न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्यटन के लिए भी जाना जाता हैं स्वच्छता में नंबर वन इंदौर, जानें यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल

मध्य प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है जिसका एक प्रमुख महानगर है इंदौर जो देशभर में अपनी स्वच्छता के लिए जाना जाता हैं। इंदौर को मध्य प्रदेश का दिल कहा जाता है। आधुनिकीकरण के युग में इंदौर देश के विकास में सबसे अग्रणी रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Mar 2023 6:27:01

पर्यटन के लिए भी जाना जाता हैं स्वच्छता में नंबर वन इंदौर, जानें यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल

मध्य प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है जिसका एक प्रमुख महानगर है इंदौर जो देशभर में अपनी स्वच्छता के लिए जाना जाता हैं। इंदौर को मध्य प्रदेश का दिल कहा जाता है। आधुनिकीकरण के युग में इंदौर देश के विकास में सबसे अग्रणी रहा है। लेकिन इसी के साथ ही इंदौर को अपने पर्यटन के लिए भी जाना जाता हैं जहां आप घूमने के साथ ही खानपान का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस शहर का आकर्षण इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है जो सदियों से संरक्षित है। अगर आप घूमने के लिए इंदौर जा रहे हैं तो यहां आपको कई पर्यटन स्थल देखने को मिल सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इंदौर के दर्शनीय स्थलों के बारे में...

indore,madhya pradesh,famous places in indore,indore travel,indore travel guide,travel tips in hindi

देवास टेकरी

इंदौर से लगभग 35 किलोमीटर दूर देवास नगर में माताजी की एक छोटी सी पहाड़ी है। यहां पर आप घूमने, दर्शन करने के साथ ही पिकनिक का मजा भी ले सकते हैं। देवास से 5 किलोमीटर दूर शंकरगढ़, नागदाह और बिलावली नामक स्थान भी घूमने और पिकनिक के लिए आदर्श स्थान है। यहां पर पहाड़ी पर जाने के लिए आप ट्राम का मजा भी ले सकते हो।

indore,madhya pradesh,famous places in indore,indore travel,indore travel guide,travel tips in hindi

कांच मंदिर

कांच मंदिर इंदौर का एक बेहद ही प्रसिद्ध एवं प्रमुख मंदिरों के रूप में जाना जाता है। यह कांच मंदिर एक जैन धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह कांच मंदिर पूर्ण रूप से कांच से बना हुआ है। अगर आप जैन धर्म से जुड़ी कोई धार्मिक स्थल को विजिट करना चाहते हैं, तो आप इस कांच मंदिर को विजिट कर सकते हैं। यहां पर जैन धर्म के श्रद्धालु के अलावा भी अन्य लोग काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं।

indore,madhya pradesh,famous places in indore,indore travel,indore travel guide,travel tips in hindi

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

इंदौर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक ओंकारेश्वर स्थित है। ओंकारेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। नर्मदा और कावेरी नदी के संगम पर स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए दूर दराज से भक्त पहुंचते हैं। यहां काजल रानी गुफा, अहिल्या घाट, पेशावर घाट, ओंकारेश्वर बांध और सिद्धनाथ मंदिर को भी आप घूमने जा सकते हैं।

indore,madhya pradesh,famous places in indore,indore travel,indore travel guide,travel tips in hindi

पातालपानी

पातालपानी जलप्रपात इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। यहां लगभग 300 फीट ऊंचाई नीचे जल गिरता है। पातालपानी के आसपास का क्षेत्र बहुत ही सुंदर और हराभरा है। यह एक लोकप्रिय पिकनिक और ट्रेकिंग स्पॉट भी है। यहां के लिए महू से स्पेशल ट्रेन चलती है। इंदौर से लगभग 36 किलोमीटर दूर है यह स्थान। पातालपानी जलप्रपात इंदौर का सबसे दर्शनीय फोटो स्टॉप है। मानसून के समय यह झरना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन सालभर घूमने के लिए यह जगह अच्छी है। हल्की बारिश के मौसम में भी आप इस जगह का आनंद ले सकते हैं।

indore,madhya pradesh,famous places in indore,indore travel,indore travel guide,travel tips in hindi

रालामंडल वाइल्ड लाइफ अभयारण्य

इंदौर से 15 किलोमीटर की दूरी पर रालामंडल वाइल्ड लाइफ अभयारण्य घूमने के लिए प्राकृतिकता से परिपूर्ण स्थान है। यहां किसी भी मौसम में लोग घूमने जा सकते हैं। यहां कई ऐसे जानवर देखने को मिल सकते हैं जो विलुप्त होने की कगार पर हैं। इस जगह को प्रवासी पक्षियों का घर पर कहा जाता है। रालामंडल अभयारण्य के अंदर एक पार्क भी बना है, जहां परिवार और बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। साथ ही जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

indore,madhya pradesh,famous places in indore,indore travel,indore travel guide,travel tips in hindi

राजवाड़ा

राजवाड़ा एक शानदार और ऐतिहासिक महल है जो इंदौर शहर में स्थित है और इसका निर्माण होलकरों ने 200 साल से भी पहले किया था। यह छत्रियों के पास स्थित एक सात मंजिला संरचना है और शाही भव्यता और वास्तु कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण है। कजुरी बाज़ार की भीड़-भाड़ वाली सड़कों के बीच बसे और शहर के मुख्य चौक के सामने, राजवाड़ा महल में एक सुंदर बगीचा है, जिसमें रानी अहिल्या बाई की मूर्ति, एक कृत्रिम झरना और कुछ खूबसूरत फव्वारे हैं। महल इंदौर में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और सबसे पुरानी संरचनाओं में से एक है।

indore,madhya pradesh,famous places in indore,indore travel,indore travel guide,travel tips in hindi

वाचू पॉइंट

इंदौर से लगभग 65 किलोमीटर दूर वाचू पॉइंट है जहां से मालवा का पठार प्रारंभ होता है। बारिश के मौसम में यहां पहाड़ियों के बीच से गुजरते बादलों को देखना बहुत ही सुंदर लगता है। यह हिल स्टेशन है। इसी स्थान से इंदौर को नर्मदा जल प्रदाय किया जाता है। जलूद पम्प स्टेशन से पानी पाइप के सहारे पहाड़ी पर पहुंचाया जाता है। यहां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और पीड्ब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस भी जहां पहले से अनुमति लेकर रूका भी जा सकता है। यहां मानपुर होते हुए पहुंचा जा सकता है।

indore,madhya pradesh,famous places in indore,indore travel,indore travel guide,travel tips in hindi

लाल बाग पैलेस

लाल बाग पैलेस तकरीबन 22 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ होलकर वंश के शासकों द्वारा बनाया गया एक खूबसूरत पैलेस है। 1978 ईस्वी तक सत्तारूढ़ होकर पैलेस राजवंश के निवास स्थान के बाद अब एक संग्रहालय के रूप में बदल गया है, जहां पर पौराणिक समय के कई राजवंशों की कलाकृति उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं के संग्रह को देखा जा सकता है। इस लाल बाग पैलेस के आसपास का वातावरण एवं इस परिसर में दिखने वाले खूबसूरत दृश्य एक प्राकृतिक प्रेमी को काफी पसंद आता है इसलिए आपको भी इंदौर ट्रिप के दौरान इस लालबाग पैलेस को अवश्य विजिट करना चाहिए।

indore,madhya pradesh,famous places in indore,indore travel,indore travel guide,travel tips in hindi

छप्पन दुकान

छप्पन दुकान इंदौर के सबसे अच्छे स्ट्रीट फूड हब में से एक है, जो विशेष, चाट, इडली और डोसा सर्व करता है। । छप्पन दुकान का शाब्दिक अर्थ है छप्पन दुकानें। जिस समय यह स्थापित किया गया था, उस समय यहां 56 अलग-अलग दुकानें शुरू की गईं थीं, जिनमें सभी खाद्य सामग्री बेची जाती थी। शाम को यहां फास्ट फूड से लेकर हर तरह के स्नैक को पसंद करने वालों की भीड़ जमा हो जाती है। अगर आप इंदौर जाएं, तो किसी रेस्टोरेंट के बजाए छप्पन दुकानों पर अलग-अलग डिशेज का स्वाद लें।

indore,madhya pradesh,famous places in indore,indore travel,indore travel guide,travel tips in hindi

खजराना मंदिर

खजराना मंदिर को अहिल्याबाई होल्कर द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर हिंदू धर्म का एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। खजराना मंदिर मुख्य रूप से भगवान गणेश जी को समर्पित है। यहां पर गणेश चतुर्थी के दौरान काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु आया करते हैं। अगर आप इंदौर ट्रिप के दौरान कोई धार्मिक स्थल की तलाश कर रहे हैं तो यह खजराना मंदिर आपके लिए उपयुक्त रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर