न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एडवेंचर के लिए पार्टनर के साथ इन शहरों का करें रुख, स्पेंड कर सकते हैं क्वालिटी टाइम

घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। दुनियाभर में एक से बढ़कर एक जगह है जहां जाते ही इंसान सारे गम...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 11 May 2021 4:33:08

एडवेंचर के लिए पार्टनर के साथ इन शहरों का करें रुख, स्पेंड कर सकते हैं क्वालिटी टाइम

घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। दुनियाभर में एक से बढ़कर एक जगह है जहां जाते ही इंसान सारे गम भूल जाता है। कई कप्लस ऐसे होते हैं जो ऐसी जगह तलाशते हैं जहां एडवेंचन होने के साथ वे क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर पाएं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं:—

places,adventure,places adventure,macau,lakshadweep,kualalampur,malaysia,bungee jumping,scuba diving,tourism news in hindi

मकाऊ

लंबे समय तक मकाऊ हांगकांग जैसे विश्वप्रसिद्ध शहर की छाया में रहने के बाद अब दुनिया के लिए एक जाना पहचाना नाम बन गया है। जहां एक ओर हांगकांग में न्यूयॉर्क जैसी चमक-दमक है वहीं दूसरी ओर मकाऊ में हैं चैन-सुकून के ढेर सारे पल। चीन के जुआखानों के केंद्र की अपनी छवि से बाहर निकलकर मकाऊ ने 21वीं सदी में बड़े सपने और नए आत्मविश्वास के साथ क़दम रखा है।

वर्ष 2007 में 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े कसीनो वेनिशियन मकाऊ से शहर को एक नई पहचान मिली है। लॉस वेगास स्टाइल के 26 कसीनो की मौजूदगी तथा दूसरे नए कसीनो के खुलने की तैयारी के कारण मकाऊ एशिया में गैम्बलिंग का केंद्र बन गया है।

यहां पर आप डॉग रेसिंग का भी मज़ा ले सकते हैं या मकाऊ के टॉवर्स से बंजी जंपिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं। एफ़ 1 म्यूज़ियम देखने जा सकते हैं या लाजवाब पुर्तगाली वाइन का स्वाद ले सकते हैं। मकाऊ में आप दोनों एक साथ न केवल क्वॉन्टिटी टाइम, बल्कि क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं।

places,adventure,places adventure,macau,lakshadweep,kualalampur,malaysia,bungee jumping,scuba diving,tourism news in hindi

क्वालालंपुर

यदि आप फ़ॉर्मूला 1 रेस के दीवाने हों तो टीवी पर रेस देखना बेहतर विकल्प होगा, पर अनुभव की तलाश में हों तो क्वालालंपुर (मलेशिया) के पास सेपांग सर्किट में फ़ॉर्मूला 1 रेस देखने ज़रूर जाएं। फ़ॉर्मूला 1 रेस महज एक रेस नहीं होती। दुनिया की सबसे तेज़ और स्टाइलिश रेसिंग मशीन की मौजूदगी में वहां का माहौल ही पूरी तरह रोमांचकारी हो उठता है।

फ़ॉर्मूला 1 कार तेज़ आवाज़ करने वाले मॉन्स्टर की तरह होती है। रफ़्तार से बात करती कारों से बहुत तेज़ आवाज़ आती है, घूमते समय इनसे आने वाली आवाज़ें कान को बेध देती हैं। इनसे होने वाली आवाज़ का अंदाज़ा लगाने के लिए आप कम ऊंचाई से उड़ रहे फ़ाइटर जेट की आवाज़ से बीस गुना ऊंची आवाज़ की कल्पना करें।

इतनी आवाज़ एक कार से आती है तो अब आप कान के पर्दे हिला देने वाली फ़ॉर्मूला 1 रेसिंग देखने के लिए तैयार हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आप किसी भी तरह ग्रैंड पिक्स का हिस्सा बनें। वहां से आने वाली आवाज़ें, कार और प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाते दर्शक-एक अलग ही रोमांच का एहसास कराते हैं।

रेस ख़त्म होने के बाद थके हुए दर्शक ज़िंदगी और रफ़्तार के कॉकटेल का आनंद उठाते हुए रेस सर्किट पर बिखर जाते हैं। वहीं दूसरी ओर क्वालालंपुर शहर में पार्टी का मूड रहता है। हो भी क्यों न आख़िर मौक़ा दुनिया की सर्वाधिक ग्लैमरस रेसिंग मशीन के आयोजन का जो होता है।

places,adventure,places adventure,macau,lakshadweep,kualalampur,malaysia,bungee jumping,scuba diving,tourism news in hindi

लक्षद्वीप

कल्पना कीजिए कि आप स्कूबा के उपकरणों से सुसज्जित-पीठ पर ऑक्सीजन का टिकाए कैडमैट द्वीप के किसी लगून (समुद्रतल) के किनारे उसके नीले पानी को निहारते हुए तैयार खड़े हैं। तीन गिनते ही आप पानी के अंदर की एक अनजान दुनिया में प्रवेश कर जाते हैं। एक बार अपने डर पर क़ाबू पाने के बाद आप पानी के अंदर के विविधता भरे रंगीन जीवन की तारीफ़ किए बिना नहीं रह सकते।

बहुत जल्द ही आप रंगबिरंगी मछलियों को मूंगे के फूलों की क्यारियों में अठखेलियां करते हुए देखकर रोमांचित हो जाएंगे। स्टिंग रे के नृत्य से रू-ब-रू होंगे। चौंकाने वाली पीले रंग के फ़िन वाली फ़ुसिलियर के अलावा सफ़ेद, नीली और नारंगी रंग की मछलियों के साथ तैरने का अद्भुत अनुभव होगा। यहां पानी के अंदर रंगीन और अनोखे जीवों को देखकर लगता है कि हम किसी अलग ही दुनिया में आ गए हैं। लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको कई स्तरों से गुज़रना होगा।

places,adventure,places adventure,macau,lakshadweep,kualalampur,malaysia,bungee jumping,scuba diving,tourism news in hindi

सबसे पहले आपका ट्रेनर आपको द्वीप के छिछले पानी वाले लगून में स्कूबा डाइविंग के लिए आवश्यक तकनीक सिखाएगा। उसके बाद एक और लगून में गोता लगाने के बाद आप काइंडरगार्टन जो की एक गहरे समुद्र की एक साइट है में गोता लगाने के योग्य हो पाते हैं। वहां आप सीखेंगे कि किस तरह पानी में मास्क को संभाला और साफ़ किया जाता है। इसके अलावा बडी ब्रीदिंग और पानी के अंदर संवाद के अन्य तरीक़े सीखेंगे।

हर स्तर के अंत तक आप समुद्र के अंदर की दुनिया को खंगाल चुके होंगे। इस पूरी प्रक्रिया के अंत में आपको अंतरराष्ट्रीय स्कूबा डाइविंग कार्ड मिलेगा जिसके द्वारा आप विश्व में कहीं भी स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। यदि आप स्कूबा डाइविंग नहीं करना चाहते तो स्नोर्कलिंग का मज़ा ले सकते हैं, यह भी स्कूबा डाइविंग की तरह रोमांचक अनुभव होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!