्थान और भगवान राम से उनके विवाह का स्थान माना जाता है। नेपाल आने वाले पर्यटकों के लिए जनकपुर एक बेहद खास जगह है क्योंकि इस शहर में कई तालाब है जो यात्रियों को आकर्षित करते हैं। यह शहर अपने सुखद मौसम, भव्य उत्सव, मंदिरों की आकर्षक वास्तुकला से सभी को बहुत उत्साहित करता है।

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

नगरकोट

अगर आपको पर्वतों की खूबसूरती देखनी है तो नागरकोट आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। नगरकोट काठमांडू से मात्र 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो यहां आने वाले पर्यटकों को हिमालय पर्वत के खूबसूरत दृश्यों को दिखाकर आश्चर्यचकित कर देता है। नागरकोट, नेपाल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। मीनार की चोटियों की गोद बड़ा हुआ यह छोटा और आकर्षक गांव नेपाल के भक्तपुर जिले में स्थित है। नगरकोट से आपको हिमालय के 13 में से 8 हिमालय पर्वतमाला को देख सकते हैं। इस जगह से आपको अन्नपूर्णा, मनास्लु, नुम्बुर, गणेश हिमाल, जुगल, एवरेस्ट, लैंगटांग और रोलावलिंग पर्वतमाला स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

स्काईडाइव

माउंट एवरेस्ट विजिट करने के साथ ही यहां स्काईडाइविंग का अपना अलग मजा है। नेपाल में माउंट एवरेस्ट जाना काफी एडवेंचरस है। अगर आप एवरेस्ट का क्लोजअप व्यू देखना चाहते हैं तो इसके लिए फ्लाइट्स अवेलेबल हैं। ये आपको शीश पंगमा, गौरी शंकर जैसी आसपास की चोटियां विजिट कर सकती हैं। कई स्थानील एयरलाइन्स हर रोज छोटे एयरक्राफ्ट्स में उड़ान की सुविधा दिलाती हैं। मौसम अगर साफ रहता है तो नजारा बिलकुल साफ दिखता है।

वीजा की चिंता करे बिना घूमे इस देश में, कम बजट में देखें ये खूबसूरत नजारें

चांगुनारायण मंदिर

चांगुनारायण मंदिर नेपाल का सबसे प्राचीन मंदिर है। चांगुनारायण मंदिर प्राचीन मंदिर नेपाल के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है जिसमें विष्णु भगवान के साथ शेषनाग की प्रतिमा देखी जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान