न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैचलर पार्टी के लिए कर रहें हैं जगह की तलाश, भारत की ये 10 लोकेशन रहेगी बेस्ट ऑप्शन

शादी से पहले बैचलर लाइफ का आनंद उठाने के लिए, ऐसी जगहों का चयन किया जाता है जहां लोग मस्ती कर सकें और बैचलर पार्टी को यादगार बना सकें। हम आपको देश की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहें बताने जा रहे हैं जो बैचलर पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 2:29:05

बैचलर पार्टी के लिए कर रहें हैं जगह की तलाश, भारत की ये 10 लोकेशन रहेगी बेस्ट ऑप्शन

घूमने-फिरने का मन हर किसी को होता है, और इसके लिए जगह का चयन उनके इच्छाओं और संग के अनुसार किया जाता है। फैमिली के साथ यात्रा पर हिल स्टेशन या आध्यात्मिक स्थलों का चयन किया जाता है, जबकि दोस्तों के साथ यात्रा पर पार्टी प्लेस की पसंद होती है। शादी से पहले बैचलर लाइफ का आनंद उठाने के लिए, ऐसी जगहों का चयन किया जाता है जहां लोग मस्ती कर सकें और बैचलर पार्टी को यादगार बना सकें। हम आपको देश की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहें बताने जा रहे हैं जो बैचलर पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में...

बैचलर पार्टी के लिए कर रहें हैं जगह की तलाश, भारत की ये 10 लोकेशन रहेगी बेस्ट ऑप्शन

मुंबई

यह एक ऐसा शहर जहा रात में घूमने का भी अलग ही मजा है और ये मजा तब दोगुना हो जाता है, जब आप अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने निकले हो। मुंबई में पार्टी के लिए स्थानों की कमी नहीं है। आप यहां कम बजट में भी कई जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां भी कई ऐसी जगह हैं, जहां आप दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी कर सकते हैं। पार्क, होटल, रिजॉर्ट या फिर समुद्र के किनारे अपने दोस्तों के साथ डांस करने या फिर नाइट आउट पार्टी करने का लुत्फ उठा सकते हैं।

बैचलर पार्टी के लिए कर रहें हैं जगह की तलाश, भारत की ये 10 लोकेशन रहेगी बेस्ट ऑप्शन

ऋषिकेश

एंडवेंचर की शौकीन लड़को व लड़कियों के लिए ऋषिकेश भी बैचलरेट ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां आप पार्टी के साथ कैंपिंग, टूरिस्ट्स योग, रिवर राफ्टिंग और हाइकिंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां आकर शादी से पहले होने वाली आपकी टेंशन भी दूर हो जाएगी क्योंकि इस जगह पर स्पिरिचुअल फीलिंग का अहसास होता है। वैसे तो आप यहां किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन अगर आप राफ्टिंग का लुफ्त उठाने के लिए सितंबर में जाना सही रहेगा।

बैचलर पार्टी के लिए कर रहें हैं जगह की तलाश, भारत की ये 10 लोकेशन रहेगी बेस्ट ऑप्शन

अलेप्पी

दक्षिण भारत अपनी हरियाली और प्राकृतिकता के लिए मशहूर है। अगर बैचलर ट्रिप पर जा रहे हैं तो केरल के अलेप्पी शहर में घूमें। अलेप्पी को भारत का वेनिस कहा जाता है। यहां का नजारा इटली के वेनिस जैसा है। समुद्र, झीलों और हरियाली से घिरे इस शहर की खूबसूरती गर्मियों में अधिक बढ़ जाती है। यहां कई मंदिर और खूबसूरत बीचेज हैं। दोस्तों के साथ अलेप्पी जाएं तो अंबाला पुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी बीच घूमने जा सकते हैं।

बैचलर पार्टी के लिए कर रहें हैं जगह की तलाश, भारत की ये 10 लोकेशन रहेगी बेस्ट ऑप्शन

गोवा

इस बात में कोई शक नहीं है कि गोवा को भारत की पार्टी राजधानी के रूप में जाना जाता है। प्रकृति की खूबसूरती के साथ-साथ शहरी मौज मस्ती से भरपूर, साथ ही यहां के बीचेस, नाइटलाइफ हर किसी का दिल खुश कर देते हैं। गोवा उन लोगों के परफेक्ट जगह है जो रिलेक्स करना चाहते हैं, ड्रिंक करना चाहते और अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। अगर आप नाइट पार्टी का शौक रखते हैं तो आप अपने फ्रेंड्स के साथ गोवा में बैचलर पार्टी कर सकते हैं। गोवा में आपको सस्ती बीयर, लाइव म्यूजिक और नाइट आउट आदि चीजों से अपनी पार्टी को यादगार बना सकते हैं।

बैचलर पार्टी के लिए कर रहें हैं जगह की तलाश, भारत की ये 10 लोकेशन रहेगी बेस्ट ऑप्शन

जीरो वैली

बैचलर ट्रिप के लिए दोस्तों के साथ अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली जा सकते हैं। यह जगह युवाओं के लिए जन्नत से कम नहीं है। खासकर लड़कियां अगर अकेले या गर्ल ट्रिप पर जा रही हैं तो जीरो वैली अच्छी और सुरक्षित जगह है। जीरो वैली एक सुंदर घाटी है, जहां की प्राकृतिकता में आप खो जाएंगे। यहां मशहूर संगीत समारोह जीरो फेस्टिवल का भी आयोजन होता है। आप इस फेस्टिवल में भी शामिल हो सकते हैं।

बैचलर पार्टी के लिए कर रहें हैं जगह की तलाश, भारत की ये 10 लोकेशन रहेगी बेस्ट ऑप्शन

लद्दाख

लद्दाख घूमने का सपना हर किसी का होता है, ऐसे में अगर यहां बैचलर पार्टी करना का मौका मिल जाए तो क्या मजेदार बात होगी। आपको बता दें, ये जगह इतनी फेमस है कि यहां कई लोकप्रिय फिल्मों की शूटिंग की गई है, तो आप कैसे इस जगह को छोड़ सकते हैं। शादी से पहले बैचलर पार्टी मनाने के लिए आप पहाड़ों का रुख कर सकते हैं।

बैचलर पार्टी के लिए कर रहें हैं जगह की तलाश, भारत की ये 10 लोकेशन रहेगी बेस्ट ऑप्शन

दार्जिलिंग

मानसून में दोस्तों के साथ शादी के पहले मस्ती करने के लिए कहीं जाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग के सफर पर निकलें। दार्जिलिंग हर मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है लेकिन बारिश में यहां की खूबसूरती अधिक आकर्षित करती हाै। यहां चाय के बागान, टाॅय ट्रेन का आप आनंद ले सकते हैं। आराम और सुकून से वक्त बिताने और कुछ यादें बनाने के लिए यह जगह बेस्ट है।

बैचलर पार्टी के लिए कर रहें हैं जगह की तलाश, भारत की ये 10 लोकेशन रहेगी बेस्ट ऑप्शन

पॉन्डिचेरी

अगर आप बैचलर लाइफ एकदम खुलकर जीना चाहते हैं, जहां आप और आपके दोस्त फुल मस्ती कर रहे हो, तो हमारी सलाह है कि आपको एक बार पॉन्डिचेरी भी जरूर जाना चाहिए। यहां के खूबसूरत बीचों में आप अपनी पार्टी का भरपूर मजा ले सकते है। कॉबल्ड स्ट्रीट, हेरिटेज प्रॉपर्टीज, आर्किटेक्चर, कैफे के साथ लगे बीच-साइड प्रोमनेड पुडुचेरी की मुख्य अट्रैक्शन है। आराम करने के लिए यहां शानदार समुद्र साइड रिजॉर्ट भी मौजूद हैं। इसके अलावा आप यहां के बीचों में वॉटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं।

बैचलर पार्टी के लिए कर रहें हैं जगह की तलाश, भारत की ये 10 लोकेशन रहेगी बेस्ट ऑप्शन

कुर्ग

बारिश के मौसम में बैचलर ट्रिप पर जाने के लिए कर्नाटक का कुर्ग युवाओं की पसंदीदा जगह है। कुर्ग में मौजूद झरने, झीलें बारिश में अधिक मनमोहक लगते हैं। आपको यहां कई पार्टी प्लेसेस मिल जाएंगे जहां आप दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेकिंग, घुड़सवारी, कॉफी बागानों में घूम सकते हैं। खास बात है कि यहां आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा।

बैचलर पार्टी के लिए कर रहें हैं जगह की तलाश, भारत की ये 10 लोकेशन रहेगी बेस्ट ऑप्शन

गोकर्ण

अगर आप पार्टी बीच पर करना चाहते हैं, तो आपके लिए गोकर्ण जगह एकदम परफेक्ट है। आपको यहां कई तरह से बीच मिल जाएंगे, जो बजट फ्रेंडली हैं। आप ओम बीच जा सकते हैं क्योंकि कहा जाता है कि ये बीच वास्तव में ओम के आकार जैसी दिखाती है, जो इसे सैलानियों के लिए और भी शानदार बनाता है। इसके अलावा, आपको यहां कई तरह के रिजॉर्ड मिल जाएंगे, जिसे आप पार्टी करने के लिए बुक कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड