न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में निपटाना चाहते हैं अपनी हनीमून ट्रिप, देश की ये 7 रोमांटिक जगहें बेस्ट ऑप्शन

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप मात्र 20 हजार में अपना हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 11:52:34

सस्ते में निपटाना चाहते हैं अपनी हनीमून ट्रिप, देश की ये 7 रोमांटिक जगहें बेस्ट ऑप्शन

शादियों का दौर जारी हैं जहां कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे हैं और अपने रिश्ते में नजदीकियां लाने के लिए वे हनीमून ट्रिप की प्लानिंग करते हैं। इसके लिए वे ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो बेहद रोमांटिक हो और अपने बजट में भी हो। शादी के खर्च के बाद हनीमून ट्रिप पर ज्यादा खर्च कर पाना थोडा मुश्किल होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप मात्र 20 हजार में अपना हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

travel tips,travel places,romantic places,honeymoon places

नालदेहरा

नालदेहरा शिमला की चहल-पहल से दूर एक अनोखा हिल स्टेशन है। यहां का शांत माहौल, हरियाली और आकर्षक नजारा इस जगह की खूबसूरती को बयां करता है। पार्टनर के साथ किसी एडवेंचरस वॉक पर जाने के लिए ये एक बेहतरीन जगह है। यहां आप पार्टनर के साथ हॉर्स राइड का आनंद ले सकते हैं। जिप लाइनिंग के जरिए खूबसूरत वादियों का नजारा देख सकते हैं। यहां रहने के लिए आपको सस्ते में कॉटेज या होटेल रूम भी मिल जाएगा।

travel tips,travel places,romantic places,honeymoon places

जयपुर

अगर आप हनीमून पर बजट में एक लग्जरी फीलिंग लेना चाहते हैं तो जयपुर से अच्छी जगह मिलना मुश्किल है। गुलाबी शहर की रंगीन गलियों का आकर्षक नजारा आपको वापस नहीं लौटने देगा। यहां आप रामगढ़ झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। हवा महल के सामने रेस्टोरेंट की छत पर पारंपरिक जायकों का स्वाद पार्टनर के साथ बिताए लम्हों को यादगार बना देगा।

travel tips,travel places,romantic places,honeymoon places

रानीखेत

खूबसूरत प्राकृतिक नजारे और शांत माहौल रानीखेत को एक खूबसूत हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं। पक्षियों की चहचहाहट और हिमालय की चोटियों का आकर्षक नजारा रोमांस में मिठास घोलने का काम करते हैं। यहां जंगल से सटी सड़कों पर छोट स्टॉल्स पर आप हल्के स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं। ट्रेकिंग पर जाने के लिए आपको यहां बहुत सुंदर-सुंदर जगहें मिल जाएंगी।

travel tips,travel places,romantic places,honeymoon places

तीर्थन घाटी

प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित तीर्थन घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तीर्थन घाटी हिमालय नेशनल पार्क से 3 किलोमीटर की दूरी पर बसी है। ये जगह ट्राउट मछली के लिए लोकप्रिय है। तीर्थन घाटी में आप बड़े आराम से करीब 20,000 रुपए में हनीमून सेलिब्रेट करके आ सकते हैं।

travel tips,travel places,romantic places,honeymoon places

मनाली

लोग कहते हैं कि मनाली की हवाओं में ही रोमांस की खुशबू घुली है। चारों तरफ हरियाली, ऊंचे पर्वत और जन्नत जैसा नजारे मनाली को एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं। पहाड़ों पर बने कॉटेज और जंगल के पास बने होटेल हनीमून को ज्यादा रोमांचक बना देते हैं। मौमस के हिसाब से आप यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी और ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

travel tips,travel places,romantic places,honeymoon places

मैकलॉडगंज

अगर आप पहाड़ों के बीच बहते झरने के साथ हनीमून की फीलिंग लेना चाहते हैं तो मैकलॉडगंज एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और जंगलों के बीच बने कुछ मॉडर्न आर्ट कैफे आपको एक अच्छा अनुभव देंगे। घूमने के लिए यहां नड्डी और भगसू फॉल जैसी कुछ अच्छी जगहें भी हैं। मैकलॉडगंज में आपका हनीमून 20 हजार रुपये में आराम से पूरा हो जाएगा।

travel tips,travel places,romantic places,honeymoon places

बीर बिलिंग

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग बीर बिलिंग में भी हनीमून प्लान कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में स्थित ये खूबसूरत जगह स्पोर्ट्स एडवेंचरस जैसे कि पैराग्लाइडिंग, ट्रेक या मेडिटेशन के लिए काफी फेमस है। यहां आपको तिब्बती संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी। आप बड़े आराम से 20,000 रुपए में हनीमून सेलिब्रेट कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!