न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिलांग को कहा जाता हैं 'स्कॉटलैण्ड ऑफ द ईस्ट', ये 5 जगहें बनाएगी यहां के सफर को यादगार

जब भी कभी देश में प्राकृतिक सुंदरता को देखने की बात आती हैं तो नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र की बात की जाती हैं। नॉर्थ ईस्ट में कई जगहें हैं जहां का सफर आपको जिंदगीभर की याद दे सकता हैं। इन्हीं जगहों में से एक हैं मेघालय की राजधानी शिलांग जो प्रकृति और इतिहास दोनों से रूबरू कराता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Jan 2022 2:26:10

शिलांग को कहा जाता हैं 'स्कॉटलैण्ड ऑफ द ईस्ट', ये 5 जगहें बनाएगी यहां के सफर को यादगार

जब भी कभी देश में प्राकृतिक सुंदरता को देखने की बात आती हैं तो नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र की बात की जाती हैं। नॉर्थ ईस्ट में कई जगहें हैं जहां का सफर आपको जिंदगीभर की याद दे सकता हैं। इन्हीं जगहों में से एक हैं मेघालय की राजधानी शिलांग जो प्रकृति और इतिहास दोनों से रूबरू कराता है। इसे स्कॉटलैण्ड ऑफ द ईस्ट भी कहा जाता हैं क्योंकि यहां पहाड़ियां कुछ अलग तरह से घुमावदार तरीके से खड़ी हैं। इनका यही घुमावदार लुक ब्रिटिश लोगों को स्कॉटलैंड की याद दिलाता था। अगर आप भी शिलांग घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको यहां की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके सफर को यादगार बना देंगी। तो आइये जानते हैं शिलांग की इन जगहों के बारे में...

shillong,shillong india,shillong travel,travel guide,tourist places in shillong,holidays in shillong

सेमी सर्कुलर शिलांग पीक

समुद्र तल से 6449 फीट की ऊंचाई पर बना ये पीक शिलांग की सबसे ऊंची चोटी है। यहां से पूरा शहर नजर आता है। यहां से शहर के साथ हिमालय दिखते हैं तो वॉटर फॉल के साथ दूसरे देश बांग्लादेश के नजारे भी दिखते हैं। इस सेमी सर्कुलर शिलांग पीक पर लोग ट्रेकिंग का रोमांच भी महसूस करते हैं। यहां पर टूरिस्ट के लिए टेलीस्कोप भी लगाया गया है। जिसमें से बेहतरीन और हैरान करने वाला नजारा दिखता है। लेकिन इसके लिए थोड़ी फीस देनी होती है। इसकी चोटी पर देवी भी विराजमान हैं जिसकी बहुत मान्यता है। शहर से यहां पहुंचने में तकरीबन 20 मिनट का समय लगता है क्योंकि शहर से ये जगह सिर्फ 10 किलोमीटर दूर है।

shillong,shillong india,shillong travel,travel guide,tourist places in shillong,holidays in shillong

उमीयम झील

शिलांग से 15 किलोमीटर दूर बनी ये उमीयम झील ईस्ट खासी हिल के पास बनी है और बेहद सुंदर नजारा देती है। इस झील के पास ही एक पार्क है जहां अक्सर लोग पिकनिक मनाने भी आते हैं। सिर्फ यात्री ही नहीं यहां के लोकल लोग भी इस झील और पार्क में घूमने आ ही जाते हैं। इस झील में कई सारे वॉटर स्पोर्ट्स भी होते हैं जैसे स्कीइंग, रीवर बस आदि।

शिलांग एयरपोर्ट इस झील की सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है तो आप शिलांग आते हुए भी इस झील पर आ सकते हैं। ये झील 1965 में उमीयम नदी पर बनाई गई थी, तब ही से यात्रियों की पहली पसंद बनी हुई है। यहां आने का सही समय मार्च से जून तक है क्योंकि इस वक्त यहां का मौसम बेहद अच्छा होता है।

shillong,shillong india,shillong travel,travel guide,tourist places in shillong,holidays in shillong

एलीफेंटा फॉल्स

एलीफेंटा फॉल्स शिलांग की पहचान जैसा है। इस फॉल में तीन लेयर हैं, जो इसे बेहद सुंदर बनाती हैं। ब्रिटिश लोगों ने इस फॉल को एलीफेंट नाम इसलिए दिया था क्योंकि इसके एक ओर हाथी के आकार का बड़ा पत्थर पड़ा था। हालांकि ये पत्थर 1897 में आए तूफान के बाद ही नष्ट हो गया। इस फॉल में 3 स्टेप भी हैं जिस वजह से इसे स्टेप फॉल्स भी कहा जाता है। दरअसल तीन स्टेप के चलते ये फॉल तीन अलग-अलग फॉल जैसा नजर आता है। इसका पहला फॉल घने पेड़ों के बीच हैं। दूसरा भी कम नजर आता है लेकिन तीसरे स्टेप का फॉल सबसे ज्यादा दिखता है और ऐसा लगता है मानो दूध की धारा पत्थरों पर गिर रही है। ये फॉल शिलांग से 12 किलोमीटर ही दूर है इसलिए शिलांग से इस फॉल तक आने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता है।

यहां वैसे तो पूरे साल कभी भी आया जा सकता है। लेकिन फिर भी जाड़े के मौसम में यहां आने से बचना चाहिए क्योंकि तब वॉटर लेवल कम होता है। मॉनसून के ठीक पहले यहां आने पर आपको बेहद खुशनुमा मौसम मिलेगा। ये बिलकुल अच्छा मौसम है शिलांग आने के लिए।

shillong,shillong india,shillong travel,travel guide,tourist places in shillong,holidays in shillong

पुलिस बाजार

शिलांग आएं और पुलिस बाजार ना जाएं ये तो हो ही नहीं सकता है। इसलिए अपनी ट्रिप की एक शाम कम से कम यहां जरूर गुजारें। यहां पर स्ट्रीट शॉपिंग मिलेगी तो ब्रांडेड स्टोर भी। खाने-पीने के ठिकाने हैं और मेघालय के हैंडीक्राफ्ट भी। शहर के बेस्ट होटल भी आपको इसी इलाके में मिलेंगे। इस इलाके में आमतौर पर गाड़ियों आ जाना बैन होता है इसलिए यहां सड़क पर टहलते हुए मस्ती करना और आसान हो जाता है। यहां आएं तो चावल से बनी डिश जादोह जरूर खाएं। इसके साथ मोमोज और सोयाबीन से बनी डिश टंग्रिमबाई का स्वाद भी जरूर लें।

shillong,shillong india,shillong travel,travel guide,tourist places in shillong,holidays in shillong

देवकी नदी

देवकी ऐसी नदी है जिसके पानी के नीचे की धरती भी बाहर से ही नजर आ जाती है। इस नदी की तस्वीर आपने कहीं न कहीं जरूर देखी होगी। ये दुनिया की सबसे साफ नदियों में से एक यूंहीं नहीं है। इस साफ नदी में बोटिंग कर सकते हैं और नाव में बैठे हुए ही पानी के नीचे की दुनिया को भी देखा जा सकता है। जब देवकी नदी के पानी में सूरज की किरणें पड़ती हैं तो इसकी चमक देखने वाली होती है। बोटिंग के बाद देवकी मार्केट से शॉपिंग जरूर कीजिए। ये जगह शिलांग से सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!