न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया की इन 6 जगहों पर जाने से डरते हैं लोग, सरकार ने लगा रखा है बैन

आज हम आपके लिए दुनिया की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां जाना सख्त मना हैं और सरकार ने यहां जाने पर बैन लगा रखा हैं। कई जगहें तो ऐसी हैं जहां लोग डर के मारे ही नहीं जाते हैं। तो आइये जानते हैं इन अनोखी जगहों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 6:58:45

दुनिया की इन 6 जगहों पर जाने से डरते हैं लोग, सरकार ने लगा रखा है बैन

कई लोग होते है जिन्हें घूमना बहुत पसंद होता हैं और उनमें नई जगहों के बारे में जानने की उस्तुकता भी बहुत होती हैं। इनमें से कई ऐसे लोग भी हैं जो विवादस्पद जगहों पर जाकर एडवेंचर करना पसंद करते हैं। जी हाँ, जैसे की कई जगहें जो भूतिया होती हैं या फिर जिनसे कोई अनोखा इतिहास जुड़ा हो। ऐसे में आज हम आपके लिए दुनिया की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां जाना सख्त मना हैं और सरकार ने यहां जाने पर बैन लगा रखा हैं। कई जगहें तो ऐसी हैं जहां लोग डर के मारे ही नहीं जाते हैं। तो आइये जानते हैं इन अनोखी जगहों के बारे में।

people are afraid to go to these place,places where the government has imposed a ban,holidays,travel,tourism

किन शी हुआंग, चीन का मकबरा
1974 में टेराकोटा सेना का पता लगने के बाद चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग के मकबरे की खोज की गई थी, लेकिन अभी तक इसकी खुदाई नहीं हुई है। भले ही यह दुनिया की सबसे बड़ी खोजों में से एक है, लेकिन इतिहासकारों और पुरातत्वविदों दोनों के लिए यह जगह रहस्य से कम नहीं है। साथ ही, रिपोर्टों के अनुसार, मकबरे की सामग्री अभी भी सील और अस्पष्टीकृत बनी हुई है।

people are afraid to go to these place,places where the government has imposed a ban,holidays,travel,tourism

फोर्ट नॉक्स, यूएसए
ये जगह अमेरिकी सोने भंडार के लिए जानी जाती है और इसे अक्सर दुनिया की सबसे भारी सुरक्षा वाली जगह के रूप में जाना जाता है। इस बात को आप नोट कर लें, कि यहां के किसी भी सदस्य की तिजोरी तक आप नहीं पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, इमारत कंक्रीट-लाइन वाले ग्रेनाइट से बनी है और दुनिया के किसी भी तरह के हमले का सामना करने के लिए सक्षम है।

people are afraid to go to these place,places where the government has imposed a ban,holidays,travel,tourism

स्नेक आइलैंड, ब्राज़ील
जैसा कि नाम से पता चलता है, इस द्वीप को ब्राजील में घूमने के लिए सबसे खौफनाक जगहों में गिना जाता है। ब्राजील सरकार ने भी इस द्वीप पर लोगों के जाने पर बैन लगा रखा है। रिकॉर्ड के अनुसार, ब्राजील में स्नेक आइलैंड लगभग 4000 गोल्डन लांसहेड्स का घर है, जिन्हें ग्रह पर सबसे घातक सांपों के रूप में माना जाता है।

people are afraid to go to these place,places where the government has imposed a ban,holidays,travel,tourism

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट, नॉर्वे

इसे 'ग्लोबल सीड वॉल्ट' के रूप में भी जाना जाता है, और ये असल में सभी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान भी है। दरअसल, पौधों को लगाने के लिए यहां दुनिया भर से 100 मिलियन बीजों का भंडारण किया जाता है। 2008 में खोला गया ये वॉल्ट लगभग 200 वर्षों तक चलने के लिए बनाया गया है,और भूकंप और विस्फोटों का भी सामना ये अच्छे से कर सकता है।

people are afraid to go to these place,places where the government has imposed a ban,holidays,travel,tourism

सुरत्से, आइसलैंड
सुरत्से दुनिया के सबसे युवा द्वीपों में से एक होने के लिए प्रसिद्ध है, क्योंकि ये नजर में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आया था, जिसका असर 1963 से 1967 तक देखने को मिला था। इस स्थान के इकोसिस्टम पर शोध करने वाले वैज्ञानिकों को छोड़कर किसी भी पर्यटक को यहां जाने की अनुमति नहीं है।

people are afraid to go to these place,places where the government has imposed a ban,holidays,travel,tourism

निहाउ द्वीप, यूएसए

160 निवासियों का घर निहाउ द्वीप पर बाहरी लोगों के प्रवेश करने पर बैन लगाया हुआ है। इस जगह पर आप तभी जा सकते हैं जब द्वीप पर आपका कोई रिश्तेदार हो या आप अमेरिकी नौसेना का हिस्सा हो। कथित तौर पर, सरकार ने निहाउ द्वीप पर पर्यावरण और वन्य जीवन को संरक्षित करने के लिए यहां बाहरी लोगों के प्रवेश प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसलिए भले ही यह एक दर्शनीय स्थान है, फिर भी यह बाहरी लोगों की पहुंच से बाहर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!