न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया की 6 ऐसी फ्लाइट जिनके टिकट की कीमत सुन उड़ जाएगी आपकी नींद, मिलती है फाइव स्टार से भी बढ़कर सुविधाएं

आपने आजतक ऐसी फ्लाइट में सफर किए होंगे जिसका टिकट की कीमत ज्यादा से ज्यादा 70-80 हजार होगी लेकिन क्या आपने कभी ऐसी फ्लाइट में बैठने का सोचा है जिसकी टिकट के दाम 10 लाख से ऊपर हो।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Sep 2021 9:30:39

दुनिया की 6 ऐसी फ्लाइट जिनके टिकट की कीमत सुन उड़ जाएगी आपकी नींद, मिलती है फाइव स्टार से भी बढ़कर सुविधाएं

आपने आजतक ऐसी फ्लाइट में सफर किए होंगे जिसका टिकट की कीमत ज्यादा से ज्यादा 70-80 हजार होगी लेकिन क्या आपने कभी ऐसी फ्लाइट में बैठने का सोचा है जिसकी टिकट के दाम 10 लाख से ऊपर हो। ये फ्लाइट केवल फ्लाइट ही नहीं इसमें आपको फाइव स्टार से जुडी हर सुविधाएँ मिलेगी जो कभी आपने सोची भी नहीं होगी। चलिए आज हम आपको बताते हैं दुनिया की 6 ऐसी सबसे महंगी फ्लाइट टिकट जिनकी कीमत सुनकर आपकी नींद जरुर उड़ने वाली है।

most luxurious airlines in the world,travel guide,travel tips

एतिहाद एयरवेज : 45 लाख - Etihad Airways, New York to Abu Dhabi

संयुक्त अरब अमीरात के नेशनल करियर ने इस फ्लाइट की सुविधा शुरू की थी। एतिहाद एयरवेज की इस फ्लाइट में एक सीट के लिए 24.31 लाख रुपए से 45.58 लाख रुपए तक की मोटी रकम चुकानी पड़ती है। फ्लाइट में यात्रियों को VIP ट्रीटमेंट मिलता है। इसमें चेकइन और अराइवल तक के लिए आपको लिमोसिन दी जाती है। साथ ही इसमें एक बटलर भी आपके साथ होता है। बटलर से आप मेन्यू में से कुछ अपनी इच्छा का बनवा सकते हैं। इस फ्लाइट में सिर्फ 3 केबिन होते हैं, जिसमें 2 में मेहमान रुक सकते हैं। फ्लाइट में 32 इंच की फ्लैट स्क्रीन टीवी के साथ लग्जरी सुविधाएँ, शॉवर और लग्जरी कपड़े और आलिशान बाथरूम डबल बेड, मिस्र की सूती चादर और बिस्तर दिए जाते हैं।

most luxurious airlines in the world,travel guide,travel tips

लुफ्थांसा : 33 लाख - Lufthansa, New York to Hong Kong

जर्मन एयरवेज आपको पर्सनल असिस्टेंट, एयर ह्यूमिडीफायर, टॉयलेट्री किट प्रदान करता है। इसमें आपको 5 स्टार होटल जैसी फीलिंग दी जाती है। इसकी राउंड ट्रिप के लिए आपको करीब 33 लाख रुपए की कीमत चुकानी पड़ती है। इसके बेड सेटअप के साथ-साथ स्टैंडएलोन सीट भी उतनी ही आरामदायक होती है, जितनी एक अंतर महाद्वीपीय उड़ान पर हो सकती है। बोर्डिंग करने में स्पेशल सेवा, लिमोसिन सर्विस, कपड़ों के स्टॉक के साथ-साथ आपको शाही खाना भी परोसा जाता है और वहां की सुख सुविधाएं लग्जरी मजा भी देती हैं।

most luxurious airlines in the world,travel guide,travel tips

अमीरात एयर : 22 लाख - Emirates Air, Los Angeles to Dubai

शायद सबसे अच्छी फर्स्ट क्लास अमीरात के पास ही है। A380s, A340-500s और A 777 फ्लाइट में प्राइवेट सुइट्स, मैट्रेस बेड, वैनिटी टेबल, फ्लाइट स्पा सुविधाओं और पर्सनल मिनी बार मौजूद है। आपको बता दें, इस फ्लाइट का फर्स्ट क्लास का टिकट करीब 22.79 लाख रूपये चुकाने पड़ते है।

most luxurious airlines in the world,travel guide,travel tips

कैथे पैसिफिक फर्स्ट क्लास : 20 लाख - Cathay Pacific First Class, Hong Kong to New York

ये राइड अवार्ड विनिंग फर्स्ट क्लास सेवा और एक यूनीक तीन रॉ ओरिएंटेशन का दावा करती है। फ्लाइट का केबिन सेटअप मेहमानों को एक आलीशान बिस्तर में आराम करने की सुविधा देता है। आप नाश्ते में यहां वाइन और कावियार का मजा ले सकते हैं। बोइंग 777-300 ईआर पर फर्स्ट क्लास के सुइट्स मौजूद हैं।

most luxurious airlines in the world,travel guide,travel tips

स्विस एयर फर्स्ट क्लास : 16 लाख - Swiss Air First Class, New York to Singapore

इस एयरलाइन की ये क्लास आपको बादलों के ऊपर रहकर आलीशान तरह से रहने का मौका देती है। फर्स्ट क्लास पैसेंजर को बोर्डिंग के लिए सबसे पहले प्राथमिकता दी जाती है और वे बिना किसी प्रतीक्षा के सीधे विमान में जा सकते हैं। आपके सामान को भी एक अच्छे ढंग से रखा जाता है, यहां आपको मुफ्त में नाइटसूट और लग्जरी सुविधाएं दी जाती हैं। यहां का खाना भी बेहद शाही तरीके से वाइन के साथ परोसा जाता है।

most luxurious airlines in the world,travel guide,travel tips

कोरियन एयर : 20 लाख - Korean Air, New York to Beijing

कोरियाई एयर के प्लेन में फर्स्ट क्लास सीट में टच पैड कंट्रोलिंग के साथ 100% रिक्लाइनिंग कैपेसिटी शामिल होती है। एक चौड़े पार्टीशन से हर पैसेंजर को एक अच्छा सेपरेशन मिलता है। एक बेहतरीन फूड सर्विस के लिए फ्लाइट ने मरकरी अवार्ड भी जीता है। इस फ्लाइट क्क फर्स्ट क्लास का टिकट करीब 20.51 लाख रुपए का है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!