Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

काम की थकान मिटाने के लिए जाना चाहते है घूमने, बजट फ्रेंडली है ये 7 शांत जगहें

नई जगहों पर घूमने से मन को शांति मिलती हैं और आपको नई ऊर्जा मिलती हैं जिसके साथ आप फिर से काम पर मन लगाकर लग सकेंगे। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शांत होने के साथ ही बजट फ्रेंडली भी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 2:28:54

काम की थकान मिटाने के लिए जाना चाहते है घूमने, बजट फ्रेंडली है ये 7 शांत जगहें

कोरोना के बाद से लोगों को अपने काम-धंधे को लेकर चिंता बढ़ गई हैं जहां बाजार में उतार-चढ़ाव से उनकी धडकनों में उतार-चढ़ाव शुरू हो जाता हैं जो कि सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि कुछ दिनों के लिए अपने काम से आराम लेते हुए किसी शांत जगह पर घूमने जाया जाए और रिलैक्स हुआ जाए। नई जगहों पर घूमने से मन को शांति मिलती हैं और आपको नई ऊर्जा मिलती हैं जिसके साथ आप फिर से काम पर मन लगाकर लग सकेंगे। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शांत होने के साथ ही बजट फ्रेंडली भी हैं। ये जगहें आपकी जेब पर ज़्यादा असर डाले बगैर आपका दिल जीत लेंगी और आपके मन को रोमांच और शान्ति से भर देंगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
travel,travel guide,travel tips,holidays ऋषिकेश

विश्व की योगा कैपिटल के रूप में प्रसिद्द ऋषिकेश हिमालय की तलहटी में गंगा किनारे स्थित है। इसकी भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक सौंदर्य इसे एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बनाते है। ऋषिकेश भारत के उत्तराखंड के देहरादून में स्थित है। यहाँ प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर, लक्षमण झूला, वशिष्ठ गुफा, और अन्य धार्मिक केंद्रों सहित बहुत सी दर्शनीय जगहे हैं। travel,travel guide,travel tips,holidays कसोल

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा कसोल काफी प्रसिद्ध है। इस जगह को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। क्योकि यहां पर प्रकृति ने खुद इसे संवारा है। यह पर नदी झरनों की अवाज लोगों का दिल मोह लेती है। कसोल कुल्लू से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित है जो करीब 1640 मीटर की ऊंचाई पर है। कसोल भले ही अन्य हिल स्टेशन से छोटी जगह है लेकिन खूबसूरती के मामले में वो सबसे हटकर है। यहां पर आकर आप खुद को नेचर के काफी करीब महसूस करेंगे। travel,travel guide,travel tips,holidays विशाखपट्नम

आंध्र प्रदेश का महत्वपूर्ण राज्य विशाखपट्नम का मुख्य आकर्षण इसका समुद्री तट है। पर्यटन के लिए यह एक समृद्ध राज्य है जहा साभार देश विदेश के टूरिस्ट की आवाजाही लगी रहती है। यही नहीं, अपनी ख़ास भौगोलिक विशेषताओं के कारण इसे “सिटी ऑफ डेस्टिनी” भी कहा जाता है। इसके आलावा, यहाँ का चिंतापल्ली शहर सबसे ज़्यादा सैलानियों को आकर्षित करता है। सार्ड मौसम में यहाँ का तापमान 2 डिग्री तक भी पहुंच जाता है। इसलिए प्रकृति प्रेमियों से लेकर रोमांच के शौक़ीनों तक, सबके लिए यह एक आइडियल पर्यटन स्थल है। travel,travel guide,travel tips,holidays अलवर

राजस्थान के पर्यटन स्थलों में से एक अलवर काफी खूबसूरत जगह है। यहां का इतिहास ऐतिहासिक इमारतों से भरा पड़ा है। अलवर अरावली की पहाड़ियों के मध्य में बसा है। अलवर का प्राचीन नाम 'शाल्वपुर' हुआ करता था। यहां के दर्शनीय स्थलों में प्रसिद्ध सरिस्का बाघ अभयारण्य शामिल है। अलवर सुंदर झीलों, भव्य महलों, शानदार मंदिरों, शानदार स्मारकों और विशाल किलों के लिए प्रसिद्ध है। अलवर का सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। travel,travel guide,travel tips,holidays कुर्ग

कर्नाटक में स्थित कुर्ग को कोडगु के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह देश के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। पहाड़ियों के बीच बसी इस जगह की खूबसूरती को देख हर कई हैरान हो जाता है। यह जगह खूबसूरत हरा-भरी होने के कारण इसे इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। कर्नाटक में पश्चिमी घाट की वादियों में बसे इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से टूरिस्ट आते हैं। यहां पर नदी झरने के साथ हरे भरे पेड़ पौधे है। इसके अलावा चीड़ियों पक्षीयों की चहचहाहट लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। travel,travel guide,travel tips,holidays सिलवासा

19वीं शताब्दी तक सिलवासा के बारे में लोग अनजान थे लेकिन पुर्तगाल शासन द्वारा 1885 में इसे राज्य की राजधानी बनाने के बाद यह जगह दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र बन गई। इस जगह पर आकर लोग पुरानी कला संस्कृति में जुड़ जाते है। सिलवासा में स्थित रोमन कैथोलिक चर्च की वास्तुकला में पुर्तगाली शैली का प्रभाव है। यहां का वातावरण आपका दिल जीत लेगा। इस जगह पर आकर आपको पहाड़ियों पर बने ऊंचे-नीचे कॉटेज और छोटे-बड़े खेतों के बीच रहकर काफी अच्छा लगेगा। travel,travel guide,travel tips,holidays वायनाड

केरल में बसा खूबसूरत जिला वायनाड प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहा के हरे भरे हरे-भरे पर्वत यहां की प्राकृतिक को खूबसूरत बनाने में मदद करते है। यह जगह काफी खूबसूरत और शांत है। यहां कई पुराने धार्मिक मंदिर हैं। जो घाटियों में बने होने के कारण चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका