न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जा रहे हैं बच्चों को लेकर मुंबई की सैर करने, जरूर घूमने जाए ये 8 जगहें

जब भी घूमने जाने की बात आती हैं तो परिवार के सभी सदस्यों की इच्छा का ख्याल रखा जाता हैं कि उन्हें कहां घूमने जाना हैं। खासतौर से बच्चों का ख्याल रखना पड़ता हैं क्योंकि उनके मन का नहीं किया गया तो वे ट्रिप पर परेशान हो जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 5:05:09

जा रहे हैं बच्चों को लेकर मुंबई की सैर करने, जरूर घूमने जाए ये 8 जगहें

जब भी घूमने जाने की बात आती हैं तो परिवार के सभी सदस्यों की इच्छा का ख्याल रखा जाता हैं कि उन्हें कहां घूमने जाना हैं। खासतौर से बच्चों का ख्याल रखना पड़ता हैं क्योंकि उनके मन का नहीं किया गया तो वे ट्रिप पर परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप बच्चों को लेकर मुंबई घूमने जा रहे हैं तो आज हम आपको मुंबई की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे जो बच्चों के लिए स्वर्ग के समान हैं और यहां बच्चे खुलकर एंजॉय कर पाते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में जिन्हें पिकनिक स्पॉट्स के तौर पर भी जाना जाता हैं।

travel,travel guide,mumbai travel,mumbai travel guide,travel with kids

एस्सेल वर्ल्ड मुंबई

यदि आप चिलचिलाती गर्मी में अपने बच्चो के साथ कही एन्जॉय करने जाने का प्लान कर रहें है तो मुंबई में एस्सेल वर्ल्ड से अच्छी कोई और जगह हो ही नही सकती है। क्योंकि एस्सेल वर्ल्ड ने व्यस्क पर्यटकों के साथ साथ बच्चो की जरूरत का भी पूरा ध्यान रखा है। मुंबई के खूबसूरत तटीय गांव गोराई में स्थित एस्सेल वर्ल्ड यहाँ आने वाले पर्यटकों को जो क्रेजी कप, कैटरपिलर, हुला लूप, रियो ग्रांडे ट्रेन, शॉट एंड ड्रॉप और सीनियर टेलीकॉमबैट जैसी रोमांचकारी और साहसी सवारी के विकल्प प्रदान तो करता ही है साथ ही इसमें बच्चों के अनुकूल क्षेत्र और मनोरंजक सवारी भी शामिल हैं जहाँ आपके बच्चे फुल मस्ती करते हुए एन्जॉय कर सकते है। इन सबके अलावा पार्क के अंदर कैफे और रेस्टोरेंट भी उपलब्ध है जहाँ आप अपने बच्चो के साथ स्नैक्स, कोल ड्रिंक्स का लुफ्त उठा सकते हैं।

travel,travel guide,mumbai travel,mumbai travel guide,travel with kids

नेहरू तारामंडल मुंबई

नेहरू तारामंडल बच्चो के साथ घूमने के लिए मुंबई कि एक और ऐसी जगह है जिसे खूब पसंद किया जाता है। नेहरू तारामंडल अपने निर्माण के बाद से ही वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए रुचि का केंद्र रहा है। तारामंडल की लोकप्रियता इसकी शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ वास्तुकला के कारण है। बता दे तारामंडल में नियमित रूप से शो भी आयोजित किए जाते हैं जिनमे से कुछ लोकप्रिय शो जैसे ट्राइस्ट एंड डेस्टिनी, महात्मा – द इटरनल लाइट, द वंडर्स ऑफ द यूनिवर्स, इनवेडर ऑफ मार्स आदि बहुत लंबे समय से दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। यदि आप भी अपने बच्चो को मुंबई में कही घूमाने ले जाने का प्लान बना रहें है तो आपको एक बार अपने बच्चो को यहाँ आयोजित होने वाले शो में जरूर लाना चाहिये जो आपके बच्चो का मनोरंजन करने के साथ साथ अपने फ्यूचर के लिए मोटिवेट भी करेगें।

travel,travel guide,mumbai travel,mumbai travel guide,travel with kids

एडलैब्स इमेजिका मुंबई

बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की फेमस जगहें में शामिल एडलैब्स इमेजिका भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय थीम पार्क होने का दावा करता है। कई रोमांचकारी सवारी के अलावा, इमेजिका में बच्चो के लिए राइड, स्नो पार्क,रेस्टोरेंट, फूड ट्रक और शॉपिंग आउटलेट जैसे कई आकर्षण हैं जो यहाँ आने वाले पर्यटकों की इस छोटी सी ट्रिप को फुल एक्साईटेड और मेमोरिबल बना देगें। यही कारण है की एडलैब्स इमेजिका बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की बेस्ट जगहें सर्च करने वाले पर्यटकों के लिए परफेक्ट ऑप्शन बना हुआ है।

travel,travel guide,mumbai travel,mumbai travel guide,travel with kids

हैंगिंग गार्डन मुंबई

हैंगिंग गार्डन कमला नेहरू पार्क के ठीक बगल में मालाबार हिल के ऊपर स्थित एक टैरेस गार्डन है जो स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और बच्चो के साथ मुंबई में घूमने के लिए पसंदीदा जगह बनी हुई है। यदि आप भी अपने बच्चो और फैमली के साथ घूमने के लिए किसी ऐसी जगह सर्च कर रहें हैं जहाँ अपने बच्चो के साथ एकांत में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें तो इसके लिए हैंगिंग गार्डन एक अच्छा ऑप्शन है। हैंगिंग गार्डन मुंबई का शांति प्रिय वातावरण, ताज़ी हवा और बच्चो के खेलने के लिए पर्याप्त जगह इसे बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाती है। एक जलाशय पर निर्मित, बाग और बगीचे में स्थित खूबसूरत फूलों की घड़ी हैंगिंग गार्डन के आकर्षण के प्रमुख हिस्सा है जिन्हें आप यहाँ देख सकेगें।

travel,travel guide,mumbai travel,mumbai travel guide,travel with kids

द स्नो वर्ल्ड मुंबई

क्या आप भी अपने बच्चो को शिमला या मनाली जैसी बर्फ में मस्ती करना चाहते है यदि हाँ तो स्नो वर्ल्ड मुंबई में अपने बच्चो के साथ घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। आप जब भी अपने बच्चो के साथ स्नो वर्ल्ड घूमने आयेंगें तो यहाँ आइस-स्केटिंग, स्नो स्लेजिंग स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटीज में पार्टीस्पेट कर सकेगें और मुंबई में ही शिमला और मनाली जैसी मस्ती कर सकेगें। बता दे यह मुंबई का पहला इनडोर स्नो पार्क है जो आइस स्लाइडिंग, आइस स्केटिंग, स्नो डांस, स्नो प्ले, स्नो स्लेजिंग और स्नो बोर्डिंग गतिविधियों में शामिल होने की पेशकश करता है। एक और खास बता यह भी है की स्नो वर्ल्ड का तापमान -10. C पर बना रहता है। लेकिन आपको चिंता करने की अवश्यकता नही है क्योंकि यहाँ आपको गर्म रखने के लिए जैकेट ग्लव्स, शूज और हर इक्विपमेंट भी प्रदान किये जाते है।

travel,travel guide,mumbai travel,mumbai travel guide,travel with kids

किडज़ानिया मुंबई

फैमली और बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए लोकप्रिय जगहें में से एक किडज़ानिया 16 साल तक के बच्चों के लिए एक ग्लोबल इंडोर एंटरटेनमेंट और लर्निंग सेंटर है। यह एक सुरक्षित, अद्वितीय और इंटरैक्टिव इंडोर थीम मनोरंजन पार्क है जिसका उद्देश्य बच्चों को सशक्त बनाना, प्रेरित करना और शिक्षित करना है। इसलिए यदि आप भी अपने नन्हे बच्चे के साथ मौज-मस्ती करने और सीखने के लिए मुंबई की किसी अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो किडज़ानिया आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है!

travel,travel guide,mumbai travel,mumbai travel guide,travel with kids

मुंबई जू

यदि आप भी इस वीकेंड पर अपने बच्चो के साथ मुंबई में कही घूमने जाने का प्लान बना रहें हैं तो मुंबई जू भी काफी अच्छा विकल्प है। लगभग 50 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण में देखने और सीखने के लिए बहुत कुछ मौजूद है जो आपके बच्चो को मनोरंजित करने के साथ साथ कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित करेगा। आप जब भी अपने बच्चो के साथ मुंबई जू की यात्रा पर आयेगें तो आप यहाँ शेर, बंदर, मगरमच्छ, हाथी जैसे विभिन्न जानवरों, पक्षियों और सरीसृपों की विभिन्न प्रजातियों को उनके निवास स्थान या बाड़ों में देख सकते हैं। मुंबई जू का नवीनतम आकर्षण पेंगुइन बाड़ा है जहाँ 8 हंसमुख और पेंगुइन अपनी प्यारी हरकतों से यहाँ आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन करते हैं।

travel,travel guide,mumbai travel,mumbai travel guide,travel with kids

वंडर पार्क मुंबई

वंडर पार्क नवी मुंबई में बनाया गया एक मनोरंजन पार्क है। यह पार्क दुनिया के सात अजूबों के लघु मॉडल के साथ विभिन्न हाई-टेक सवारी प्रदान करता है जो इसे मुबई में बच्चो के साथ घूमने की पसंदीदा जगहें में से एक बनाती है। बेंच और पेड़ों से सुसज्जित सुव्यवस्थित उद्यान बच्चों के लिए एक खेल के मैदान के रूप में कार्य करते हैं, जिनमें से कुछ में रबर के फर्श, झूले और स्लाइड हैं। पूरे पार्क को कवर करने वाली एक टॉय ट्रेन भी है जो यहाँ आने वाले बच्चो के लिए प्रमुख आकर्षण के रूप में कार्य करती है। टॉय ट्रेन के साथ साथ यह घोड़े-गाड़ी की सवारी भी प्रदान करता है! पार्क में खंडोली झील और आलसी नदी हैं, जो प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों को आकर्षित करती हैं। साथ ही एक एम्फीथिएटर है जिसमें एक साथ 1000 लोग बैठ सकते हैं। यही सभी आकर्षण वंडर पार्क को बच्चो के साथ घूमने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक बनाते है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!