न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घने जंगलों और पहाड़ों के बीच बना है यह नेचुरल स्विमिंग पूल, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

अगर आपको जंगलों और पहाड़ों के बीच स्विमिंग पूल का आनंद उठाना है तो उत्तराखंड स्थित धारचूला जाइये। धारचूला के खेला गांव में स्थित है। यहां जंगलों से आने वाले साफ, ठंडे और नेचुरल नीले रंग के पानी में स्विमिंग करने का मजा ही कुछ और है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 May 2022 3:42:30

घने जंगलों और पहाड़ों के बीच बना है यह नेचुरल स्विमिंग पूल, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

अगर आपको जंगलों और पहाड़ों के बीच स्विमिंग पूल का आनंद उठाना है तो उत्तराखंड स्थित धारचूला जाइये। धारचूला के खेला गांव में स्थित है। यहां जंगलों से आने वाले साफ, ठंडे और नेचुरल नीले रंग के पानी में स्विमिंग करने का मजा ही कुछ और है। गहरी घाटियों के बीच बने इस नेचुरल स्विमिंग पुल के किनारे आप घंटों बैठकर प्रकृति की असली खूबसूरती को निहार सकते हैं और प्रकृति की गोद में घंटों नहा सकते हैं। यकीनन ये मजा आपको किसी भी लक्जरी होटल के पूल में नहीं मिल पाएगा।

यह एक ऐसा प्राकृतिक स्विमिंग पूल है जो आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। यह स्विमिंग पूल उत्तराखंड के कुछ हिडन जगहों में से एक है। एक बार यहां जाने के बाद आप वापस आने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचेंगे। पार्टनर के साथ जाने के लिए इससे रोमांटिक जगह कोई हो ही नहीं सकती।

uttarakhand,uttarakhand tourist destination,tourist places in uttarakhand,natural swimming pool in uttarakhand,tourist destination in uttarakhand,holidays,travel guide,travel tips

कहां है यह खूबसूरत जगह?

यह खूबसूरत जगह उत्तराखंड के धारचूला में स्थित खेला गांव की है। खेला गांव में ही यह तालाब स्थित है जो की पहाड़ पर बना हुआ है। प्रकृति की गोद में बसे इसी खेला गांव में आप इस बार घूमने की योजना बना सकते हैं। यहां इस प्राकृतिक तालाब में नहाने के अलावा आप इसके आसपास की प्राकृतिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको पहले उत्तराखंड के धारचूला पहुंचना होगा। इसके बाद धारचूला से 18 किलोमीटर दूर तवाघाट जाना होगा। धारचूला से तवाघाट के लिए आप प्राइवेट टैक्सी भी ले सकते हैं। तवाघाट पहुंचने के बाद आपको थोड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ेगी। तवाघाट से इस नेचुरल स्विमिंग पूल तक जाने लिए आपको एक से डेढ़ घंटे या उससे भी ज्यादा समय लग सकता है। इस गांव में करीब 412 घर हैं। यह जगह टूरिस्टों के लिए एकदम ऑफबीट डेस्टिनेशन है और यहां कम ही तादाद में सैलानी जाते हैं। धारचूला की सैर की इच्‍छा रखने वाले पर्यटक यहां सर्दियों के दौरान घूमने आएं, इस दौरान यहां का मौसम आरामदायक रहता है।

uttarakhand,uttarakhand tourist destination,tourist places in uttarakhand,natural swimming pool in uttarakhand,tourist destination in uttarakhand,holidays,travel guide,travel tips

2021 में सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुई थी यह जगह

यह प्राकृतिक स्विमिंग पुल और धारचूला का खेला गांव साल 2021 में सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुआ था। इसी स्वीमिंग पूल की फोटो साल 2021 में इसी गांव के ही एक व्यक्ति नरेश धामी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की थी जिसे बिजनेस टाइकून आनन्द महिंद्रा ने रीट्विट कर कैप्शन लिखा था, 'इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैंने ऐसा कुछ पहले नहीं देखा। अब से यह मेरी ट्रेवल बकेट लिस्ट में शामिल है। इसके बाद से ही ये जगह आकर्षण का केंद्र बनी। तभी से यह जगह टूरिस्ट की फेवरेट जगह बन गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत