न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिठाई का नाम सुनते ही मुंह में आ जाता हैं पानी, आपके लिए जन्नत हैं देश के ये शहर

आज हम आपको जिन शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं वहां की खास मिठाइयों को दुनियाभर में पहचान मिली है और सैलानी बड़ी संख्या में यहां की मिठाइयों को चखने के लिए हजारों मील दूर से आते रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रसिद्ध शहरों और उनसे जुड़ी मिठाइयों के बारे में जानते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 7:37:35

मिठाई का नाम सुनते ही मुंह में आ जाता हैं पानी, आपके लिए जन्नत हैं देश के ये शहर

भारत विविधताओं वाला देश हैं जहां आपको देश के हर हिस्से में अलग-अलग खानपान देखने को मिल जाएगा। देश के कुछ शहर ऐसे हैं जो चटपटे स्वाद के लिए जाने जाते हैं तो कुछ स्ट्रीट फूड के लिए। लेकिन आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं मिठाई प्रधान शहरों की। खाने के बाद कुछ मीठा खाना हम भारतीयों के लिए एक परंपरा है। वहीँ कुछ लोग ऐसे हैं जो मिठाई के शौकीन होते हैं और मिठाई का नाम सुनते ही उनके मुंह में पानी आ जाएगा। आज हम आपको जिन शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं वहां की खास मिठाइयों को दुनियाभर में पहचान मिली है और सैलानी बड़ी संख्या में यहां की मिठाइयों को चखने के लिए हजारों मील दूर से आते रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रसिद्ध शहरों और उनसे जुड़ी मिठाइयों के बारे में जानते हैं।

sweet destinations in india,culinary tourism in india,famous sweet cities in india,indias sweetest travel spots,dessert havens in india,top sweet tourism cities,sweet-tooth travel destinations,indulgent travel experiences in india,gastronomic delights in indian cities,traveling for sweets in india

कोलकाता

कोलकाता भारत का एक मीठा शहर माना जाता है और इसके पीछे का कारण है इसमें उपलब्ध हर गली और हर मुहल्ले में मिलने वाली अलग अलग किस्म की मिठाइयां जिन्हें देख किसी के भी मुंह में पानी आ जाए। यहां की लोकल नोलेन गुर पयेश नामक मिठाई जोकि एक प्रकार की बंगाली खीर है बहुत प्रसिद्ध है, इसके अलावा आप पातिशप्ता ट्राई कर सकते हैं जोकि नारियल और नट्स के द्वारा बनता है, अगर आप सोन्देश ट्राई करना चाहते हैं तो भीम चंद्र नाग की दुकान पर जरूर जाए। अगर आप बंगाल जा रहे हैं तो वहां के सुप्रसिद्ध रोसगुला खाना न भूलें।

sweet destinations in india,culinary tourism in india,famous sweet cities in india,indias sweetest travel spots,dessert havens in india,top sweet tourism cities,sweet-tooth travel destinations,indulgent travel experiences in india,gastronomic delights in indian cities,traveling for sweets in india

गोवा

गोवा, ऐसी जगह है, जहां छुट्टियां बिताना हर किसी को पसंद है। समुद्र के किनारे दोस्तों संग सनसेट देखने का मजा ही अलग होता है। गोवा सीफूड के लिए भी बहुत लोकप्रिय है, इसके अलावा यहां का डेजर्ट जिसे बेंबिका या बिबिक कहा जाता है, भी बहुत लोकप्रिय है। यह गोवा का पारंपरिक लेयर केक कम पुडिंग होता है। यह एक इंडो-पोर्तुगीज कुजीन। एक पारंपरिक बेबिंका में सात से 16 लेयर्स होती हैं, जिसे अपने स्वाद के मुताबिक कम ज्यादा कर सकते हैं। अगली छुट्टी में गोवा जाना हो, तो इस केक कम पुडिंग का आनंद जरूर लें।

sweet destinations in india,culinary tourism in india,famous sweet cities in india,indias sweetest travel spots,dessert havens in india,top sweet tourism cities,sweet-tooth travel destinations,indulgent travel experiences in india,gastronomic delights in indian cities,traveling for sweets in india

लखनऊ

नवाबों की नगरी लखनऊ अपनी पाककला के लिए सदियों से जाना जाता रहा है। यहां दुनियाभर के चटोरे पहुंचते हैं और ज़ायकों का आनंद लेते हैं। यहां कबाब और बिरयानी के अलावा भी बहुत कुछ मिलता है। अगर आप यहां सर्दियों में आएं तो फिर मिठाइयों की वेरायटी आपका स्वागत करेंगी। काले गाजर का हलवा, मक्खन मलाई, रेवड़ी, शाही टुकड़ा, मलाई की गिलौरी और तरह तरह के पेड़े, भला लखनऊ से बढ़िया कहां मिल सकता है। शहर की सबसे पुरानी मिठाइयों की दुकान में से एक छप्पन भोग स्वीट शॉप की मक्खन मलाई का स्वाद हर सैलानी को चखना ही चाहिए।

sweet destinations in india,culinary tourism in india,famous sweet cities in india,indias sweetest travel spots,dessert havens in india,top sweet tourism cities,sweet-tooth travel destinations,indulgent travel experiences in india,gastronomic delights in indian cities,traveling for sweets in india

अमृतसर

अमृतसर को भोजन प्रेमियों का मक्का भी कहा जाता है। वैसे तो इस शहर को तंदूरी टिक्का और घी में डूबे हुए परांठों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है पर आपको बताएं कि मीठे के शौकीनों के लिए भी अमृतसर किसी जन्नत से कम नहीं है। अमृतसर के बेसन के लड्डू और पिन्नी किसे पसंद नहीं। अमृतसर की गलियों और सड़कों पर स्वादिष्ट फिरनी और गरम जलेबियां हर कहीं दिख जाएंगी। इस शहर में जाकर अगर आपने मलाईदार लस्सी का स्वाद नहीं चखा तो कुछ नहीं चखा। यहां का मैंगो और केसर लस्सी, फ्रूट क्रीम और कुल्फ़ा वाकई खास है।

sweet destinations in india,culinary tourism in india,famous sweet cities in india,indias sweetest travel spots,dessert havens in india,top sweet tourism cities,sweet-tooth travel destinations,indulgent travel experiences in india,gastronomic delights in indian cities,traveling for sweets in india

मंगलोर

अगर मंगलोर जा रहे हैं तो आपकी ट्रिप वहां के प्रसिद्ध पब्बा के बिना अधूरी रहने वाली है। यहां पर आपको बहुत सी प्रसिद्ध आइस क्रीम भी अपने फ्लेवर के लिए जानी जाती है। गड़बड़ संडे को ट्राई किए बिना तो आप रुक ही नहीं सकते। अगर कुछ और अधिक परंपरागत डिश ट्राई करना चाहते हैं तो सरनोल को अवश्य खा कर देखें और आप इसके दीवाने बन जायेंगे। अगर आप यहां के जाने माने बन ट्राई करना चाहते हैं तो बता दें कि वह बन कम और फूली हुई पूरी ज्यादा हैं जोकि केले के साथ थोड़े मीठे स्वाद की होती हैं। कर्नाटक की एक और मशहूर मिठाई है चिरोटी जोकि एक प्रकार की फ्राइड पेस्ट्री है।

sweet destinations in india,culinary tourism in india,famous sweet cities in india,indias sweetest travel spots,dessert havens in india,top sweet tourism cities,sweet-tooth travel destinations,indulgent travel experiences in india,gastronomic delights in indian cities,traveling for sweets in india

मणिपुर

मणिपुर इतना खूबसूरत शहर है। नॉर्थ ईस्ट में बसा, हरी-भरी वादियों से घिरा ये शहर, अपने क्लासिकल इंडियन डांस स्टाइल के लिए जाना जाता है। इससे ज्यादा कोई इसे जानता भी नहीं होगा। लेकिन यहां कि मिठाई शायद ही आपने चखी हो। मधुरजन थोंगबा, मणिपुर की फेमस स्वीट डिश है। यह बेसन के डंपलिंग्स होते हैं, जिन्हें गाढ़े मीठे दूध में भिगोया जाता है और नारियल से सर्व किया जाता है। कभी मणिपुर जाएं, तो क्लासिकल डांस के साथ-साथ इसे भी चखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर