न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की 7 इमारतें जो रात को देती हैं स्वर्ग जैसा मनमोहक दृश्य, जरूर करें यहां की सैर

आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर्यटन दिन में तो सैर करते ही हैं बल्कि इन इमारतों के रात का नजारा भी बेहद मनमोहक होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 11:29:19

देश की 7 इमारतें जो रात को देती हैं स्वर्ग जैसा मनमोहक दृश्य, जरूर करें यहां की सैर

कई लोग होते हैं जिन्हें सैर-सपाटे का बहुत शौक होता हैं और वे जब किसी पर्यटन स्थल पर जाते हैं तो दिन ही नहीं बल्कि रात को भी घूमने का मजा लेना पसंद करते हैं। कई जगहें ऐसी हैं जहां की नाईट लाइफ लोगों को बहुत पसंद आती हैं। लेकिन कई जगहें ऐसी भी हैं जहां नाईट लाइफ ना होने के बावजूद कुक जगहें ऐसी हैं जो रात को बेहतरीन दृश्य से अवगत कराती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर्यटन दिन में तो सैर करते ही हैं बल्कि इन इमारतों के रात का नजारा भी बेहद मनमोहक होता हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

travel places,indian travel places,travel places for night

गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई

जैसे मुंबई कभी नहीं सोती, उसी तरह से यहां का गेटवे ऑफ इंडिया कभी नहीं सोता। चाहे वह 24*7 की हलचल हो या अरब सागर की मधुर लहरें हो या बोटिंग हो, यहां हमेशा चहल पहल रहती है। गेटवे ऑफ इंडिया वो जगह है, जहां आपको शाम को जरूर घूमना चाहिए।

travel places,indian travel places,travel places for night

अंबा विलास पैलेस, मैसूर

अगर आपने मैसूर पैलेस को रात में नहीं देखा, तो आपने कुछ नहीं देखा। महल को खूबसूरत दिखाने के लिए यहां 1 लाख से अधिक लाइट्स लगाई गई हैं, जहां पैलेस रात को दुल्हन की तरह लगता है।

travel places,indian travel places,travel places for night

बुद्ध प्रतिमा, हुसैन सागर झील, हैदराबाद

झील के केंद्र में स्थित गौतम बुद्ध दुनिया का सबसे ऊंचा पत्थर रात में बेहद खूबसूरत लगता है। प्रतिमा रात में दिखने में एक हीरे की तरह दिखती है। बल्कि मूर्ति के चारों ओर लुंबिनी पार्क का म्यूजिकल फाउंटेन भी देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

travel places,indian travel places,travel places for night

स्वर्ण मंदिर, अमृतसर

स्वर्ण मंदिर दिन में जितना खूबसूरत लगता है, उससे ज्यादा खूबसूरत रात में लगता है, जहां लाइट्स से गोल्डन टेम्पल जगमगा उठता है। अमृतसर का ये गुरुद्वारा सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप रात में अमृतसर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो रात में स्वर्ण मंदिर जरूर जाएं।

travel places,indian travel places,travel places for night

ताजमहल, आगरा

आपने ताजमहल जब भी देखा होगा तो दिन में ही देखा होगा, एक बार रात की जगमगाती रोशनी के बीच भी जरूर देखिए। रात के बीच खूबसूरत लगने के साथ-साथ रोमांटिक भी खूब लगती है ये जगह। ताजमहल को रात में चांद की रोशनी के बीच देखने के बाद आप यही कहेंगे कि इसमें कोई शक नहीं है कि इसे 7 अजूबों में क्यों गिना जाता है।

travel places,indian travel places,travel places for night

नीरमहल, त्रिपुरा

सूर्यास्त के बाद त्रिपुरा के लेक पैलेस को देखना किसी रोमांच से कम नहीं है। यह 1921 में बनाया गया था और आज भी अपनी चमक को पहले जैसे बरकरार रखने में कामयाब रहा है। ये महल भी रात में बेहद ही खूबसूरत लगता है।

travel places,indian travel places,travel places for night

हवा महल, जयपुर

महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा 1799 में बनाया गया जयपुर का खूबसूरत हवा महल रात में बेहद ही शानदार लगता है। गुलाबी बलुआ पत्थर से बना ये महल रात को एक छत्ते जैसा दिखता है। शाही जगह को देखने के लिए रात का समय एकदम बेस्ट है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!