Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहें हैं गर्मियों की छु्ट्टी में परिवार संग घूमने के लिए जगह की तलाश, ये 9 लोकेशन रहेगी बेस्ट

आने वाले दिनों में गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं जिसमें बच्चों को स्कूल से राहत मिलती हैं और परिवार संग घूमने का समय। इन दिनों में सभी लंबे ट्रिप की प्लानिंग करते हैं और ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जहां गर्मी से राहत मिलने के साथ ही घूमने का मजा लिया जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Apr 2022 4:49:46

कर रहें हैं गर्मियों की छु्ट्टी में परिवार संग घूमने के लिए जगह की तलाश, ये 9 लोकेशन रहेगी बेस्ट

आने वाले दिनों में गर्मियों की छुट्टियां आने वाली हैं जिसमें बच्चों को स्कूल से राहत मिलती हैं और परिवार संग घूमने का समय। इन दिनों में सभी लंबे ट्रिप की प्लानिंग करते हैं और ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जहां गर्मी से राहत मिलने के साथ ही घूमने का मजा लिया जा सकें। ऐसे में बजट का भी ध्यान रखना जरूरी होता हैं ताकि आप अच्छे से लोकेशन का चुनाव कर घूमने का आनंद उठा सकें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो किफायती होने के साथ ही गर्मियों की छु्ट्टी में परिवार संग घूमने के लिए बेस्ट हैं। ये जगहें बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों तक को पसंद आएगी। तो आइये जानते हैं इन लोकेशन के बारे में...
travel,holidays in summer,places to visit during summer season,summer holidays,travel guide,tourism,holidays अल्मोड़ा

गर्मियों की छुट्टी में परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाना बेहतर विकल्प है। उत्तराखंड में कई ऐसे हिल स्टेशन और जगहें हैं जहां कम लागत में घूमने का प्लान बना सकते हैं। इनमें अल्मोड़ा का नाम भी शामिल है। परिवार के साथ अल्मोड़ा जा सकते हैं। यहां का खूबसूरत प्राकृतिक नजारा और एडवेंचर एक्टिविटी बच्चों और बड़ों को बहुत पसंद आएगा। अल्मोड़ा में आप जीरो पॉइंट, दूनागिरी और डियर पार्क जैसी बेहतरीन जगहों पर घूम सकते हैं। अल्मोड़ा के लिए आप दिल्ली से बस या ट्रेन से जा सकते हैं। खुद की कार से भी अल्मोड़ा का सफर तय किया जा सकता है। यहां आपको बजट में ठहरने के लिए होटल में कमरा मिल जाएगा। सात से आठ हजार में पूरे परिवार का साथ आप एक अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। travel,holidays in summer,places to visit during summer season,summer holidays,travel guide,tourism,holidays पंचमढ़ी

हिंदुस्तान के दिल के नाम से प्रसिद्ध मध्य प्रदेश में गर्मियों के दिनों में घूमने के लिए तो बहुत जगहें हैं, लेकिन बच्चों और परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे फेमस और लोकप्रिय जगह है पचमढ़ी। खूबसूरत वादियों और अद्भुत नज़रों के लिए प्रसिद्ध ये हिल स्टेशन एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। बच्चों के साथ यहां हर साल हजारों परिवार भी घूमने के लिए आते हैं। पचमढ़ी में आप परिवार संग पांडव गुफा, राजेन्द्रगिरी सनसेट पॉइंट और सतपुड़ा नेशनल पार्क जैसी बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
travel,holidays in summer,places to visit during summer season,summer holidays,travel guide,tourism,holidays कश्मीर

कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। गर्मियों की छुट्टी में परिवार के साथ कश्मीर में समय बिताना शानदार अनुभव रहेगा। आप दिल्ली से श्रीनगर के लिए सीधी फ्लाइट से सकते हैं। बजट में सफर करे लिए चाहें तो ट्रेन या बस से भी जम्मू कश्मीर के लिए जा सकते हैं। यहां साइट पर घूमने के लिए आपको टैक्सी मिल जाएगी। कश्मीर में आप डल लेक, गोंडोला और शिकारा समेत कई सारे गार्डन घूम सकते हैं। कश्मीर में ठहरने के लिए श्रीनगर में हाउस बोट या पहलगाम और गुलमर्ग में अच्छे होटल मिल जाएगे। कश्मीर में 3 से 4 दिन के ट्रिप के लिए 15 से 20 हजार रुपये खर्च हो सकते हैं। travel,holidays in summer,places to visit during summer season,summer holidays,travel guide,tourism,holidays लद्दाख

कश्मीर से आगे आप लद्दाख की ट्रिप पर भी निकल सकते हैं। मई जून में घूमने के लिए लद्दाख बेस्ट डेस्टिनेशन है। कश्मीर से होकर आप लद्दाख पहुंच सकते हैं। दो दिन के सफर के बाद आप अपनी मंजिल पर पहुंच जाएंगे। आप लद्दाख का पांच दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लेह में दो रात बिताने के साथ ही, एक रात पैंगोंग और एक रात नुब्रा घाटी में रुक सकते हैं। इन जगहों पर घूमने के लिए कम खर्च लगेगा। 20 से 40 हजार के बजट में आप परिवार के साथ लेह लद्दाख की यात्रा कर सकते हैं। travel,holidays in summer,places to visit during summer season,summer holidays,travel guide,tourism,holidays खाज्जिअर

जिस तरह उत्तराखंड गर्मियों के दिनों में घूमने के लिए अल्मोड़ा प्रसिद्ध है ठीक उसी तरह हिमाचल प्रदेश में गर्मियों के दिनों में घूमने के बेहतरीन जगह है खाज्जिअर। भीड़- भाड़ से दूर एक ऐसी जगह जहां आप परिवार और बच्चों संग खूब मस्ती और धमाल कर सकते हैं। शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम हो तो तो आपको बता दें कि खाज्जिअर को भारत में मिनी स्विटजरलैंड में जाना जाता है। यहां आप खाज्जिअर झील और कलातोप वन्यजीव अभयारण्य घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का भी मज़ा उठा सकते हैं। travel,holidays in summer,places to visit during summer season,summer holidays,travel guide,tourism,holidays अंडमान

अगर आप पहाड़ो पर न जाकर गर्मियों की छुट्टियों के लिए किसी और खूबसूरत और आरामदायक जगह पर जाना चाहते हैं तो बीच या सी साइट भी बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए आप अंडमान जा सकते हैं। मई में अंडमान घूमने के लिए बेस्ट जगह है। आपको दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर की सीधी फ्लाइट मिल जाएगी। चाहें तो दिल्ली से चेन्नई और चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर का सफर भी कर सकते हैं। अंडमान घूमने के लिए दो दिन की ट्रिप काफी है। हैवलाॅक द्वीप और राधा नगर बीच पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आप अंडमान ट्रैवल के लिए 30 से 40 हजार रुपये का खर्च आ सकता है। travel,holidays in summer,places to visit during summer season,summer holidays,travel guide,tourism,holidays दार्जिलिंग

पूर्व भारत का भ्रमण करना चाहते हैं तो गर्मियों की छुट्टियों में दार्जिलिंग जा सकते हैं। दार्जिलिंग गर्मियों की छुट्टियों में किसी जन्नत से कम नहीं होता। परिवार के साथ घूमने के लिए दार्जिलिंग हर मौसम में बेस्ट डेस्टिनेशन है। दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियां और चाय के बागान बच्चों का मन मोह लेंगे। आप यहां रॉक गार्डन और टाइगर हिल जैसी शानदार जगहों पर जा सकते हैं। परिवार के साथ दार्जिलिंग ट्रिप के लिए 20 से 30,000 रुपये का खर्च आएगा। travel,holidays in summer,places to visit during summer season,summer holidays,travel guide,tourism,holidays लैंसडाउन

उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल पहाड़ियों के बीच स्थित लैंसडाउन एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिसको शायद बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते होंगे। लेकिन अगर आप किसी कम बजट वाली जगह पर यात्रा करना चाहते हैं तो लैंसडाउन आपके लिए एक आदर्श जगह है। समुद्र तल से 5670 फीट की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन एक अछूता, प्राचीन शहर है जो शहर की भीड़- भाड़ से बिलकुल दूर है। लैंसडाउन को भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल रेजिमेंट के लिए घर के रूप में भी जाना-जाता है। लैंसडाउन की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां की स्थानीय आबादी 20,000 के आसपास है।
travel,holidays in summer,places to visit during summer season,summer holidays,travel guide,tourism,holidays मसूरी

मसूरी ऐसा हिल स्टेशन है, जहां पर हर इंसान एक न एक बार तो जरूर जाना चाहता है। अगर कोई एक बार वहां चला जाए तो वह उस जगह का फैन हो जाता है। मसूरी दिल्ली से लगभग 279 किलोमीटर दूर देहरादून के पास है। मसूरी झील, केम्प्टी फॉल्स, देव भूमि वैक्स म्यूजियम, धनोल्टी, सोहम हेरिटेज एंड आर्ट सेंटर, जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, एडवेंचर पार्क, क्राइस्ट चर्च, भट्टा फॉल्स, मोसी फॉल्स, गन हिल, लाल टिब्बा, कैमल्स बैक रोड, जबरखेत नेचर रिजर्व आदि वहां घूमने की जगह हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका